Tuesday, May 12 2026 | Time 08:34 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


मधुबनीः ड्रग्स के खिलाफ सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान तेज करेंः जिलाधिकारी

मधुबनी,20 अप्रैल (वार्ता) बिहार में मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन कमिटी से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले को अपराध एवं नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से ड्रग्स के विरुद्ध व्यापक एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिये कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिये निरंतर छापेमारी एवं निगरानी अभियान चलाया जाए।विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों के अंतर्गत चिन्हित 286 वाइब्रेंट विलेज में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त छापेमारी अभियान चलाने का आदेश दिया गया।
बैठक में विशेष लोक अभियोजक मधुबनी को भी निर्देश दिया गया कि मादक एवं मनाेतेजक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) अधिनियम से संबंधित बहस के लिये लंबित पांच मामलों में शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए न्यायालय से नजदीकी तिथि प्राप्त कर मामलों के त्वरित निपटारे की कार्रवाई करने पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त,औषधि निरीक्षकों द्वारा छापेमारी के दौरान जब्त किए गए मादक पदार्थों के सुरक्षित भंडारण के लिये सदर अस्पताल, मधुबनी में एक कक्ष चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उक्त कक्ष की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक, मधुबनी से सुरक्षा गार्ड की प्रतिनियुक्ति के लिये अनुरोध किया गया। जिला पदाधिकारी ने एसएसबी 48वीं बटालियन जयनगर एवं एसएसबी 18वीं बटालियन राजनगर को सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन एवं सख्त छापेमारी अभियान चलाने के लिये अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार,पुलिस उपाधीक्षक रश्मि,कमांडेंट एसएसबी,सभी औषधि निरीक्षक सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने पर बल दिया।
सं. प्रेम
वार्ता
More News

पांडव हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को सहायता दे सरकार : मनोज भारती

11 May 2026 | 10:59 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में हुए पांडव कुमार हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।.

see more..

बिहार गन्ना समीक्षा दो अंतिम पटना

11 May 2026 | 10:47 PM

गन्ना उद्योग मंत्री ने किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने तथा अधिकाधिक जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे खेती की लागत में कमी और उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित की जा सकेगी।.

see more..

गन्ना किसानों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिले : मंत्री संजय कुमार

11 May 2026 | 10:46 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि गन्ना किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।.

see more..

खिलाड़ियों को बेहतर मंच और विश्वस्तरीय सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता : श्रेयसी सिंह

11 May 2026 | 10:34 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर मंच, आधुनिक संसाधन और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।.

see more..

भवन निर्माण विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा करना प्राथमिकता : लेशी सिंह

11 May 2026 | 10:29 PM

पटना, 11 मई (वार्ता) बिहार सरकार में भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने सोमवार को कहा कि विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा करना और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।.

see more..