Wednesday, May 13 2026 | Time 00:34 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


झारखंड के हजारीबाग में पुलिस का मेगा ऑपरेशन, 24 घंटे में 57 अपराधी गिरफ्तार

हजारीबाग, 21 अप्रैल (वार्ता) झारखंड के हजारीबाग जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है।
सोमवार और मंगलवार (20/21 अप्रैल) की रात को एक साथ कई थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी में पुलिस ने 57 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर सुनियोजित तरीके से की गई, जिसमें जिले भर में व्यापक स्तर पर ऑपरेशन चलाया गया।
अभियान के तहत 69 विशेष टीमों का गठन किया गया था, जिनमें 253 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। इन टीमों ने करीब 200 संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर अपराधियों को पकड़ा।
इस दौरान पुलिस ने केवल गिरफ्तारी ही नहीं की, बल्कि लंबित मामलों के निष्पादन में भी तेजी दिखाई। 24 घंटे के भीतर कुल 118 वारंटों का निष्पादन किया गया, जिसमें जमानती, गैर-जमानती वारंट, रिकॉल और आत्मसमर्पण से जुड़े मामले शामिल हैं। इसके अलावा 11 मामलों में इश्तिहार और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी सुनिश्चित की गई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ सख्ती जारी रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी चलाए जाएंगे।
साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि यदि किसी क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति या फरार अपराधी छिपा हो, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
सं./नीतिश/विनय
वार्ता
More News

जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड में जीविका दीदी अधिकार केंद्र का हुआ शुभारंभ

12 May 2026 | 11:48 PM

पटना, 12 मई (वार्ता) बिहार के जहानाबाद जिला अंतर्गत हुलासगंज प्रखंड के सूरजपुर पंचायत भवन के प्रांगण में जीविका की ओर से आज ‘दीदी अधिकार केंद्र’ का उद्घाटन किया गया। वर्तमान में जीविका द्वारा 260 जीविका-दीदी अधिकार केंद्र का संचालन राज्य के सभी 38 जिलों में किया जा रहा है। इस केंद्र के स्थापना का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं अन्य सेवाओं तक उनकी पहुँच तथा लैंगिक आधारित हिंसा से संबंधित शिकायतों के समाधान तंत्र को सशक्त बनाने के लिए किया गया है। .

see more..

बिहार एम्स चिकित्सा कार्यक्रम दो अंतिम पटना

12 May 2026 | 11:38 PM

मुख्य अतिथि पारस नाथ सिंह ने आधुनिक अपराध अनुसंधान में तकनीक की भूमिका पर विशेष बल दिया। उन्होंने मेडिको लीगल एग्जामिनेशन एंड पोस्ट मॉर्टम रिपोर्टिंग सिस्टम) के उपयोग को बढ़ावा देते हुए कहा कि डिजिटल पोस्टमॉर्टम रिपोर्टिंग न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज और सटीक बनाएगी। कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण आकर्षण प्रो. (डॉ.) बिनय कुमार, डॉ. इंदिरा प्रसाद एवं प्रो. (डॉ.) त्रिभुवन कुमार द्वारा लिखित पुस्तक “मेडिकोलीगल आस्पेक्ट्स ऑफ असिस्टेड रीप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी- इंडियन पर्सपेक्टिव” का लोकार्पण रहा। आधुनिक चिकित्सा न्यायशास्त्र के जटिल विषयों पर आधारित इस पुस्तक को विशेषज्ञों ने वर्तमान समय क.

see more..

एम्स पटना में राष्ट्रीय फोरेंसिक मेडिसिन दिवस पर चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन

12 May 2026 | 11:37 PM

पटना,12 मई (वार्ता) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना के फोरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग ने मंगलवार को राष्ट्रीय फोरेंसिक मेडिसिन दिवस के अवसर पर एक भव्य सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया। “इंटरडिसिप्लिनरी एंड कोलेबोरेटिव अप्रोच इन जस्टिस डिलिवरी सिस्टम” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम ने चिकित्सा विज्ञान, फोरेंसिक विशेषज्ञता और न्याय व्यवस्था के बीच समन्वय की महत्ता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।.

see more..

ग्रामीण कार्य विभाग के एक कार्यपालक अभियंता निलंबित, दो अन्य अभियंताओं पर अनुशासनिक कार्रवाई

12 May 2026 | 11:27 PM

पटना, 12 मई (वार्ता)ग्रामीण आधारभूत संरचना के विकास और विभागीय कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण कार्य विभाग ने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की है। पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने और भ्रष्टाचार के आरोप में विभाग ने एक कार्यपालक अभियंता को निलंबित कर दिया है, जबकि दो अन्य अभियंताओं के विरुद्ध आरोप पत्र गठित कर अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।.

see more..

पटना : अवैध आग्नेयास्त्र के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

12 May 2026 | 11:23 PM

पटना, 12 मई (वार्ता) बिहार में पटना जिले के बेऊर थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध आग्नेयास्त्र के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फुलवारीशरीफ 01,सुशील कुमार ने मंगलवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में पटना पुलिस द्वारा जिले के सभी थानाक्षेत्रों में अपराध की रोकथाम के दृष्टिकोण से विशेष सघन वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है Iइसी क्रम में सोमवार की रात्रि में बेऊर थानांतर्गत बासटाल सिपारा के पास वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध ऑटो रिक्शा को रोका गया।पुलिस टीम को देखकर ऑटो रिक्शा में सवार व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस की तत्परता स.

see more..