Tuesday, Jun 16 2026 | Time 18:31 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंताओं को धमकाने वाला बबलू मिश्रा आखिर कौन है और उसे संरक्षण कौन दे रहा है: भाजपा

रांची, 05 मई (वार्ता) झारखंड के भाजपा के प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि जिस व्यक्ति पर खुलेआम सरकारी अभियंताओं को डराने-धमकाने, गाली-गलौज करने, अपमानित करने और मनचाहे ठेकेदारों को काम दिलाने का आरोप है, उसकी भूमिका की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच बेहद आवश्यक है।
श्री साह ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में यह गंभीर प्रश्न उठाया और कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंताओं को धमकाने वाला बबलू मिश्रा आखिर कौन है और उसे संरक्षण कौन दे रहा है।
श्री साह ने मांग की कि बबलू मिश्रा के साथ-साथ उसके परिवार के सदस्यों, स्टाफ और पीए के कॉल रिकॉर्ड की भी गहन जांच की जाए। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण विकास कार्यालय में उसके आने-जाने से संबंधित सीसीटीवी फुटेज की भी जांच होनी चाहिए, ताकि पूरे नेटवर्क और उसके प्रभाव का स्पष्ट खुलासा हो सके।
श्री साह ने कहा कि जिस पत्र को मुख्य अभियंता, अभियंता प्रमुख और विभागीय सचिव को भेजा गया, उस पर 11 दिनों तक कोई कार्रवाई या प्रतिक्रिया न होना अत्यंत संदेहास्पद है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबूलाल मरांडी द्वारा मामला संज्ञान में लेने के बाद ही अधिकारी सक्रिय हुए, वह भी निष्पक्ष जांच के लिए नहीं बल्कि मामले की लीपापोती करने के उद्देश्य से। उन्होंने स्पष्ट रूप से मांग की कि संबंधित पत्र की फॉरेंसिक जांच कराई जाए, ताकि उसकी सत्यता सामने आ सके।
श्री साह ने यह भी कहा कि दोनों पत्रों में बबलू मिश्रा का उल्लेख होने के कारण उसकी भूमिका और हस्तक्षेप की जांच अनिवार्य हो जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन झारखंड में “जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, उतना बड़ा पदाधिकारी” का मॉडल चला रहा है। इसी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को गंभीर आरोपों के बावजूद महत्वपूर्ण पदों पर बनाए रखा गया, जबकि आलमगीर आलम जैसे नेता को जेल में रहने के बावजूद प्रदेश कमिटी में स्थान देकर कांग्रेस द्वारा पुरस्कृत किया गया।
श्री साह ने कहा कि भले ही वीरेंद्र राम और आलमगीर आलम आज सीधे तौर पर विभाग में सक्रिय न हों, लेकिन उनके द्वारा स्थापित भ्रष्टाचार का मॉडल आज भी विभाग में लागू है। ऐसे में पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच अत्यंत आवश्यक है, ताकि सच्चाई सामने आए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। प्रेस वार्ता में मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक भी मौजूद थे।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News

सहयोग शिविरः 309919 आवेदनों में 269240 का निपटारा, निष्पादन दर 91 फीसदी से अधिक

16 Jun 2026 | 6:25 PM

पटना, 16 जून (वार्ता)शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जनता की समस्या समाधान के लिए लगाए जा रहे सहयोग शिविर में 16 जून तक 309919 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 269240 आवेदनों का निपटारा किया जा चुका है। ग्राम पंचायत और शहरी निकायों में लगाए जा रहे इस सहयोग शिविर में सरकार के सख्त निर्देश और विभागों की सक्रियता का ही परिणाम है कि अभी तक प्राप्त होने वाले आवेदनों में निष्पादन दर 91.1 फीसदी तक पहुंच चुका है।.

see more..

नए डिग्री कॉलेजों में एक जुलाई से पढ़ाई शुरू कराने की तैयारी में जुटा विभाग

16 Jun 2026 | 6:21 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) बिहार में एक जुलाई से नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू कराने के लिए उच्च शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है। इसके लिए सभी कॉलेजों में प्राचार्यों की नियुक्ति के साथ ही शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की तैनाती शुरू कर दी गई है।.

see more..

एकलव्य मॉडल स्कूलों में अब सीबीएसई माध्यम से होगी पढ़ाई: मंत्री

16 Jun 2026 | 6:16 PM

पटना, 16 जून (वार्ता)राज्य के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग से संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में अब कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई सीबीएसई माध्यम से होगी। केंद्र सरकार से इस संबंध में अनुमति मिल चुकी है। वर्तमान में बिहार में तीन एकलव्य स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनमें पश्चिम चंपारण के बेलासड़ी, जमुई के आस्था और कैमूर के अधौरा शामिल हैं। प्रत्येक स्कूल में लगभग 600 बच्चे पढ़ रहे हैं, इस प्रकार कुल करीब 1800 आदिवासी छात्र-छात्राएं इन विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इन तीनों क्षेत्रों में आदिवासी समुदाय की बहुलता है। विभाग ने आदिवासी बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण श.

see more..

‘एडूकनेक्ट बिहार’ पहल प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड 2026 के लिए चयनित

16 Jun 2026 | 6:12 PM

पटना, 16 जून (वार्ता)विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के अधीन कार्यरत राज्य तकनीकी शिक्षा परिषद् (एसबीटीई), बिहार की महत्वाकांक्षी डिजिटल पहल ‘एडूकनेक्ट बिहार को प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह उपलब्धि बिहार की तकनीकी शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल नवाचार, सुशासन तथा प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।.

see more..

झारखण्ड के बीएलओ के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि, 1.63 करोड़ मतदाताओं को नहीं जमा करने होंगे कोई दस्तावेज : के. रवि कुमार

16 Jun 2026 | 6:11 PM

राँची, 16 जून (वार्ता) झारखण्ड के सभी बीएलओ को वर्ष 2026 की वर्तमान मतदाता सूची के मौजूदा मतदाताओं का झारखण्ड की वर्ष 2003 की एसआईआर मतदाता सूची या अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की पिछली एसआईआर मतदाता सूची के साथ स्वयं (सेल्फ) और पैतृक (पेरेंटल) मैपिंग का पहला सत्र सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए हार्दिक बधाई। .

see more..