Wednesday, May 13 2026 | Time 00:07 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


सारण :दो पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार

छपरा, 20 अप्रैल (वार्ता) बिहार के सारण जिले में उत्पाद विभाग और सोनपुर थाना की पुलिस ने दो पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद कर दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है।
उत्पाद विभाग सूत्रों ने बताया कि सोमवार को सूचना के आधार पर शिवबचन सिंह चौक पर वाहनों की जांच शुरू की गयी। इस दौरान वहां से गुजर रहे दो पिकअप वैन को रोक कर जांच की गई। जांच के दौरान पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब
बरामद की गयी।
सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के चंदौली जिला निवासी शराब व्यवसाई सफीक और ग्यासुद्दीन सलमानी को गिरफ्तार किया गया। उनके विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30 (ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सं. प्रेम
वार्ता
More News

जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड में जीविका दीदी अधिकार केंद्र का हुआ शुभारंभ

12 May 2026 | 11:48 PM

पटना, 12 मई (वार्ता) बिहार के जहानाबाद जिला अंतर्गत हुलासगंज प्रखंड के सूरजपुर पंचायत भवन के प्रांगण में जीविका की ओर से आज ‘दीदी अधिकार केंद्र’ का उद्घाटन किया गया। वर्तमान में जीविका द्वारा 260 जीविका-दीदी अधिकार केंद्र का संचालन राज्य के सभी 38 जिलों में किया जा रहा है। इस केंद्र के स्थापना का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं अन्य सेवाओं तक उनकी पहुँच तथा लैंगिक आधारित हिंसा से संबंधित शिकायतों के समाधान तंत्र को सशक्त बनाने के लिए किया गया है। .

see more..

बिहार एम्स चिकित्सा कार्यक्रम दो अंतिम पटना

12 May 2026 | 11:38 PM

मुख्य अतिथि पारस नाथ सिंह ने आधुनिक अपराध अनुसंधान में तकनीक की भूमिका पर विशेष बल दिया। उन्होंने मेडिको लीगल एग्जामिनेशन एंड पोस्ट मॉर्टम रिपोर्टिंग सिस्टम) के उपयोग को बढ़ावा देते हुए कहा कि डिजिटल पोस्टमॉर्टम रिपोर्टिंग न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज और सटीक बनाएगी। कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण आकर्षण प्रो. (डॉ.) बिनय कुमार, डॉ. इंदिरा प्रसाद एवं प्रो. (डॉ.) त्रिभुवन कुमार द्वारा लिखित पुस्तक “मेडिकोलीगल आस्पेक्ट्स ऑफ असिस्टेड रीप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी- इंडियन पर्सपेक्टिव” का लोकार्पण रहा। आधुनिक चिकित्सा न्यायशास्त्र के जटिल विषयों पर आधारित इस पुस्तक को विशेषज्ञों ने वर्तमान समय क.

see more..

एम्स पटना में राष्ट्रीय फोरेंसिक मेडिसिन दिवस पर चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन

12 May 2026 | 11:37 PM

पटना,12 मई (वार्ता) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना के फोरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग ने मंगलवार को राष्ट्रीय फोरेंसिक मेडिसिन दिवस के अवसर पर एक भव्य सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया। “इंटरडिसिप्लिनरी एंड कोलेबोरेटिव अप्रोच इन जस्टिस डिलिवरी सिस्टम” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम ने चिकित्सा विज्ञान, फोरेंसिक विशेषज्ञता और न्याय व्यवस्था के बीच समन्वय की महत्ता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।.

see more..

ग्रामीण कार्य विभाग के एक कार्यपालक अभियंता निलंबित, दो अन्य अभियंताओं पर अनुशासनिक कार्रवाई

12 May 2026 | 11:27 PM

पटना, 12 मई (वार्ता)ग्रामीण आधारभूत संरचना के विकास और विभागीय कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण कार्य विभाग ने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की है। पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने और भ्रष्टाचार के आरोप में विभाग ने एक कार्यपालक अभियंता को निलंबित कर दिया है, जबकि दो अन्य अभियंताओं के विरुद्ध आरोप पत्र गठित कर अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।.

see more..

पटना : अवैध आग्नेयास्त्र के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

12 May 2026 | 11:23 PM

पटना, 12 मई (वार्ता) बिहार में पटना जिले के बेऊर थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध आग्नेयास्त्र के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फुलवारीशरीफ 01,सुशील कुमार ने मंगलवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में पटना पुलिस द्वारा जिले के सभी थानाक्षेत्रों में अपराध की रोकथाम के दृष्टिकोण से विशेष सघन वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है Iइसी क्रम में सोमवार की रात्रि में बेऊर थानांतर्गत बासटाल सिपारा के पास वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध ऑटो रिक्शा को रोका गया।पुलिस टीम को देखकर ऑटो रिक्शा में सवार व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस की तत्परता स.

see more..