Tuesday, May 12 2026 | Time 09:18 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


नई दिल्ली से सुपौल, आनंद विहार से जोगबनी तथा सहरसा से यशवंतपुर के मध्य समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

हाजीपुर, 16 अप्रैल (वार्ता) ग्रीष्मकालीन अवकाश के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने नई दिल्ली से सुपौल एवं आनंद विहार से जोगबनी तथा सहरसा से यशवंतपुर के मध्य 01-01 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने गुरूवार को बताया कि गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल (सहरसा-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-बलिया-गाजीपुर-वाराणसी-प्रयागराज के रास्ते ): गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल 17 अप्रैल से 15 जुलाई, 2025 तक (21, 22, 23, 24 एवं 25 मई को छोड़कर) प्रतिदिन को नई दिल्ली से 21.35 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए दूसरे दिन 21.05 बजे हाजीपुर, 22.10 बजे शाहपुर पटोरी, तीसरे दिन 00.35 बजे बरौनी, 01.03 बजे बेगुसराय, 02.18 बजे खगड़िया, 02.40 बजे मानसी, 03.10 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 03.45 बजे सहरसा रूकते हुए 06.35 बजे सुपौल पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि वापसी में, गाड़ी संख्या 04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 19 अप्रैल से 17 जुलाई, 2025 तक (23, 24, 25, 26 एवं 27 मई को छोड़कर) प्रतिदिन सुपौल से 07.45 बजे खुलकर 09.35 बजे सहरसा, 10.08 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 10.53 बजे मानसी,11.05 बजे खगड़िया, 11.38 बजे बेगुसराय, 12.20 बजे बरौनी, 13.30 बजे शाहपुर पटोरी, 14.50 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 15.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी ।
श्री चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 04008/04007 आनंद विहार-जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल (अररिया कोर्ट- पूर्णिया-कटिहार-मानसी-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर-मुरादाबाद के रास्ते ) : गाड़ी संख्या 04008 आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल 18 अप्रैल से 11 जुलाई, 2025 तक (23 मई को छोड़कर) प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार से 08.30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 00.30 बजे हाजीपुर, 03.45 बजे शाहपुर पटोरी, 04.45 बजे बरौनी, 05.18 बजे बेगुसराय, 05.53 बजे खगड़िया, 06.05 बजे मानसी, 07.10 बजे नवगछिया, 10.50 बजे कटिहार,12.18 बजे पूर्णिया, 13.13 अररिया कोर्ट एवं 13.48 बजे फारबिसगंज रूकते हुए 15.00 बजे जोगबनी पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि वापसी में, गाड़ी संख्या 04007 जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल 19 अप्रैल से 12 जुलाई, 2025 तक (24 मई को छोड़कर) सप्ताह के प्रत्येक रविवार को जोगबनी से 18.30 बजे खुलकर 19.03 बजे फारबिसगंज, 19.43 बजे अररिया कोर्ट, 20.48 बजे पूर्णिया, 21.50 बजे कटिहार, 22.45 बजे नवगछिया, अगले दिन 00.13 बजे मानसी, 00.25 बजे खगड़िया, 01.00 बजे बेगुसराय, 02.30 बजे बरौनी, 03.30 बजे शाहपुर पटोरी, 04.55 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 03.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी ।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया किगाड़ी संख्या 05551/05552 सहरसा-यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल (मानसी-खगड़िया-न्यू बरौनी जं.-किउल-झाझा-आसनसोल-खड़गपुर-भुवनेश्वर-विशाखपत्तनम के रास्ते ) : गाड़ी संख्या 05551 सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल 16, 23 एवं 30 अप्रैल, 2025 को (प्रत्येक गुरूवार) को सहरसा से 20.25 बजे खुलकर 20.43 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 22.23 बजे मानसी, 22.43 बजे खगड़िया, 23.38 बजे बेगुसराय, शुक्रवार को 00.15 बजे न्यू बरौनी जं., 02.30 बजे किउल, 03.25 बजे झाझा सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए शनिवार को 22.30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी । उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 05552 यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल 19 एवं 26 अप्रैल तथा 03 मई 2025 को (प्रत्येक रविवार) को यशवंतपुर से 07.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए मंगलवार को 04.00 बजे झाझा, 04.50 बजे किउल, 06.25 बजे न्यू बरौनी जं., 06.58 बजे बेगुसराय, 07.40 बजे खगड़िया, 08.13 बजे मानसी, 09.00 बजे सिमरी बख्तिायारपुर रूकते हुए 11.00 बजे सहरसा पहुंचेगी ।
प्रेम
वार्ता
More News

पांडव हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को सहायता दे सरकार : मनोज भारती

11 May 2026 | 10:59 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में हुए पांडव कुमार हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।.

see more..

बिहार गन्ना समीक्षा दो अंतिम पटना

11 May 2026 | 10:47 PM

गन्ना उद्योग मंत्री ने किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने तथा अधिकाधिक जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे खेती की लागत में कमी और उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित की जा सकेगी।.

see more..

गन्ना किसानों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिले : मंत्री संजय कुमार

11 May 2026 | 10:46 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि गन्ना किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।.

see more..

खिलाड़ियों को बेहतर मंच और विश्वस्तरीय सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता : श्रेयसी सिंह

11 May 2026 | 10:34 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर मंच, आधुनिक संसाधन और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।.

see more..

भवन निर्माण विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा करना प्राथमिकता : लेशी सिंह

11 May 2026 | 10:29 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार सरकार में भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने सोमवार को कहा कि विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा करना और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।.

see more..