Tuesday, Jun 16 2026 | Time 17:38 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


बिहार थाना महिला हेल्पलाइन शिकायत दो अंतिम पटना

एडीजी अमित जैन ने कहा कि शिक्षण संस्थानों के पास छेड़खानी या महिलाओं के साथ बदमाशी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अभया ब्रिगेड का गठन सभी प्रमुख थाना क्षेत्रों में किया गया है। इसके जरिए जनवरी से मार्च तक 405 मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि 11 मामलों में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि ब्रिगेड में कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों के कार्यों में गतिशीलता लाने के लिए इन्हें स्कूटी प्रदान की जा रही है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद ऐसी 1500 स्कूटी खरीदने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा रही है।
एडीजी (कमजोर वर्ग) श्री जैन ने कहा कि राज्य में मानव व्यापार के खिलाफ 01 से 30 अप्रैल तक नया सवेरा-2.0 अभियान चलाया गया। इस दौरान 46 नाबालिग बच्चों (20 बच्चियां और 26 बच्चे) समेत 94 पीड़ितों को मुक्त कराया गया। उन्होंने बताया कि दो मानव तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी तरह बालश्रम के मामलों में 61 कांड दर्ज किए गए, जिसमें 190 बच्चों और तीन बच्चियों को मुक्त कराया गया। लैंगिक अपराध और ऑर्केस्ट्रा या डांस ग्रुप के मामले में 20 कांड दर्ज किए गए, जिसमें 92 नाबालिग बच्चियों और एक नाबालिक बच्चे समेत 140 पीड़ितों को मुक्त कराया गया। 35 महिलाओं समेत 114 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस तरह नया सवेरा अभियान के दूसरे चरण में 427 पीड़ितों को राज्यभर से मुक्त कराया गया है और 116 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मुक्त कराए गए पीड़ितों में पश्चिम बंगाल के 28, हरियाणा के 2, झारखंड के 2, उत्तरप्रदेश के 6, छत्तीसगढ़ के 1, उड़ीसा के 3 और नेपाल के 1 शामिल हैं।
एडीजी ने कहा कि अभियान के दौरान सर्वाधिक गिरफ्तारी करने वाले टॉप दो जिलों रोहतास और अररिया को पुरस्कृत किया जाएगा।
एडीजी श्री जैन ने कहा कि गर्ल्स हॉस्टल के संचालन को लेकर विस्तृत और सख्त गाइडलाइन जारी की गई है। इनका पालन सभी को अनिवार्य रूप से करना होगा। इसमें हॉस्टल में बिजली, पानी, समुचित स्थान, सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा से जुड़े मानक समेत अन्य सभी जरूरी चीजें होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति से जुड़े मामलों की जांच और निपटारे में तेजी लाने से संबंधित निर्देश दिए गए हैं। 2025 में इससे संबंधित 5010 मामले अनुसंधान के लिए लंबित थे। उन्होंने बताया कि फरवरी 2026 में इन मामलों में कमी दर्ज की गई और इनकी संख्या घटकर 4870 हो गई। इसकी निरंतर मॉनीटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 तथा जेंडर आधारित हिंसा विषय पर महिला एवं बाल विकास निगम के सहयोग से 12 मई को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।
प्रेम
वार्ता
More News

सभी छह अंचलों में सहयोग शिविर का आयोजन, कुल 279 आवेदन प्राप्त

16 Jun 2026 | 5:23 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) पटना नगर निगम की ओर से मंगलवार को सभी अंचलों में आयोजित सहयोग शिविरों में आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिये व्यापक स्तर पर जनसुनवाई की गई। शिविरों में नागरिकों ने तत्परता से भाग लेते हुए विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 279 आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें से 161 आवेदन पटना नगर निगम से संबंधित थे।पटना नगर निगम की पूरी टीम ने शिविर के दौरान प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई की। अधिकारियों एवं कर्मियों ने आवेदकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझा तथा यथासंभव त्वरित समाधान सुनिश्चित किया। इसी सक्रिय और परिणामोन्.

see more..

माँ मुंडेश्वरी धाम में बनेगा हेलीपैड और रोप-वे, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : सम्राट चौधरी

16 Jun 2026 | 5:11 PM

पटना,16 जून (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को घोषणा की कि देश के प्राचीनतम शक्तिपीठों में शामिल माँ मुंडेश्वरी धाम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां हेलीपैड और रोप-वे का निर्माण कराया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री चौधरी आज कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत पहाड़िया पंचायत स्थित माँ मुंडेश्वरी धाम धर्मशाला के समीप आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर विभिन्न विभागों की 196.06 करोड़ रुपये लागत की 60 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 162.69 करोड़ रुपये की लागत से 20 योजनाओं का शिलान्यास तथा 33.36.

see more..

मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बक्सर से चलेंगी दो विशेष रेलगाड़ियाँ

16 Jun 2026 | 5:00 PM

बक्सर, 17 जून (वार्ता) मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने बुधवार को बक्सर से दो विशेष रेलगाडियों के संचालन की व्यवस्था की है।.

see more..

खान सर के सुरक्षा कर्मियों की जमानत अर्जी पर केस डायरी तलब

16 Jun 2026 | 4:52 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) हत्या के प्रयास एवं शस्त्रों के अवैध इस्तेमाल के मामले में जेल में बंद खान सर(फैजल खान) के दो सुरक्षा कर्मियों की नियमित जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई के बाद अदालत ने पुलिस से मामले की केस डायरी और अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की मांग की।.

see more..

कटाव निरोधी कार्यों के साथ बाढ़ प्रतिरोध सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण कर सरकार पूरी तरह मुस्तैद: विजय कुमार चौधरी

16 Jun 2026 | 4:40 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में बरसात के मौसम से पहले सरकार इस बार पूरी तरह से मुस्तैद है और कटाव निरोधी कार्यों के साथ बाढ़ प्रतिरोध सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण कर लिया गया है। .

see more..