Sunday, May 10 2026 | Time 01:56 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के 135 में जयंती पर दी श्रद्धांजलि

रांची, 14 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
राज्यपाल श्री गंगवार ने लिखा, भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक 'भारत रत्न' डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। समानता, न्याय और मानवाधिकारों के लिए उनका संघर्ष एवं उनके विचार सदैव एक समतामूलक और सशक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने लिखा, बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर शत-शत नमन। भारत के संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब ने देश को ऐसा मजबूत लोकतांत्रिक आधार दिया, जिसमें समानता, समता, न्याय और अधिकार की आत्मा बसती है। संविधान की यही ताकत शोषित, वंचित, आदिवासी और पिछड़े समाज के लिए आशा, सम्मान और आगे बढ़ने का सबसे बड़ा सहारा बनी है।
विपरीत परिस्थितियों में भी उनका संघर्ष, उनका साहस और शिक्षा के प्रति उनका समर्पण हम सबके लिए प्रेरणा का दीप है।
बाबा साहेब ने सिर्फ संविधान नहीं बनाया, बल्कि देश के लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और सजग बनने की राह दिखाई।
आइए, इस पावन अवसर पर हम बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर एक ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प लें, जहां हर व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और न्याय मिले।
जय भीम!
जय जोहार!
वहीं श्री मरांडी ने लिखा, भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने समाज के वंचित और शोषित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और एक न्यायपूर्ण व्यवस्था की नींव रखी। बाबासाहब के आदर्शों को आत्मसात कर हम एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लें, जिससे समानता, न्याय और बंधुत्व की भावना सुदृढ़ हो।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News

पटना की राष्ट्रीय लोक अदालत में 15807 मुकदमों का ऐतिहासिक निपटारा

09 May 2026 | 11:28 PM

पटना, 09 मई (वार्ता)राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के आह्वान पर पटना न्याय मंडल में आयोजित वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत में आज ऐतिहासिक रूप से 15807 मुकदमों का निपटारा समझौते के आधार पर किया गया। पटना जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ज्योति नंदन ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह पटना के प्रधान जिला जज रूपेश देव की अध्यक्षता में आयोजित इस वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत में जहां एक ओर 4905 वैसे मुकदमों का निपटारा समझौते के आधार पर किया गया, जो न्यायालय में लंबित थे तो दूसरी ओर 10902 वैसे मामलों का भी निपटारा किया गया जो अभी न्यायालय में दाखिल नहीं हुए थे । उन्होंने.

see more..

गुजरात के प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट अभिषेक सिंह ने विधान परिषद में दिया व्याख्यान

09 May 2026 | 10:48 PM

पटना, 09 मई (वार्ता)बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के विशेष आमन्त्रण पर मूलजीभाई पटेल यूरोलॉजिकल अस्पताल, नाडियाड के सुप्रसिद्ध मूत्ररोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक सिंह ने विधान परिषद उपभवन सभागार में व्याख्यान दिया। व्याख्यान का मुख्य विषय प्रोस्टेट कैंसर एवं प्रोस्टेट से सम्बन्धी अन्य बीमारियों की जानकारी एवं उससे बचाव था।.

see more..

मधेपुरा :राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते से मामलों का त्वरित निष्पादन

09 May 2026 | 10:40 PM

मधेपुरा, 09 मई (वार्ता)राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय, मधेपुरा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम दुबे तथा जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, विभिन्न विभागों के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में वादकारी उपस्थित रहे।.

see more..

पूर्वी चंपारण : अग्निकांड पीड़ित परिवारों को 18 घंटे में मिला 12 लाख का मुआवजा

09 May 2026 | 10:30 PM

मोतिहारी, 09 मई (वार्ता) बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बड़हरवा फतेह मोहम्मद गांव में हुए अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए पीड़ित परिवारों को महज 18 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी है । जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश पर दोनों प्रभावित परिवारों को आपदा राहत कोष से 12 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।.

see more..

बिहार ई-चालान निष्पादन दो अंतिम हाजीपुर

09 May 2026 | 10:22 PM

जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम नागरिकों को त्वरित, सरल एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने का एक प्रभावी मंच है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था से न केवल लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी आती है, बल्कि आमजनों को आर्थिक एवं प्रक्रियात्मक राहत भी प्राप्त होती है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी तथा परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस एवं संबंधित कर्मियों द्वारा समन्वित रूप से कार्य करते हुए पूरे आयोजन को सफल बनाया गया।.

see more..