Tuesday, Jun 16 2026 | Time 17:36 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


बिहार सम्राट मरीन ड्राइव तीन अंतिम मुंगेर

इससे पूर्व पथ निर्माण विभाग के सचिव ने अपने प्रस्तुतीकरण में परियोजना की व्यापक विशेषता, प्रस्तावित गंगा पथ एलाइनमेंट, जमीन अधिग्रहण की स्थिति, घाटों का पुनर्विकास, नए प्रस्तावित घाट आदि के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। श्री पंकज कुमार पाल ने बताया कि सफियाबाद (मुंगेर) से सुल्तानगंज (भागलपुर) तक प्रस्तावित गंगा पथ परियोजना की कुल लंबाई 42 किलोमीटर है, जबकि सुल्तानगंज-भागलपुर-सबौर गंगा पथ परियोजना की कुल लंबाई 41.33 किलोमीटर है।
मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रस्तावित मुंगेर भागलपुर गंगा पथ परियोजना के भू-अर्जन इत्यादि के काम में तेजी लाकर शीघ्र इस परियोजना का कार्य शुरू कराएं। मुंगेर शहरवासियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसको ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित गंगा पथ परियोजना के एलाइनमेंट का कार्य सुनिश्चित कराएं। मुंगेर से बरियारपुर के बीच स्थल चिन्हित कर ऐसी योजना बनाएं जहां नया शहर बसाया जा सके। औद्योगिक क्षेत्र के लिए भी जमीन चिन्हित करें। मुंगेर एयरपोर्ट को भी विकसित करें। यहां ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं कि रात्रि में भी आसानी से लैंडिंग हो सके। प्रस्तावित मुंगेर भागलपुर गंगा पथ परियोजना को यथासंभव एटग्रेड बनायें, जिससे शहर सुरक्षा बांध के रूप में भी काम करे। एलिवेटेड कम से कम रखें। इस प्रकार से एलाइनमेंट करें कि अधिक से अधिक पथों एवं पुलों की कनेक्टिविटी हो सके।
मुंगेर पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने बिहार योग विद्यालय के पादुका दर्शन आश्रम परिसर में स्वामी निरंजनानंद सरस्वती से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने पादुका दर्शन आश्रम में भगवान तिरुपति बालाजी की उत्सव मूर्ति का दर्शन कर आरती में शामिल हुए। उन्होंने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। पादुका दर्शन आश्रम के प्रबंधकों द्वारा मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक कुमार प्रणय, विधायक नचिकेता, विधान पार्षद लाल मोहन गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार, जिलाधिकारी श्री निखिल धनराज निप्पनिकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण, गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
प्रेम
वार्ता
More News

सभी छह अंचलों में सहयोग शिविर का आयोजन, कुल 279 आवेदन प्राप्त

16 Jun 2026 | 5:23 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) पटना नगर निगम की ओर से मंगलवार को सभी अंचलों में आयोजित सहयोग शिविरों में आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिये व्यापक स्तर पर जनसुनवाई की गई। शिविरों में नागरिकों ने तत्परता से भाग लेते हुए विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 279 आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें से 161 आवेदन पटना नगर निगम से संबंधित थे।पटना नगर निगम की पूरी टीम ने शिविर के दौरान प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई की। अधिकारियों एवं कर्मियों ने आवेदकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझा तथा यथासंभव त्वरित समाधान सुनिश्चित किया। इसी सक्रिय और परिणामोन्.

see more..

माँ मुंडेश्वरी धाम में बनेगा हेलीपैड और रोप-वे, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : सम्राट चौधरी

16 Jun 2026 | 5:11 PM

पटना,16 जून (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को घोषणा की कि देश के प्राचीनतम शक्तिपीठों में शामिल माँ मुंडेश्वरी धाम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां हेलीपैड और रोप-वे का निर्माण कराया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री चौधरी आज कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत पहाड़िया पंचायत स्थित माँ मुंडेश्वरी धाम धर्मशाला के समीप आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर विभिन्न विभागों की 196.06 करोड़ रुपये लागत की 60 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 162.69 करोड़ रुपये की लागत से 20 योजनाओं का शिलान्यास तथा 33.36.

see more..

मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बक्सर से चलेंगी दो विशेष रेलगाड़ियाँ

16 Jun 2026 | 5:00 PM

बक्सर, 17 जून (वार्ता) मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने बुधवार को बक्सर से दो विशेष रेलगाडियों के संचालन की व्यवस्था की है।.

see more..

खान सर के सुरक्षा कर्मियों की जमानत अर्जी पर केस डायरी तलब

16 Jun 2026 | 4:52 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) हत्या के प्रयास एवं शस्त्रों के अवैध इस्तेमाल के मामले में जेल में बंद खान सर(फैजल खान) के दो सुरक्षा कर्मियों की नियमित जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई के बाद अदालत ने पुलिस से मामले की केस डायरी और अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की मांग की।.

see more..

कटाव निरोधी कार्यों के साथ बाढ़ प्रतिरोध सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण कर सरकार पूरी तरह मुस्तैद: विजय कुमार चौधरी

16 Jun 2026 | 4:40 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में बरसात के मौसम से पहले सरकार इस बार पूरी तरह से मुस्तैद है और कटाव निरोधी कार्यों के साथ बाढ़ प्रतिरोध सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण कर लिया गया है। .

see more..