Tuesday, Jun 16 2026 | Time 17:48 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


जल-जीवन-हरियाली अभियान से सिंचाई, हरित आवरण और भूजल पुनर्भरण को मिली गति

पटना, 05 मई (वार्ता) जल-जीवन-हरियाली मिशन के निदेशक सुमित कुमार ने मंगलवार को कहा कि ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान की सफलता से राज्य में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, हरित आवरण में वृद्धि और भूगर्भ जल पुनर्भरण को बढ़ावा मिला है।
जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जल-जीवन-हरियाली मिशन के निदेशक सुमित कुमार ने कहा कि जल संकट से बचाव और पर्यावरण सुरक्षा के लिहाज से तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रयास आज सार्थक परिणाम लेकर सामने आया है। उन्होंने कहा कि अभियान के अवयवों के क्रियान्वयन में लघु जल संसाधन विभाग महत्वपूर्ण कड़ी का काम कर रहा है। अभियान की सफलता का ही परिणाम है कि आज राज्य में सिंचाई सुविधा, हरित आवरण बढ़ने के साथ-साथ भूगर्भ जल पुनर्भरण की नई राह बनी है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभागीय अपर सचिव संगीता सिंह ने कहा कि बिहार की पारंपरिक जल संरचनाएं आहर, पईन, तालाब समृद्ध जल प्रबंधन की पहचान रही हैं। यह वर्षा जल संचयन के साथ-साथ सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने और पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने में मदद करती हैं। उन्होंने बताया कि लघु जल संसाधन विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की सफलता है कि आज राज्य भर में करीब दो लाख 49 हजार 293 हेक्टेयर सिंचाई कमांड क्षेत्र के पुनर्स्थापन के साथ-साथ एक हजार 90 लाख घन मीटर जल संचयन क्षमता का विकास हुआ है। यह आंकड़े नहीं बल्कि धरातल पर देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य के जल संकट की समस्याओं से निपटने के लिए जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने की जरूरत है।
अभियंता प्रमुख सुनील कुमार ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए क्रियान्वित होने वाली विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सार्वजनिक तालाब, आहर-पईंन आदि जल स्रोतों के निर्माण और जीर्णोद्धार में अतिक्रमण की समस्या से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग इन अतिक्रमणकारियों से सख्ती के साथ निपट रहा है। जिससे राज्य में नए जल स्रोतों का विकास और पुराने जल स्रोतों का जीर्णोद्धार संभव हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान राज्य बिहार में जल की बड़ी महत्ता है। जल संरक्षण की जिम्मेदारी सिर्फ विभागों की ना होकर प्रत्येक नागरिक की भी है।
प्रेम
जारी वार्ता
More News

बिहार में किसानों की सुविधा के लिए बनेंगे 305 अनाज भंडारण गोदाम और 400 पक्के थ्रेसिंग फ्लोर: विजय सिन्हा

16 Jun 2026 | 5:27 PM

पटना,16 जून (वार्ता) बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि पदेश के किसानों के लिए 24 करोड़ की बड़ी सौगात मिलने वाली है, जिसके तहत बिहार में 305 अनाज भंडारण गोदाम और 400 पक्के थ्रेसिंग फ्लोर के निर्माण किये जायेंगे। .

see more..

सभी छह अंचलों में सहयोग शिविर का आयोजन, कुल 279 आवेदन प्राप्त

16 Jun 2026 | 5:23 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) पटना नगर निगम की ओर से मंगलवार को सभी अंचलों में आयोजित सहयोग शिविरों में आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिये व्यापक स्तर पर जनसुनवाई की गई। शिविरों में नागरिकों ने तत्परता से भाग लेते हुए विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 279 आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें से 161 आवेदन पटना नगर निगम से संबंधित थे।पटना नगर निगम की पूरी टीम ने शिविर के दौरान प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई की। अधिकारियों एवं कर्मियों ने आवेदकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझा तथा यथासंभव त्वरित समाधान सुनिश्चित किया। इसी सक्रिय और परिणामोन्.

see more..

माँ मुंडेश्वरी धाम में बनेगा हेलीपैड और रोप-वे, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : सम्राट चौधरी

16 Jun 2026 | 5:11 PM

पटना,16 जून (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को घोषणा की कि देश के प्राचीनतम शक्तिपीठों में शामिल माँ मुंडेश्वरी धाम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां हेलीपैड और रोप-वे का निर्माण कराया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री चौधरी आज कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत पहाड़िया पंचायत स्थित माँ मुंडेश्वरी धाम धर्मशाला के समीप आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर विभिन्न विभागों की 196.06 करोड़ रुपये लागत की 60 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 162.69 करोड़ रुपये की लागत से 20 योजनाओं का शिलान्यास तथा 33.36.

see more..

मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बक्सर से चलेंगी दो विशेष रेलगाड़ियाँ

16 Jun 2026 | 5:00 PM

बक्सर, 17 जून (वार्ता) मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने बुधवार को बक्सर से दो विशेष रेलगाडियों के संचालन की व्यवस्था की है।.

see more..

खान सर के सुरक्षा कर्मियों की जमानत अर्जी पर केस डायरी तलब

16 Jun 2026 | 4:52 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) हत्या के प्रयास एवं शस्त्रों के अवैध इस्तेमाल के मामले में जेल में बंद खान सर(फैजल खान) के दो सुरक्षा कर्मियों की नियमित जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई के बाद अदालत ने पुलिस से मामले की केस डायरी और अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की मांग की।.

see more..