Tuesday, May 12 2026 | Time 08:45 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


पटना नगर निगम को वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में स्टैंप ड्यूटी से 30 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त

पटना, 18 अप्रैल (वार्ता) पटना नगर निगम को वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में स्टैंप ड्यूटी मद से लगभग 30 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है
यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 की अंतिम तिमाही के दौरान पटना नगर निगम क्षेत्र में हुए संपत्ति निबंधनों के आधार पर संकलित की गई है। निबंधन विभाग के अंतर्गत संचालित निबंधन कार्यालय, पटना सदर (छज्जूबाग) एवं अवर निबंधन कार्यालय, पटना सिटी (गुलजारबाग) ने यह राजस्व संग्रहित किया गया, जिसे वर्तमान वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में पटना नगर निगम को हस्तांतरित किया जाएगा।
पटना नगर निगम को वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्टैंप ड्यूटी से लगभग 68.70 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 में यह राशि लगभग 63.06 करोड़ रुपये थी। इस प्रकार निगम को स्टैंप ड्यूटी मद में लगभग 5.64 करोड़ रुपये (करीब 9 फीसदी) की अतिरिक्त प्राप्ति हुई।
बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा 136 के अंतर्गत नगरपालिका सीमा के भीतर भूमि अथवा भवन के विक्रय, उपहार, बंधक अथवा अन्य प्रकार के हस्तांतरण पर अतिरिक्त दो प्रतिशत ट्रांसफर ड्यूटी अथवा स्टैंप ड्यूटी लगाए जाने का प्रावधान है। यह अतिरिक्त राशि संबंधित नगर निकाय को प्राप्त होती है और इसका उपयोग शहरी आधारभूत संरचना एवं नागरिक सुविधाओं के विकास पर किया जाता है।
प्रेम
जारी वार्ता
More News

पांडव हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को सहायता दे सरकार : मनोज भारती

11 May 2026 | 10:59 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में हुए पांडव कुमार हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।.

see more..

बिहार गन्ना समीक्षा दो अंतिम पटना

11 May 2026 | 10:47 PM

गन्ना उद्योग मंत्री ने किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने तथा अधिकाधिक जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे खेती की लागत में कमी और उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित की जा सकेगी।.

see more..

गन्ना किसानों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिले : मंत्री संजय कुमार

11 May 2026 | 10:46 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि गन्ना किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।.

see more..

खिलाड़ियों को बेहतर मंच और विश्वस्तरीय सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता : श्रेयसी सिंह

11 May 2026 | 10:34 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर मंच, आधुनिक संसाधन और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।.

see more..

भवन निर्माण विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा करना प्राथमिकता : लेशी सिंह

11 May 2026 | 10:29 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार सरकार में भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने सोमवार को कहा कि विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा करना और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।.

see more..