Monday, Jun 15 2026 | Time 06:48 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


श्रवण कुमार: संघर्ष से सत्ता तक का लंबा राजनीतिक सफर

पटना, 07 मई (वार्ता) जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार की राजनीतिक यात्रा संघर्ष, समर्पण और जनसेवा की एक प्रेरक मिसाल मानी जाती है।
श्री कुमार ने संगठन और जनसंपर्क के बल पर राज्य की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने विधायक से लेकर मंत्री तक का लंबा राजनीतिक सफर तय किया है और कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होने आज राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ ली।
बिहार के नालंदा जिले में जन्में श्री कुमार की राजनीतिक यात्रा की शुरुआत वर्ष 1974 के जेपी आंदोलन से हुई। इस आंदोलन में नीतीश कुमार भी शामिल थे। तभी से नीतीश कुमार और श्रवण कुमार के बीच रिश्ते प्रगाढ़ हुए, जो अभी तक बरकरार हैं। श्रवण कुमार ने हजारीबाग जेल में जननायक कर्पूरी ठाकुर के सानिध्य में उन्होंने राजनीति के गुर सीखे। वर्ष 1985 में उन्होंने नालंदा विधानसभा सीट से लोकदल के टिकट पर अपना पहला चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उस चुनाव में उन्हें 2490 मत प्राप्त हुए थे। हार के बाद वे कुछ समय तक कर्पूरी ठाकुर से नहीं मिले, लेकिन बाद में जब जननायक ने उन्हें बुलाया तो उन्होंने उन्हें महत्वपूर्ण सीख दी,कि पार्टी टिकट केवल जीतने के लिए नहीं, बल्कि नेता बनाने के लिए दिया जाता है। यह मार्गदर्शन उनके राजनीतिक जीवन में निर्णायक साबित हुआ।
वर्ष 1990 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन इस बार भी उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। इसके बाद वर्ष 1994 में जब नीतीश कुमार और जॉर्ज फर्नांडीज ने अलग राजनीतिक राह चुनी, तो श्रवण कुमार ने जनता दल से इस्तीफा देकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में आस्था जताई। वर्ष 1995 के नालंदा विधानसभा चुनाव में श्रवण कुमार ने नालंदा विधानसभा से समता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने 2000, फरवरी 2005,अक्टूबर 2005, वर्ष 2010, वर्ष 2015 वर्ष 2020 और 2025 में लगातार इस सीट से जीत दर्ज की। वर्ष 2005 में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद श्रवण कुमार जदयू के मुख्य सचेतक भी रहे। उन्होंने कई विभाग में मंत्री की जिम्मेदारी संभालते हुए प्रशासनिक अनुभव हासिल किया। मंत्री रहते हुए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, सड़क और आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया। नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में माने जाने वाले श्रवण कुमार संगठन और सरकार दोनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। सदन में शांत लेकिन प्रभावी शैली और प्रशासनिक अनुभव के कारण पार्टी नेतृत्व लगातार उन पर भरोसा जताता रहा है।
हाल ही में श्रवण कुमार को बिहार में जदयू विधायक दल का नया नेता चुना गया है। सम्राट मंत्रिमंडल में एक बार फिर मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद श्रवण कुमार बिहार की राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने को तैयार हैं। जमीनी पकड़, संगठनात्मक अनुभव और लंबे राजनीतिक सफर ने उन्हें राज्य की राजनीति का अहम चेहरा बना दिया है।
प्रेम/विनय
वार्ता
More News

विश्व रक्तदाता दिवस पर आईएएस भवन में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, 190 यूनिट रक्त संग्रहित

14 Jun 2026 | 9:37 PM

पटना,14 जून (वार्ता) विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को आईएएस एसोसिएशन, अन्य ऑल इंडिया सर्विस एसोसिएशनों तथा उनके ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आईएएस भवन, पटना के सभागार में आयोजित शिविर का शुभारंभ बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता, अभय कुमार, सुरेंद्र सिंह, श्री वी.एस. दुबे (सेवानिवृत्त आईएएस), श्रीमती हरजोत कौर (सचिव, आईएएस वाइव्स एसोसिएशन ) तथा श्रीमती ऋचा गुप्ता (अध्यक्षा, आईएफएस वाइव्स एसोसिएशन ) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।.

see more..

सुपौल : 50 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

14 Jun 2026 | 9:28 PM

सुपौल, 14 जून (वार्ता) बिहार के सुपौल जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 50 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. ने रविवार को बताया कि सूचना मिली थी कि कोचगामा पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित रामकुमार के घर से ब्राउन शुगर की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संबंधित मकान पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान घर से 50 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद तस्कर रामकुमार और मोहम्मद आजाद भागने लगे, लेकिन पुलिस बल ने खदेड़कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।.

see more..

भागलपुर :ड्यूटी में लापरवाही पर थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिसकर्मी निलंबित

14 Jun 2026 | 9:24 PM

भागलपुर, 14 जून (वार्ता)बिहार के भागलपुर जिले में ड्यूटी के दौरान लापरवाही और अनियमितता बरतने के आरोप में एक थानाध्यक्ष सहित नौ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने रविवार को बताया कि बाइपास थाना क्षेत्र में यातायात नियंत्रण की आड़ में वाहन चालकों से अवैध वसूली की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों की जांच नगर पुलिस अधीक्षक से कराई गई।उन्होंने बताया कि जांच प्रतिवेदन में आरोपों की पुष्टि होने के बाद बाइपास थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषी पाए जा.

see more..

सुपौल : युवक की गोली मारकर हत्या

14 Jun 2026 | 9:19 PM

सुपौल, 14 जून (वार्ता) बिहार में सुपौल जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित एक नाश्ते की दुकान पर 32 वर्षीय मिथिलेश कुमार मंडल बैठा हुआ था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन सशस्त्र अपराधी वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से मिथिलेश कुमार मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।.

see more..

बिहार सम्राट सोलर पैनल तीन अंतिम पटना

14 Jun 2026 | 8:39 PM

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का मूल मंत्र गरीबों को सस्ती सुलभ एवं निर्बाध बिजली की आपूर्ति उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को सोलर युक्त करने का निर्णय लिया जिस दिशा में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिन उपभोक्ताओं के घर के छत पर लगे सोलर पैनल से 125 यूनिट से ज्यादा बिजली का उत्पादन होगा उनसे राज्य सरकार बिजली खरीदकर उन्हें आर्थिक रूप से सबल बनायेगी। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग को ऐसी ऑटोमेटिक व्यवस्था खड़ी करनी चाहिए, जिससे जरूरत से ज्यादा बिजली का उत्पादन होने पर उसे लिया जा सके और उसके एवज में उपभोक्ता के खाते में रा.

see more..