Tuesday, May 12 2026 | Time 23:58 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


झारखंड के रांची में पेड़ से लटके मिले जीजा-साली के शव, जांच में जुटी पुलिस

रांची, 13 अप्रैल (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची से सटे बुंडू थाना क्षेत्र के मांझीटोली स्थित पगला बाबा परिसर में सोमवार सुबह एक पेड़ से युवक और युवती के शव लटकते मिले।
घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। बाद में दोनों की पहचान जीजा-साली के रूप में होने से मामला और भी संवेदनशील हो गया है।
पुलिस ने मृतकों की पहचान खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के बारिगाड़ा टोला राउता निवासी अर्जुन पाहान और बुंडू थाना क्षेत्र के नीउरी गांव की आरती कुमारी के रूप में की है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृत युवती की रविवार को ही सगाई हुई थी और परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन यह खुशी कुछ ही घंटों में मातम में बदल गई। बताया जा रहा है कि सगाई के बाद युवती अपने जीजा के साथ घर से निकली थी, जिसके बाद दोनों वापस नहीं लौटे। सोमवार सुबह जब दोनों के शव पेड़ से लटकते मिले, तो परिजनों के होश उड़ गए।
दोनों के रिश्ते को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि परिजन गहरे सदमे में हैं और कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।
घटना की सूचना मिलते ही बुंडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण और समय को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। साथ ही मोबाइल कॉल डिटेल, परिजनों के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News

एम्स पटना में राष्ट्रीय फोरेंसिक मेडिसिन दिवस पर चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन

12 May 2026 | 11:37 PM

पटना,12 मई (वार्ता) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना के फोरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग ने मंगलवार को राष्ट्रीय फोरेंसिक मेडिसिन दिवस के अवसर पर एक भव्य सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया। “इंटरडिसिप्लिनरी एंड कोलेबोरेटिव अप्रोच इन जस्टिस डिलिवरी सिस्टम” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम ने चिकित्सा विज्ञान, फोरेंसिक विशेषज्ञता और न्याय व्यवस्था के बीच समन्वय की महत्ता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।.

see more..

ग्रामीण कार्य विभाग के एक कार्यपालक अभियंता निलंबित, दो अन्य अभियंताओं पर अनुशासनिक कार्रवाई

12 May 2026 | 11:27 PM

पटना, 12 मई (वार्ता)ग्रामीण आधारभूत संरचना के विकास और विभागीय कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण कार्य विभाग ने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की है। पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने और भ्रष्टाचार के आरोप में विभाग ने एक कार्यपालक अभियंता को निलंबित कर दिया है, जबकि दो अन्य अभियंताओं के विरुद्ध आरोप पत्र गठित कर अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।.

see more..

पटना : अवैध आग्नेयास्त्र के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

12 May 2026 | 11:23 PM

पटना, 12 मई (वार्ता) बिहार में पटना जिले के बेऊर थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध आग्नेयास्त्र के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फुलवारीशरीफ 01,सुशील कुमार ने मंगलवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में पटना पुलिस द्वारा जिले के सभी थानाक्षेत्रों में अपराध की रोकथाम के दृष्टिकोण से विशेष सघन वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है Iइसी क्रम में सोमवार की रात्रि में बेऊर थानांतर्गत बासटाल सिपारा के पास वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध ऑटो रिक्शा को रोका गया।पुलिस टीम को देखकर ऑटो रिक्शा में सवार व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस की तत्परता स.

see more..

"ग्रीष्म ऋतु में स्वास्थ्य देखभाल” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

12 May 2026 | 10:56 PM

दरभंगा,12 मई (वार्ता) बिहार के प्रतिष्ठित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को “ग्रीष्म ऋतु में स्वास्थ्य देखभाल” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष सह विश्वविद्यालय की कुल सचिव डॉ. दिव्या रानी हांसदा ने की।.

see more..

सुपौल : अपराध की योजना बना रहे आठ अपराधी गिरफ्तार

12 May 2026 | 10:39 PM

सुपौल,12 मई (वार्ता)बिहार में सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र से पुलिस ने आठ अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार बरामद किया है । पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने बताया कि सूचना मिली थी कि सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के अन्तर्गत एक मैरेज हांल के समीप एक अर्ध निर्मित मकान में कुछ अपराधकर्मीआपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।इस सूचना के आधार पर सुपौल के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर वहां छापामारी की गई। मौके से आठ अपराधियों कै गिरफ्तार किया गया है। उन लोगों के पास से एक देशी कट्टा, दो देसी पिस्तौल,दो कारतूस ,तीन मोबाइल फोन और दो हजार पांच सौ रुपए बरामद किए गए है ।.

see more..