Friday, Jun 12 2026 | Time 20:24 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


बिहार लोजपा(आर) के नेता संजय सिंह ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली

शैलेश वार्ता
More News

विकास के नए मानक गढ़ रहा बिहार: मानव विकास, गरीबी उन्मूलन और सामाजिक प्रगति में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल

12 Jun 2026 | 8:16 PM

पटना, 12 जून (वार्ता)बिहार ने पिछले दो दशकों में विकास के लगभग सभी प्रमुख सामाजिक एवं आर्थिक संकेतकों पर उल्लेखनीय प्रगति दर्ज करते हुए देश के समक्ष एक सकारात्मक विकास मॉडल प्रस्तुत किया है। मानव विकास, गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं बुनियादी सेवाओं के क्षेत्र में राज्य की उपलब्धियां यह दर्शाती हैं कि बिहार सतत एवं समावेशी विकास की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।.

see more..

बिहार के लिए विकसित भारत-जी राम जी के अंतर्गत 6,715 करोड़ रुपये का अंतरिम बजट निर्धारित, ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी रोजगार सुरक्षा: श्रवण कुमार

12 Jun 2026 | 8:12 PM

पटना, 12 जून (वार्ता) बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सुरक्षा को सुदृढ़ करने, आजीविका के अवसरों का विस्तार करने, ग्रामीण आय में वृद्धि सुनिश्चित करने तथा सतत ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 01 जुलाई 2026 से बिहार सहित देश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण), विकसित भारत-जी राम जी लागू किया जाएगा। इस मिशन के तहत बिहार के लिए 6,715.83 करोड़ रुपये का अंतरिम बजट निर्धारित किया गया है।.

see more..

एडीएसओ पेपर लीक मामले में दर्ज हुई आठ प्राथमिकी, 35 अभियुक्त गिरफ्तार

12 Jun 2026 | 8:09 PM

पटना, 12 जून (वार्ता) इस वर्ष के शुरुआत में बिहार लोक सेवा आयोग(बीपीएससी) के स्तर से आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) के प्रश्न-पत्र लीक होने के मामले में अब तक आठ प्राथमिकी दर्ज की गई है, तथा अब तक 35 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि इस वर्ष के शुरुआती महीने में बीपीएससी के स्तर से भी आयोजित एक अन्य प्रतियोगिता परीक्षा सहायक अवशिष्ट प्रबंधक एवं लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी परीक्षा में भी धांधली हुई थी। इसमें पटना के एसके पुरी थाने में एक मामला दर्ज हुआ.

see more..

विष्णुपद मंदिर समेत पर्यटन स्थलों का होगा व्यापक विकास, 694 संरचनाएं बनेंगी: मंत्री

12 Jun 2026 | 7:56 PM

पटना, 12 जून (वार्ता) बिहार के गयाजी जिले के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर और आसपास के अन्य पर्यटन स्थलों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में पर्यटन विभाग ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। विष्णुपद मंदिर क्षेत्र में कुल 694 संरचनाओं का विकास किया जाएगा। इनमें कमर्शियल शॉप, वाहन पार्किंग, श्रद्धालुओं एवं पिंडदानियों के लिए शेड, फल्गु नदी घाट का विकास एवं सौंदर्यीकरण, विष्णुपद मंदिर से मानपुर तक नदी घाट का विकास, सीता कुंड क्षेत्र का विकास आदि प्रमुख कार्य शामिल हैं। इसके अलावा प्रस्तावित मेडिटेशन सेंटर एवं एक्सपीरियम सेंटर, ब्रह्मयोनि पर्वत पर रज्जू मार्ग तथा रोपवे सहित अन्य विकास क.

see more..

मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने युवक को चाकू मारकर किया घायल

12 Jun 2026 | 7:53 PM

छपरा, 12 जून(वार्ता) बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र मे शुक्रवार को मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया।.

see more..