Monday, May 18 2026 | Time 08:38 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


कटिहार : मोबाइल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 10 अभियुक्त गिरफ्तार

कटिहार, 15 अप्रैल (वार्ता) बिहार में कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक संगठित मोबाइल चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की देर रात सूचना प्राप्त हुई कि कुर्सेला थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड स्थित एक मकान में मोबाइल चोरी करने वाले अपराधी इकट्ठा होकर घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि सूचना के आधार पर उक्त ठिकाने पर छापेमारी की गयी। इस दौरान 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।मौके से चोरी का 26 मोबाईल फोन और मोटरसाईकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि सभी मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे तथा चोरी के मोबाइलों को बेच दिया करते थे।सभी अभियुक्तों के विरूद्ध पूर्व में भी साइबर थाना एवं पोठिया थाना कांड दर्ज है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
सं.प्रेम
वार्ता
More News

बांका :पेड़ से गिरकर एक युवक की मौत

17 May 2026 | 10:17 PM

बांका, 17 मई (वार्ता) बिहार में बांका जिले के बांका सदर थाना क्षेत्र में आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि वैसा मँझियारा गांव निवासी राहुल कुमार सिंह (30) समुखिया मोड़ के पास एक बगीचे में पेड़ से आम तोड़ रहा था, उसी समय संतुलन बिगड़ने से वह गिर गया। उसे सदर अस्पताल बांका लाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल बांका भेज दिया गया है।
सं. प्रेम
वार्ता.

see more..

बांका :भारी मात्रा में गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

17 May 2026 | 10:10 PM

बांका, 17 मई (वार्ता) बिहार में बांका जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने छापेमारी कर करीब चार किलोग्राम गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने रविवार को बताया कि के भैरोगंज बाजार स्थित दो दुकानों में छापेमारी की गई। इस दौरान करीब चार किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में भैरोगंज बाजार निवासी दिलानंद दास और नोनिया गांव की किराना दुकानदार कर्मी देवी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
सं.प्रेम
वार्ता.

see more..

बिहार के रक्सौल बॉर्डर पर बिना वीजा घुसपैठ की कोशिश नाकाम, चीनी नागरिक गिरफ्तार

17 May 2026 | 10:02 PM

मोतिहारी, 17 मई (वार्ता)बिहार के भारत-नेपाल सीमा स्थित रक्सौल बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 47वीं वाहिनी के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध वीजा भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्सौल इमिग्रेशन चेकपोस्ट पर नियमित जांच के दौरान सुरक्षा अधिकारियों को एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। एसएसबी जवानों एवं इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे रोककर पूछताछ की और दस्तावेजों की जांच की, जिसमें वह चीन का नागरिक निकला।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान याओ शुझांग,निवासी शानदोंग, चीन के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से चीनी.

see more..

बिहार पहला राज्य जहां जलवायु परिवर्तन के लिए हुआ काम: मंत्री श्रवण कुमार

17 May 2026 | 9:51 PM

पटना, 17 मई (वार्ता) सूचना एवं जनसंपर्क और ग्रामीण विकास मंत्री सह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक दल के नेता श्रवण ने रविवार को कहा है कि बिहार देश का पहला राज्य है, जहां जलवायु परिवर्तन के प्रति पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जागरूक होकर 'जल-जीवन हरियाली' योजना शुरू की। मंत्री श्री कुमार ने आज यहां पटना स्थित जमीयत उलेमा-ए-हिंद, बिहार की ओर से आयोजित 'समाज सुधार संगोष्ठी' में कहा कि उनके शुरुआती कार्यकाल के दौरान हरियाली 09 प्रतिशत हरियाली थी, जो आज बढ़कर 16 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। इस दौरान लगभग 20 करोड़ पौधारोपण किया जा चुका है। उन्होंने संदेश दिया कि हमें अपने बच्चो.

see more..

सांसद विवेक ठाकुर ने बिहटा एयरपोर्ट स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर करने की मांग की

17 May 2026 | 9:42 PM

पटना, 17 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बिहटा एयरपोर्ट का नाम देश में किसान आंदोलन के जनक, आधुनिक भारत के सबसे बड़े किसान-मजदूर नेता एवं महान स्वतंत्रता सेनानी "स्वामी सहजानंद सरस्वती जी" के नाम पर करने की मांग की है। सांसद श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री चौधरी से मुलाकात के बाद यहां कहा कि मुलाकत के दौरान विकसित बिहार से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।.

see more..