Tuesday, Jun 16 2026 | Time 17:21 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


झारखंड के बोकारो में युवक पर जानलेवा हमला, 50 हजार रुपये व जेवर की लूट

बोकारो, 05 मई (वार्ता) झारखंड में बोकारो जिले के चीरा-चास थाना क्षेत्र में एक युवक पर सुनियोजित तरीके से जानलेवा हमला कर लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय आरिफ अंसारी, निवासी न्यू पिण्डरगोड़िया, चास के रूप में हुई है, जो गद्दे की फेरी का काम करता है। आरिफ अंसारी फेरी का काम खत्म कर करीब 50 हजार रुपये कलेक्शन लेकर अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान जोधाडीह मोड़ स्थित सोलागीडीह तालाब के पास पहले से घात लगाए बैठे 8-9 नामजद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया।
पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने भुजाली, लोहे की रॉड, फाइटर और लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। आरोपियों ने उसे मृत समझकर उसके पास से 50 हजार रुपये नकद, सोने की बाली, अंगूठी तथा चांदी के आभूषण लूट लिए और फरार हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पहले सदर अस्पताल, फिर गंभीर स्थिति के कारण बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण घटना घटी है। पीड़ित के भाई के साथ पहले मारपीट हुई थी, जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया।
चास के एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सं./नीतिश/विनय
वार्ता
More News

मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बक्सर से चलेंगी दो विशेष रेलगाड़ियाँ

16 Jun 2026 | 5:00 PM

बक्सर, 17 जून (वार्ता) मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने बुधवार को बक्सर से दो विशेष रेलगाडियों के संचालन की व्यवस्था की है।.

see more..

खान सर के सुरक्षा कर्मियों की जमानत अर्जी पर केस डायरी तलब

16 Jun 2026 | 4:52 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) हत्या के प्रयास एवं शस्त्रों के अवैध इस्तेमाल के मामले में जेल में बंद खान सर(फैजल खान) के दो सुरक्षा कर्मियों की नियमित जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई के बाद अदालत ने पुलिस से मामले की केस डायरी और अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की मांग की।.

see more..

कटाव निरोधी कार्यों के साथ बाढ़ प्रतिरोध सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण कर सरकार पूरी तरह मुस्तैद: विजय कुमार चौधरी

16 Jun 2026 | 4:40 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में बरसात के मौसम से पहले सरकार इस बार पूरी तरह से मुस्तैद है और कटाव निरोधी कार्यों के साथ बाढ़ प्रतिरोध सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण कर लिया गया है। .

see more..

राम सुमिरन सिंह ने संभाला भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

16 Jun 2026 | 4:36 PM

पटना, 16 ,जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय मे वरिष्ठ नेता राम सुमिरन सिंह ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का विधिवत पदभार ग्रहण किया। श्री सिंह ने अपने कक्ष में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।.

see more..

बांकीपुर विधानसभा के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर डोर-टू-डोर जनसंपर्क

16 Jun 2026 | 4:31 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 'सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष' पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत मंगलवार को बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता (भाजपा) युवा मोर्चा, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए।भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने मीठापुर के विभिन्न शक्ति केंद्र में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्ष नीरज भारती, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित गुप्ता तथा भाजयुमो के ऊर्जावान कार्यकर्ता साथियों के साथ .

see more..