More News12 Jun 2026 | 8:36 PMपटना, 12 जून (वार्ता)उच्च शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को राज्य के सभी 13 परंपरागत विश्वविद्यालयों के लिए तीन माह का वेतन, पेंशन और सेवांत लाभ की राशि 999.84 करोड़ रुपये जारी कर दी। इस राशि से सभी विश्वविद्यालयों में कार्यरत, सेवानिवृत शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मियों के मार्च माह से लेकर मई 2026 तक का वेतन, पेंशन और सेवांत लाभ का भुगतान किया जाएगा।.
see more.. 12 Jun 2026 | 8:31 PMपटना, 12 जून (वार्ता) बिहार के ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के मंत्री सह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने शुक्रवार को नालंदा जिला के चंडी स्थित सनराइज सैनिक ट्रेनिंग सेंटर में "बिहार पुलिस सम्मान समारोह" का उद्घाटन किया। मौके पर इस केंद्र से वर्ष 2025 और 2026 के दौरान शारीरिक तैयारी एवं अनुशासन का प्रशिक्षण लेकर बिहार पुलिस और होमगार्ड में चयनित हुए लगभग 100 प्रतिभाशाली युवाओं को मंत्री ने हार्दिक बधाई दी। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास बनाए रखे और अपने सपनों को साकार कर समाज और राज्य का नाम रौशन करें। .
see more.. 12 Jun 2026 | 8:23 PMपटना, 12 जून (वार्ता) विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बाल श्रम उन्मूलन के पक्ष में शपथ ग्रहण किया। .
see more.. 12 Jun 2026 | 8:21 PMपटना, 12 जून (वार्ता)21 जून 2026 को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य आयुष समिति, स्वास्थ्य विभाग की ओर से पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में राज्यस्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त लोक भवन, पटना तथा उच्च न्यायालय परिसर पटना में भी सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।.
see more.. 12 Jun 2026 | 8:16 PMपटना, 22 जून (वार्ता) हत्या के प्रयास एवं शास्त्रों के अवैध इस्तेमाल के मामले में जेल में बंद फैजल खान (खान सर) के दो सुरक्षा कर्मियों की नियमित जमानत याचिका शुक्रवार को यहां की एक अदालत ने खारिज कर दी।.
see more..