Monday, May 18 2026 | Time 09:08 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


झारखंड में स्थित जमुनिया–दामोदर–कतरी के अस्तित्व पर मंडरा रहा संकट, कोयला माफिया के शिकंजे में नदियां

रांची, 14 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के धनबाद जिले होकर गुजरने वाली और कोयलांचल की जीवनदायिनी नदियां अब जीवनदायिनी कम और अवैध खनन के गवाह अधिक बनती जा रही हैं।
जमुनिया, दामोदर और कतरी नदियों के किनारे सक्रिय कोयला माफिया ने ऐसा जाल बिछा दिया है कि इन नदियों का प्राकृतिक स्वरूप ही खतरे में पड़ गया है। हालात इतने गंभीर हैं कि अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले वर्षों में इन नदियों का अस्तित्व मिटने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
नदियों के किनारे बड़े पैमाने पर अवैध कोयला खनन जारी है। कई जगहों पर भूमिगत सुरंग बनाकर कोयले की निकासी की जा रही है, जिससे नदी तट खोखले हो चुके हैं। इसका परिणाम यह है कि धंसान का खतरा लगातार बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की गतिविधियां कभी भी बड़े हादसे को जन्म दे सकती हैं, जिससे जान-माल का भारी नुकसान संभव है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा समय-समय पर अवैध खनन के मुहानों को बंद कराने की कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। एक ओर जहां मुहानों को बंद किया जाता है, वहीं दूसरी ओर कुछ ही दिनों में नए मुहाने तैयार हो जाते हैं। इससे यह संदेह गहराता जा रहा है कि इस अवैध कारोबार को कहीं न कहीं संरक्षण प्राप्त है।
ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बीसीसीएल प्रबंधन, स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि प्रतिदिन हजारों टन कोयले की अवैध निकासी हो रही है, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस और स्थायी कार्रवाई नहीं की जा रही। इससे तस्करों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।
अवैध कोयला कारोबार का असर अब सामाजिक और आर्थिक असंतुलन के रूप में भी सामने आ रहा है। कम समय में इस धंधे से जुड़े कई लोग आर्थिक रूप से संपन्न हो गए हैं। क्षेत्र में तेजी से बनते पक्के मकान और महंगी गाड़ियों की बढ़ती संख्या इस बात का संकेत देती है कि यह काला कारोबार कितनी गहराई तक फैला हुआ है।
पर्यावरण विशेषज्ञों की चेतावनी है कि यदि इन नदियों के साथ हो रही छेड़छाड़ को तुरंत नहीं रोका गया, तो इसका सीधा असर जलस्तर, जैव विविधता और आसपास के गांवों की आजीविका पर पड़ेगा। नदियों का प्राकृतिक प्रवाह बाधित होने से भविष्य में जल संकट की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।
स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि “आय से अधिक संपत्ति” की जांच कर पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश किया जाना चाहिए, ताकि इस अवैध कारोबार पर स्थायी रूप से रोक लगाई जा सके। साथ ही, नदियों को बचाने के लिए जन-आंदोलन खड़ा करने की भी जरूरत बताई जा रही है।
जिले के कतरास क्षेत्र की कतरी नदी में अवैध उत्खनन और छेड़छाड़ के मामले में प्रशासन पहले ही सख्त रुख अपना चुका है। हाल ही में धनबाद के एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था।
समाजसेवी सह वियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा ने इस मामले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के साथ इस तरह की छेड़छाड़ बेहद गंभीर है और इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। वहीं जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय ने भी इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया था, जिसके बाद से राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज कर दी है।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News

बांका :पेड़ से गिरकर एक युवक की मौत

17 May 2026 | 10:17 PM

बांका, 17 मई (वार्ता) बिहार में बांका जिले के बांका सदर थाना क्षेत्र में आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि वैसा मँझियारा गांव निवासी राहुल कुमार सिंह (30) समुखिया मोड़ के पास एक बगीचे में पेड़ से आम तोड़ रहा था, उसी समय संतुलन बिगड़ने से वह गिर गया। उसे सदर अस्पताल बांका लाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल बांका भेज दिया गया है।
सं. प्रेम
वार्ता.

see more..

बांका :भारी मात्रा में गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

17 May 2026 | 10:10 PM

बांका, 17 मई (वार्ता) बिहार में बांका जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने छापेमारी कर करीब चार किलोग्राम गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने रविवार को बताया कि के भैरोगंज बाजार स्थित दो दुकानों में छापेमारी की गई। इस दौरान करीब चार किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में भैरोगंज बाजार निवासी दिलानंद दास और नोनिया गांव की किराना दुकानदार कर्मी देवी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
सं.प्रेम
वार्ता.

see more..

बिहार के रक्सौल बॉर्डर पर बिना वीजा घुसपैठ की कोशिश नाकाम, चीनी नागरिक गिरफ्तार

17 May 2026 | 10:02 PM

मोतिहारी, 17 मई (वार्ता)बिहार के भारत-नेपाल सीमा स्थित रक्सौल बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 47वीं वाहिनी के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध वीजा भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्सौल इमिग्रेशन चेकपोस्ट पर नियमित जांच के दौरान सुरक्षा अधिकारियों को एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। एसएसबी जवानों एवं इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे रोककर पूछताछ की और दस्तावेजों की जांच की, जिसमें वह चीन का नागरिक निकला।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान याओ शुझांग,निवासी शानदोंग, चीन के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से चीनी.

see more..

बिहार पहला राज्य जहां जलवायु परिवर्तन के लिए हुआ काम: मंत्री श्रवण कुमार

17 May 2026 | 9:51 PM

पटना, 17 मई (वार्ता) सूचना एवं जनसंपर्क और ग्रामीण विकास मंत्री सह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक दल के नेता श्रवण ने रविवार को कहा है कि बिहार देश का पहला राज्य है, जहां जलवायु परिवर्तन के प्रति पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जागरूक होकर 'जल-जीवन हरियाली' योजना शुरू की। मंत्री श्री कुमार ने आज यहां पटना स्थित जमीयत उलेमा-ए-हिंद, बिहार की ओर से आयोजित 'समाज सुधार संगोष्ठी' में कहा कि उनके शुरुआती कार्यकाल के दौरान हरियाली 09 प्रतिशत हरियाली थी, जो आज बढ़कर 16 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। इस दौरान लगभग 20 करोड़ पौधारोपण किया जा चुका है। उन्होंने संदेश दिया कि हमें अपने बच्चो.

see more..

सांसद विवेक ठाकुर ने बिहटा एयरपोर्ट स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर करने की मांग की

17 May 2026 | 9:42 PM

पटना, 17 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बिहटा एयरपोर्ट का नाम देश में किसान आंदोलन के जनक, आधुनिक भारत के सबसे बड़े किसान-मजदूर नेता एवं महान स्वतंत्रता सेनानी "स्वामी सहजानंद सरस्वती जी" के नाम पर करने की मांग की है। सांसद श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री चौधरी से मुलाकात के बाद यहां कहा कि मुलाकत के दौरान विकसित बिहार से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।.

see more..