Tuesday, Jun 16 2026 | Time 17:13 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


संघर्ष से संगठन तक, विजय कुमार सिन्हा का सियासी सफर

पटना, 07 मई (वार्ता) छात्र राजनीति से अपने सियासी सफर की शुरुआत करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता विजय कुमार सिन्हा ने संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए विधायक, विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री तक का लंबा राजनीतिक सफर तय किया है।
बिहार की राजनीति में स्पष्टवादिता और अनुशासन के प्रतीक विजय कुमार सिन्हा ने आज राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ ली।विजय कुमार सिन्हा का राजनीतिक सफर संघर्ष, संगठन और नेतृत्व क्षमता का उदाहरण माना जाता है।विजय कुमार सिन्हा का जन्म वर्ष 1967 में बिहार के लखीसराय जिले में हुआ। उनका प्रारंभिक जीवन साधारण परिवेश में बीता। छात्र जीवन से ही उनकी रुचि सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में रही। उन्होंने बिहार से ही अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा प्राप्त की। छात्र राजनीति के दौरान वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े और यहीं से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। श्री सिन्हा भाजपा के सक्रिय नेता रहे हैं। उन्होंने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं और बाद में चुनावी राजनीति में सक्रिय हुए।
श्री सिन्हा पहली बार 2005 फरवरी में लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए।हालांकि अक्टूबर 2005 में हुये चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।इसके बाद श्री सिन्हा ने वर्ष 2010, 2015 ,2020 और 2026 में लगातार चार बार यहां जीत का परचम लहराया।उन्होंने अपने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों पर काम कर मजबूत जनाधार तैयार किया।
वर्ष 2017 में नीतीश कुमार सरकार में विजय सिन्हा को श्रम संसाधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई। मंत्री रहते हुए उन्होंने रोजगार, कौशल विकास और श्रमिक योजनाओं पर काम किया। वर्ष 2020 विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें बिहार विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया, जहां उन्होंने सदन में अनुशासन को लेकर सख्त रवैया अपनाया। महागठबंधन सरकार बनने के बाद भाजपा ने उन्हें विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाया। कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक मुद्दों पर उन्होंने सरकार को लगातार घेरा। जनवरी 2024 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार बनने के बाद उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एक बार फिर नई सरकार में बड़ी जिम्मेदारी संभालने की तैयारी में हैं। संगठन में मजबूत पकड़, सदन में आक्रामक शैली और प्रशासनिक अनुभव के कारण पार्टी नेतृत्व लगातार उन पर भरोसा जताता रहा है। विधायक से लेकर मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, विपक्ष के नेता, उपमुख्यमंत्री और अब सम्राट कैबिनेट में उनका शामिल होना बिहार की राजनीति में उनके मजबूत पैठ की पहचान है।
प्रेम विनय
वार्ता
More News

खान सर के सुरक्षा कर्मियों की जमानत अर्जी पर केस डायरी तलब

16 Jun 2026 | 4:52 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) हत्या के प्रयास एवं शस्त्रों के अवैध इस्तेमाल के मामले में जेल में बंद खान सर(फैजल खान) के दो सुरक्षा कर्मियों की नियमित जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई के बाद अदालत ने पुलिस से मामले की केस डायरी और अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की मांग की।.

see more..

कटाव निरोधी कार्यों के साथ बाढ़ प्रतिरोध सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण कर सरकार पूरी तरह मुस्तैद: विजय कुमार चौधरी

16 Jun 2026 | 4:40 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में बरसात के मौसम से पहले सरकार इस बार पूरी तरह से मुस्तैद है और कटाव निरोधी कार्यों के साथ बाढ़ प्रतिरोध सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण कर लिया गया है। .

see more..

राम सुमिरन सिंह ने संभाला भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

16 Jun 2026 | 4:36 PM

पटना, 16 ,जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय मे वरिष्ठ नेता राम सुमिरन सिंह ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का विधिवत पदभार ग्रहण किया। श्री सिंह ने अपने कक्ष में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।.

see more..

बांकीपुर विधानसभा के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर डोर-टू-डोर जनसंपर्क

16 Jun 2026 | 4:31 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 'सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष' पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत मंगलवार को बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता (भाजपा) युवा मोर्चा, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए।भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने मीठापुर के विभिन्न शक्ति केंद्र में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्ष नीरज भारती, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित गुप्ता तथा भाजयुमो के ऊर्जावान कार्यकर्ता साथियों के साथ .

see more..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के स्वर्णिम काल के उपलक्ष में मंडल स्तर तक भाजपा मनाएगी योग दिवस : संजय सरावगी

16 Jun 2026 | 4:26 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के स्वर्णिम काल के उपलक्ष में पार्टी मंडल स्तर तक योग दिवस मनाएगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून तक आयोजित विभिन्न जनसंपर्क एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा तथा आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की आज एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। .

see more..