Friday, Jun 12 2026 | Time 19:25 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


श्रेयसी सिंह: अंतरराष्ट्रीय शूटर से बिहार की मंत्री तक का शानदार सफर

पटना, 07 मई (वार्ता)बिहार की चर्चित युवा नेत्री एवं अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने खेल से लेकर राजनीति तक का सफल और प्रेरणादायक रास्ता तय कर एक अलग पहचान बनाई है।
श्रेयसी सिंह ने कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया और अब वह राज्य की राजनीति में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं।
राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोटे से श्रेयसी सिंह ने आज काबीना मंत्री पद की शपथ ली। वे इससे पहले भी नीतीश कुमार सरकार में मंत्री रह चुकी हैं और प्रशासनिक कार्यों का अनुभव रखती हैं।
श्रेयसी सिंह का जन्म 29 अगस्त 1991 को एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार में हुआ। उनके पिता दिग्विजय सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता रहे हैं, जबकि उनकी माता पुतुल कुमारी भी पूर्व सांसद रह चुकी हैं। राजनीतिक पृष्ठभूमि के साथ-साथ परिवार में खेल का भी मजबूत माहौल रहा, जिसने उनके व्यक्तित्व को प्रभावित किया।उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल से प्राप्त की और इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। बचपन से ही उन्हें खेलों, विशेषकर निशानेबाजी में गहरी रुचि थी। उनके पिता राष्ट्रीय राइफल महासंघ के अध्यक्ष रहे और इस कारण उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
श्रेयसी सिंह ने निशानेबाजी को अपना करियर बनाते हुए ओलंपिक शूटिंग में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कई प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते और देश का गौरव बढ़ाया। उनकी उपलब्धियों ने उन्हें भारत की शीर्ष महिला शूटर खिलाड़ियों में शामिल कर दिया।
अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए श्रेयसी ने वर्ष 2020 में भाजपा से जुड़कर सक्रिय राजनीति की शुरुआत की। उसी वर्ष वे जमुई विधानसभा सीट से विधायक चुनी गईं और क्षेत्र के विकास, युवाओं के मुद्दों तथा खेल से जुड़े विषयों पर लगातार सक्रिय भूमिका निभाती रहीं।
वर्ष 2025 में भी उन्होंने जमुई सीट से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की, जिससे उनकी लोकप्रियता और जनाधार और मजबूत हुआ। इसके बाद उन्हें बिहार सरकार में खेल विभाग और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का मंत्री बनाया गया।
सम्राट चौधरी की सरकार में श्रेयसी सिंह के मंत्री बनने से राज्य में युवा नेतृत्व, खेल प्रतिभा और प्रशासनिक अनुभव के बेहतर समन्वय के रूप में देखा जा रहा है। उनका राजनीतिक और खेल जीवन युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण माना जाता है, जो यह दर्शाता है कि मेहनत और समर्पण से किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है।
प्रेम /विनय
वार्ता
More News

पीएमसीएच में बन रही तीसरी बिल्डिंग सितंबर में हो जायेगी शुरू,कैंसर मरीजों के लिए तीसरे तल्ले पर बनाया गया अतिरिक्त डेडिकेटेड वार्ड

12 Jun 2026 | 7:11 PM

पटना, 12 जून (वार्ता) पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में मरीजों के बेहतर उपचार के लिए निर्माणाधीन बिल्डिंग को सितंबर महीने से चालू करने का फैसला लिया गया है,जिससे भर्ती मरीजों को अत्याधिक भीड़- भाड़ एवं सुचारू उपचार करने में डॉक्टरों को बेहद आसानी होगी। पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कहा कि इसी साल सितंबर महीने से ओपीडी को पुराने बिल्डिंग से हटाकर नये बिल्डिंग के तीसरे टावर में शिफ्ट कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में बन रहे तीसरे बिल्डिंग को खासकर मरीजों के सुसज्जित इलाज के लिए नयी तकनीक व्यवस्था के तर्ज पर विकसित की जा रही है। इसके अलावा सर्जरी विभाग को भी .

see more..

कृषि आधारित स्टार्टअप्स से बढ़ेगी बिहार की समृद्धि, युवाओं को मिलेगा रोजगार, घटेगा पलायनः विजय सिन्हा

12 Jun 2026 | 7:09 PM

पटना, 12 जून (वार्ता) कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में बड़ी संख्या में कृषि आधारित स्टार्टअप्स खुलने से प्रदेश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा और साथ में रोजगार के अवसर बढ़ने से युवाओं का दूसरे राज्यों में पलायन भी कम हो जायेगा। .

see more..

सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नए अध्याय और नए पड़ाव की शुरुआत है : प्रो. सिंह

12 Jun 2026 | 7:04 PM

दरभंगा 12 जून (वार्ता)ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से संबद्ध महात्मा गांधी महाविद्यालय, सुंदरपुर में महाविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी सत्यनारायण महतो के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. प्रेम कुमार ने की।.

see more..

फिल्म विकास एवं वित्त निगम की वेबसाइट पर 800 से ज्यादा कलाकारों ने कराया पंजीकरण

12 Jun 2026 | 6:57 PM

पटना, 12 जून (वार्ता)राज्य में फिल्म निर्माण गतिविधियों के विस्तार और स्थानीय संसाधनों के उपयोग की संभावनाएं मजबूत हो रही हैं। बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम की पहल को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर अब तक 800 से अधिक कलाकारों, तकनीशियनों और सेवा प्रदाताओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। .

see more..

भ्रष्टाचार और अनियमितता मामले में आठ और अंचल अधिकारियों पर कार्रवाई

12 Jun 2026 | 6:50 PM

पटना, 12 जून (वार्ता)राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। विभागीय मामलों की समीक्षा के क्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने शुक्रवार को आठ अंचल अधिकारियों एवं राजस्व कर्मियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई और विभागीय कार्यवाही को स्वीकृति प्रदान की। .

see more..