Tuesday, Jun 16 2026 | Time 18:29 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


पटना में अलग-अलग आपराधिक मामले में 123 अपराधी गिरफ्तार

पटना, 05 मई (वार्ता) बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 123 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना जिले से अपराधकर्मी, अभियुक्त,शराब तस्कर, होम डिलेबर, शराब पीने वाले की गिरफ्तारी की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि सोमवार को हत्या के कांड में 05, डकैती कांड में एक, पुलिस पर हमला कांड में तीन, दहेज मृत्युकांड में एक,एससी.एसटी कांड में आठ, हत्या का प्रयास के कांड में 05,अन्य विशेष प्रतिवेदित कांड में 16,अन्य अविशेष प्रतिवेदित कांड में 60,शराब तस्कर, होम डिलीबरी करने वाले 08 और शराब पीने वाले 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 14 लीटर विदेशी शराब, 60 लीटर देशी शराब, 22240 ग्राम गांजा,125.6 ग्राम स्मैक, दो आग्नेयास्त्र, 36 कारतूस, 02 वाहन, 30950 रूपया और 24 मोबाइल फोन, समेत अन्य सामान जप्त किया गया है।
प्रेम
वार्ता
More News

‘एडूकनेक्ट बिहार’ पहल प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड 2026 के लिए चयनित

16 Jun 2026 | 6:12 PM

पटना, 16 जून (वार्ता)विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के अधीन कार्यरत राज्य तकनीकी शिक्षा परिषद् (एसबीटीई), बिहार की महत्वाकांक्षी डिजिटल पहल ‘एडूकनेक्ट बिहार को प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह उपलब्धि बिहार की तकनीकी शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल नवाचार, सुशासन तथा प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।.

see more..

झारखण्ड के बीएलओ के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि, 1.63 करोड़ मतदाताओं को नहीं जमा करने होंगे कोई दस्तावेज : के. रवि कुमार

16 Jun 2026 | 6:11 PM

राँची, 16 जून (वार्ता) झारखण्ड के सभी बीएलओ को वर्ष 2026 की वर्तमान मतदाता सूची के मौजूदा मतदाताओं का झारखण्ड की वर्ष 2003 की एसआईआर मतदाता सूची या अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की पिछली एसआईआर मतदाता सूची के साथ स्वयं (सेल्फ) और पैतृक (पेरेंटल) मैपिंग का पहला सत्र सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए हार्दिक बधाई। .

see more..

संस्कृति मंत्रालय की फेलोशिप के लिए प्रदेश के सात रंगकर्मियों का चयन, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने दी बधाई

16 Jun 2026 | 6:08 PM

पटना,16 जून (वार्ता) बिहार के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से घोषित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ फेलोशिप के लिए प्रदेश से सात रंगकर्मियों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इससे रंगमंच एवं सांस्कृतिक शोध के क्षेत्र में राज्य के कलाकारों को राष्ट्रीय पहचान मिली है। .

see more..

झारखंड के हजारीबाग जिले के एनटीपीसी बादाम कोल ब्लॉक के बीजीआर कंपनी के कोटा केबिन तोड़फोड़ मामले में बड़ी कार्रवाई, विकास कुशवाहा गिरफ्तार

16 Jun 2026 | 6:07 PM

हजारीबाग, 16 जून (वार्ता) झारखंड के हजारीबाग जिले के एनटीपीसी बादाम कोल ब्लॉक के एमडीओ बीजीआर कंपनी के अंबाजीत क्षेत्र में संचालित कोटा केबिन में तोड़फोड़ और क्षतिग्रस्त करने के मामले में बड़कागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। .

see more..

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर सरकार पहुंची जनता के द्वार : शीला कुमारी

16 Jun 2026 | 6:02 PM

मधेपुरा, 16 जून (वार्ता) बिहार सरकार में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा मंत्री और जिले की प्रभारी शीला कुमारी ने मंगलवार को कहा कि सरकार आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार तक पहुंचकर कर रही है और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उसकी प्राथमिकता है।बिहार सरकार की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की पहल के तहत मंगलवार को मधेपुरा जिले के गिद्दा और बेहरारी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।.

see more..