Tuesday, Jun 16 2026 | Time 17:22 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में सम्राट सरकार के 32 नए मंत्रियों ने ली शपथ

पटना, 07 मई (वार्ता) बिहार में सम्राट सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए आज 32 नये मंत्रियों को शामिल किया है।
राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ लेने वाले भाजपा के 15 मंत्रियों में विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, श्रेयसी सिंह, अरुण शंकर प्रसाद, मिथिलेश तिवारी, रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, रमा निषाद, केदार गुप्ता, नंद किशोर राम, रामचंद्र प्रसाद, इंजिनियर कुमार शैलेन्द्र,प्रमोद चन्द्रवंशी, संजय सिंह टाईगर तथा लखेंद्र कुमार रोशन शामिल हैं।
जदयू की तरफ से 13 मंत्रियों श्रवण कुमार, लेसी सिंह, भगवान सिंह कुशवाहा, मो. जमा खान, शीला मंडल, अशोक चौधरी, निशांत कुमार, श्वेता गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार उर्फ बुलो मंडल, मदन सहनी, रत्नेश सदा, दामोदर रावत और सुनील कुमार ने शपथ ली।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के दो मंत्रियों संजय कुमार सिंह और संजय कुमार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा(रालोमो) के दीपक प्रकाश तथा हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के डां. संतोष कुमार सुमन ने भी आज शपथ ली।
शपथ लेने वाले नेताओं में मिथिलेश तिवारी, निशांत, स्वेता गुप्ता, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, नन्दकिशोर राम, कुमार शैलेन्द्र और रामचन्द्र प्रसाद पहली बार मंत्री बने है।
सम्राट मंत्रिमंडल में के तीन मंत्रियों निशांत, नीतीश मिश्रा और संतोष कुमार सुमन के पिता पहले बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। निशांत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र हैं। नीतीश मिश्रा के पिता जगन्नाथ मिश्रा कांग्रेस के प्रदेश में आखिरी मुख्यमंत्री थे और संतोष सुमन के पिता जीतनराम मांझी भी बिहार के मुख्यमंत्री पद को 2014-15 में सुशोभित कर चुके हैं।
इस शपथ ग्रहण समारोह के गवाह के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी तथा चिराग पासवान,राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी , उप मुख्यमंत्री विजेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में नेता और गणमान्य लोग मौजूद थे।
इससे पहले पटना पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री पटना हवाई अड्डे से निकल कर सडक मार्ग से गाँधी मैदान पहुंचे, जहाँ रास्ते में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री जिन राहों से गुजरे वहां तरह तरह के बने मंच और उन पर चल रहे लोक संगीत ने उनका स्वागत किया। बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड की तरफ से साधु संतों की एक कतार आशीर्वाद का हाथ उठाये प्रधानमंत्री का इंतेजार कर रही थी।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के दो ख्वाब बंगाल में फतह और बिहार में उनका मुख्यमंत्री एक साथ पूरे हुए हैं और यह ख्वाब एक ऐसे समय में साकार हुआ है, जब पार्टी की कमान एक बिहारी नितिन नवीन के हाथों में है।
शैलेश/विनय
वार्ता
More News

मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बक्सर से चलेंगी दो विशेष रेलगाड़ियाँ

16 Jun 2026 | 5:00 PM

बक्सर, 17 जून (वार्ता) मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने बुधवार को बक्सर से दो विशेष रेलगाडियों के संचालन की व्यवस्था की है।.

see more..

खान सर के सुरक्षा कर्मियों की जमानत अर्जी पर केस डायरी तलब

16 Jun 2026 | 4:52 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) हत्या के प्रयास एवं शस्त्रों के अवैध इस्तेमाल के मामले में जेल में बंद खान सर(फैजल खान) के दो सुरक्षा कर्मियों की नियमित जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई के बाद अदालत ने पुलिस से मामले की केस डायरी और अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की मांग की।.

see more..

कटाव निरोधी कार्यों के साथ बाढ़ प्रतिरोध सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण कर सरकार पूरी तरह मुस्तैद: विजय कुमार चौधरी

16 Jun 2026 | 4:40 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में बरसात के मौसम से पहले सरकार इस बार पूरी तरह से मुस्तैद है और कटाव निरोधी कार्यों के साथ बाढ़ प्रतिरोध सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण कर लिया गया है। .

see more..

राम सुमिरन सिंह ने संभाला भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

16 Jun 2026 | 4:36 PM

पटना, 16 ,जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय मे वरिष्ठ नेता राम सुमिरन सिंह ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का विधिवत पदभार ग्रहण किया। श्री सिंह ने अपने कक्ष में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।.

see more..

बांकीपुर विधानसभा के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर डोर-टू-डोर जनसंपर्क

16 Jun 2026 | 4:31 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 'सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष' पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत मंगलवार को बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता (भाजपा) युवा मोर्चा, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए।भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने मीठापुर के विभिन्न शक्ति केंद्र में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्ष नीरज भारती, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित गुप्ता तथा भाजयुमो के ऊर्जावान कार्यकर्ता साथियों के साथ .

see more..