Monday, May 18 2026 | Time 09:03 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


17 अप्रैल से शुरू होगी स्व–गणना, जिला स्तर पर अधिकारी आमलोगों में जागरूकता बढ़ाएं : सीके अनिल

पटना, 15 अप्रैल (वार्ता) भारत की जनगणना 2027 के तहत 17 अप्रैल से 01 मई तक चलने वाली स्व–गणना की प्रक्रिया में अधिकतम जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने में पूरी टीम लगी हुई है।
पहली बार आम लोगों को इस माध्यम से खुद जनगणना में हिस्सा लेने का अवसर प्रदान किया गया है। डिजिटल मोड में होने वाली इस जनगणना के प्रथम चरण में 02 मई से 31 मई के बीच मकान सूचीकरण एवं आवास गणना किया जाना है। इस दौरान 33 प्रश्न पूछे जाएंगे। इससे पहले 17 अप्रैल से इसी कार्य को आम लोग कहीं से भी पोर्टल के माध्यम से कर पाएंगे।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने बुधवार को समीक्षा बैठक में कहा कि जनगणना की प्रक्रिया को अधिक सुगम, सटीक और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से इस बार स्व–गणना पद्धति पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने जिला स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने और अधिक से अधिक लोगों को स्व–गणना के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल 2026 से एक मई 2026 तक प्रथम चरण के तहत नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इस प्रक्रिया से समय की बचत होगी और आंकड़ों की शुद्धता भी सुनिश्चित होगी। साथ ही पोर्टल पर दर्ज सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रहेंगी।
प्रेम
जारी वार्ता
More News

बांका :पेड़ से गिरकर एक युवक की मौत

17 May 2026 | 10:17 PM

बांका, 17 मई (वार्ता) बिहार में बांका जिले के बांका सदर थाना क्षेत्र में आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि वैसा मँझियारा गांव निवासी राहुल कुमार सिंह (30) समुखिया मोड़ के पास एक बगीचे में पेड़ से आम तोड़ रहा था, उसी समय संतुलन बिगड़ने से वह गिर गया। उसे सदर अस्पताल बांका लाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल बांका भेज दिया गया है।
सं. प्रेम
वार्ता.

see more..

बांका :भारी मात्रा में गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

17 May 2026 | 10:10 PM

बांका, 17 मई (वार्ता) बिहार में बांका जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने छापेमारी कर करीब चार किलोग्राम गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने रविवार को बताया कि के भैरोगंज बाजार स्थित दो दुकानों में छापेमारी की गई। इस दौरान करीब चार किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में भैरोगंज बाजार निवासी दिलानंद दास और नोनिया गांव की किराना दुकानदार कर्मी देवी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
सं.प्रेम
वार्ता.

see more..

बिहार के रक्सौल बॉर्डर पर बिना वीजा घुसपैठ की कोशिश नाकाम, चीनी नागरिक गिरफ्तार

17 May 2026 | 10:02 PM

मोतिहारी, 17 मई (वार्ता)बिहार के भारत-नेपाल सीमा स्थित रक्सौल बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 47वीं वाहिनी के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध वीजा भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्सौल इमिग्रेशन चेकपोस्ट पर नियमित जांच के दौरान सुरक्षा अधिकारियों को एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। एसएसबी जवानों एवं इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे रोककर पूछताछ की और दस्तावेजों की जांच की, जिसमें वह चीन का नागरिक निकला।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान याओ शुझांग,निवासी शानदोंग, चीन के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से चीनी.

see more..

बिहार पहला राज्य जहां जलवायु परिवर्तन के लिए हुआ काम: मंत्री श्रवण कुमार

17 May 2026 | 9:51 PM

पटना, 17 मई (वार्ता) सूचना एवं जनसंपर्क और ग्रामीण विकास मंत्री सह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक दल के नेता श्रवण ने रविवार को कहा है कि बिहार देश का पहला राज्य है, जहां जलवायु परिवर्तन के प्रति पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जागरूक होकर 'जल-जीवन हरियाली' योजना शुरू की। मंत्री श्री कुमार ने आज यहां पटना स्थित जमीयत उलेमा-ए-हिंद, बिहार की ओर से आयोजित 'समाज सुधार संगोष्ठी' में कहा कि उनके शुरुआती कार्यकाल के दौरान हरियाली 09 प्रतिशत हरियाली थी, जो आज बढ़कर 16 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। इस दौरान लगभग 20 करोड़ पौधारोपण किया जा चुका है। उन्होंने संदेश दिया कि हमें अपने बच्चो.

see more..

सांसद विवेक ठाकुर ने बिहटा एयरपोर्ट स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर करने की मांग की

17 May 2026 | 9:42 PM

पटना, 17 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बिहटा एयरपोर्ट का नाम देश में किसान आंदोलन के जनक, आधुनिक भारत के सबसे बड़े किसान-मजदूर नेता एवं महान स्वतंत्रता सेनानी "स्वामी सहजानंद सरस्वती जी" के नाम पर करने की मांग की है। सांसद श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री चौधरी से मुलाकात के बाद यहां कहा कि मुलाकत के दौरान विकसित बिहार से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।.

see more..