Tuesday, Jun 16 2026 | Time 17:39 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


बिहार आयुक्त परियोजना निरीक्षण दो अंतिम पटना

पटना स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत विकसित मंदिरी नाला-सह-सड़क परियोजना पूर्ण हो चुकी है और उद्घाटन के लिए तैयार है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने इंजीनियरों एवं संवेदकों को निर्देश दिया कि शेष कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए कैंप लगाकर कार्य किया जाए तथा परियोजना के सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत आयकर चौराहा से बांस घाट तक 1289 मीटर लंबे नाले को बॉक्स ड्रेन के रूप में विकसित किया गया है। इसके ऊपर 5.5 मीटर चौड़ी दो लेन सड़क का निर्माण भी किया गया है। मंदिरी नाला को शहर के विभिन्न क्षेत्रों यथा एसपी वर्मा रोड, मीठापुर, गर्दनीबाग, बाबू बाजार, धोबी घाट, इको पार्क, एमएलए फ्लैट तथा सिंचाई भवन के नालों से जोड़ा गया है, जिससे जल निकासी व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा।
मीठापुर मेट्रो स्टेशन के आसपास के क्षेत्र को आधुनिक शहरी सुविधाओं से युक्त बनाने के उद्देश्य से पटना स्मार्ट सिटी मिशन के तहत छह प्रमुख परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। नगर आयुक्त ने इन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण कर उनकी प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इन परियोजनाओं में प्रमुख रूप से एक जी 3 भवन का निर्माण किया जा रहा है, जिसे कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। इस केंद्र के माध्यम से नागरिकों को एक ही छत के नीचे विभिन्न आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिनमें पोस्ट ऑफिस, दुकानें, सैलून, ब्यूटी पार्लर, दीदी की रसोई, पटना नगर निगम कार्यालय, बैंकिंग सेवाएं, एटीएम, ओपन एयर थिएटर, शौचालय एवं कोर्टयार्ड जैसी सुविधाएं शामिल हैं।इसके अतिरिक्त, परियोजना के तहत क्षेत्र में स्थित चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी एवं चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के आसपास सड़क नाला एवं जलापूर्ति प्रणाली का भी सुदृढ़ निर्माण किया जाएगा।
नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि इन सभी परियोजनाओं का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर शहरी अवसंरचना एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे पटना को एक आधुनिक एवं सुव्यवस्थित स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मो. शमशाद, मुख्य महाप्रबंधक सुनील चौधरी, पटना नगर निगम के सहायक अभियंता शंभू कुमार ठाकुर, कॉन्ट्रैक्टर्स एवं अन्य उपस्थित थे।
प्रेम
वार्ता
More News

सभी छह अंचलों में सहयोग शिविर का आयोजन, कुल 279 आवेदन प्राप्त

16 Jun 2026 | 5:23 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) पटना नगर निगम की ओर से मंगलवार को सभी अंचलों में आयोजित सहयोग शिविरों में आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिये व्यापक स्तर पर जनसुनवाई की गई। शिविरों में नागरिकों ने तत्परता से भाग लेते हुए विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 279 आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें से 161 आवेदन पटना नगर निगम से संबंधित थे।पटना नगर निगम की पूरी टीम ने शिविर के दौरान प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई की। अधिकारियों एवं कर्मियों ने आवेदकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझा तथा यथासंभव त्वरित समाधान सुनिश्चित किया। इसी सक्रिय और परिणामोन्.

see more..

माँ मुंडेश्वरी धाम में बनेगा हेलीपैड और रोप-वे, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : सम्राट चौधरी

16 Jun 2026 | 5:11 PM

पटना,16 जून (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को घोषणा की कि देश के प्राचीनतम शक्तिपीठों में शामिल माँ मुंडेश्वरी धाम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां हेलीपैड और रोप-वे का निर्माण कराया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री चौधरी आज कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत पहाड़िया पंचायत स्थित माँ मुंडेश्वरी धाम धर्मशाला के समीप आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर विभिन्न विभागों की 196.06 करोड़ रुपये लागत की 60 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 162.69 करोड़ रुपये की लागत से 20 योजनाओं का शिलान्यास तथा 33.36.

see more..

मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बक्सर से चलेंगी दो विशेष रेलगाड़ियाँ

16 Jun 2026 | 5:00 PM

बक्सर, 17 जून (वार्ता) मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने बुधवार को बक्सर से दो विशेष रेलगाडियों के संचालन की व्यवस्था की है।.

see more..

खान सर के सुरक्षा कर्मियों की जमानत अर्जी पर केस डायरी तलब

16 Jun 2026 | 4:52 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) हत्या के प्रयास एवं शस्त्रों के अवैध इस्तेमाल के मामले में जेल में बंद खान सर(फैजल खान) के दो सुरक्षा कर्मियों की नियमित जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई के बाद अदालत ने पुलिस से मामले की केस डायरी और अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की मांग की।.

see more..

कटाव निरोधी कार्यों के साथ बाढ़ प्रतिरोध सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण कर सरकार पूरी तरह मुस्तैद: विजय कुमार चौधरी

16 Jun 2026 | 4:40 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में बरसात के मौसम से पहले सरकार इस बार पूरी तरह से मुस्तैद है और कटाव निरोधी कार्यों के साथ बाढ़ प्रतिरोध सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण कर लिया गया है। .

see more..