Monday, May 18 2026 | Time 09:29 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


झारखंड के चतरा–हजारीबाग बॉर्डर पर मुठभेड़, 15 लाख का इनामी नक्सली समेत 4 ढेर, कई हथियार बरामद

रांची/हजारीबाग, 17 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिरवार सीमांत के बटुका जंगल में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस और माओवादी नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 15 लाख रुपये के इनामी सब-जोनल कमांडर शाहदेव महतो समेत चार नक्सली मारे गए हैं।
मारे गए नक्सलियों की पहचान शाहदेव महतो, महिला नक्सली नताशा, बुधन करमाली और चौथे नक्सली की पहचान रंजीत गंझू के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि ये सभी लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थे और संगठन को मजबूत करने में लगे हुए थे।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि केरेडारी-पिरवार सीमांत के घने जंगलों में नक्सलियों का एक दस्ता ठहरा हुआ है। इसके बाद केरेडारी पुलिस और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से घंटों तक भीषण गोलीबारी होती रही। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने चारों ओर से घेराबंदी कर नक्सलियों को मार गिराया।
मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान में सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। बरामद हथियारों में दो एके-47 राइफल, एक इंसास राइफल, एक कोल्ट (अमेरिकन) राइफल समेत कई अन्य अत्याधुनिक हथियार शामिल हैं। इसके अलावा घटनास्थल से नक्सली साहित्य, दैनिक उपयोग की सामग्री और भारी संख्या में जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं।
आधिकरिक सूत्रों के अनुसार, मारी गई महिला नक्सली नताशा हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ से झारखंड आई थी और संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभा रही थी। हालांकि, पुलिस द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि मुठभेड़ के दौरान कुछ अन्य नक्सली घायल होकर जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। उनकी तलाश के लिए पूरे इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन जारी है।
मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। अतिरिक्त बलों की तैनाती के साथ जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी छिपे हुए नक्सली को पकड़ा जा सके।
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन जारी है और सभी तथ्यों के सत्यापन के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस मुठभेड़ में सब-जोनल कमांडर स्तर के नक्सली का मारा जाना संगठन के लिए बड़ा नुकसान है। झारखंड में लगातार चल रहे संयुक्त अभियानों से नक्सली नेटवर्क पर दबाव बढ़ता जा रहा है, जिससे उनकी गतिविधियां सीमित होती जा रही हैं। यह कार्रवाई राज्य में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता मानी जा रही है और इससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद है।
नितिश/विनय
वार्ता
More News

खगड़िया :50 हजार का इनामी अपराधी कुंदन कुमार गिरफ्तार

17 May 2026 | 11:02 PM

खगड़िया, 17 मई (वार्ता) बिहार के खगड़िया जिले में पुलिस और जिला सूचना इकाई (डीआईयू) की संयुक्त टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी कुंदन कुमार उर्फ लल्लू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार अपराधी कुंदन पटना जिले के खुशरूपुर थाना क्षेत्र के छोटी हसनपुर गांव का निवासी है। वह खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना कांड संख्या 15/20 के एक गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।.

see more..

बांका :पेड़ से गिरकर एक युवक की मौत

17 May 2026 | 10:17 PM

बांका, 17 मई (वार्ता) बिहार में बांका जिले के बांका सदर थाना क्षेत्र में आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि वैसा मँझियारा गांव निवासी राहुल कुमार सिंह (30) समुखिया मोड़ के पास एक बगीचे में पेड़ से आम तोड़ रहा था, उसी समय संतुलन बिगड़ने से वह गिर गया। उसे सदर अस्पताल बांका लाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल बांका भेज दिया गया है।
सं. प्रेम
वार्ता.

see more..

बांका :भारी मात्रा में गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

17 May 2026 | 10:10 PM

बांका, 17 मई (वार्ता) बिहार में बांका जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने छापेमारी कर करीब चार किलोग्राम गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने रविवार को बताया कि के भैरोगंज बाजार स्थित दो दुकानों में छापेमारी की गई। इस दौरान करीब चार किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में भैरोगंज बाजार निवासी दिलानंद दास और नोनिया गांव की किराना दुकानदार कर्मी देवी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
सं.प्रेम
वार्ता.

see more..

बिहार के रक्सौल बॉर्डर पर बिना वीजा घुसपैठ की कोशिश नाकाम, चीनी नागरिक गिरफ्तार

17 May 2026 | 10:02 PM

मोतिहारी, 17 मई (वार्ता)बिहार के भारत-नेपाल सीमा स्थित रक्सौल बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 47वीं वाहिनी के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध वीजा भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्सौल इमिग्रेशन चेकपोस्ट पर नियमित जांच के दौरान सुरक्षा अधिकारियों को एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। एसएसबी जवानों एवं इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे रोककर पूछताछ की और दस्तावेजों की जांच की, जिसमें वह चीन का नागरिक निकला।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान याओ शुझांग,निवासी शानदोंग, चीन के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से चीनी.

see more..

बिहार पहला राज्य जहां जलवायु परिवर्तन के लिए हुआ काम: मंत्री श्रवण कुमार

17 May 2026 | 9:51 PM

पटना, 17 मई (वार्ता) सूचना एवं जनसंपर्क और ग्रामीण विकास मंत्री सह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक दल के नेता श्रवण ने रविवार को कहा है कि बिहार देश का पहला राज्य है, जहां जलवायु परिवर्तन के प्रति पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जागरूक होकर 'जल-जीवन हरियाली' योजना शुरू की। मंत्री श्री कुमार ने आज यहां पटना स्थित जमीयत उलेमा-ए-हिंद, बिहार की ओर से आयोजित 'समाज सुधार संगोष्ठी' में कहा कि उनके शुरुआती कार्यकाल के दौरान हरियाली 09 प्रतिशत हरियाली थी, जो आज बढ़कर 16 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। इस दौरान लगभग 20 करोड़ पौधारोपण किया जा चुका है। उन्होंने संदेश दिया कि हमें अपने बच्चो.

see more..