Tuesday, Jun 16 2026 | Time 18:20 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


मेधावी एससी-एसटी छात्र-छात्राओं को 941 करोड़ से अधिक राशि वितरित

पटना, 07 मई (वार्ता) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के 10वीं पास करने वाले छात्र-छात्राओं एवं 12वीं की परीक्षा उतीर्ण करने वाले मेधावी छात्राओं को मुख्यमंत्री मेधावृति योजना का लाभ दिया जा रहा है।
इसके तहत पिछले 5 वर्षों में 9 लाख 78 हजार 306 छात्र-छात्राओं को लाभ दिया गया है। इस योजना के माध्यम से छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। दसवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 10 हजार और द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 8 हजार रुपये तक एकमुश्त सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस क्रम में बारहवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 15 हजार और द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 10 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता राशि प्रदान की जाती है।
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 में 1 लाख 63 हजार 826 एससी-एसटी छात्र-छात्राओं ने इसका लाभ उठाया है। वहीं वर्ष 2024 में 1 लाख 87 हजार 298, 2023 में 1 लाख 64 हजार 790, 2022 में 1 लाख 58 हजार 760, 2021 में 1 लाख 40 हजार 267 और 2020 में 1 लाख 63 हजार 365 छात्र-छात्राओं को लाभ दिया गया है। इस दौरान विभाग ने 941.31 करोड़ रुपये की राशि वितरित की है। इस उपलब्धि से न केवल छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई है, बल्कि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों से आने वाले एससी-एसटी युवाओं में उच्च शिक्षा की ओर रुझान भी बढ़ा है। विशेष रूप से राज्य में इस योजना ने एससी-एसटी छात्र-छात्राओं को मजबूत प्रोत्साहन दिया है। इसके माध्यम से छात्र-छात्राएं अब बिना आर्थिक चिंता के शैक्षणिक गतिविधियों में हिस्सा ले रहे है।
इस वर्ष में उतीर्ण छात्र-छात्राएं जल्द ही योजना का लाभ लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट मेधासॉफ्ट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवश्यक दस्तावेजों में 10वीं और 12वीं की अंक-पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण शामिल है।
प्रेम
वार्ता
More News

झारखंड के हजारीबाग जिले के एनटीपीसी बादाम कोल ब्लॉक के बीजीआर कंपनी के कोटा केबिन तोड़फोड़ मामले में बड़ी कार्रवाई, विकास कुशवाहा गिरफ्तार

16 Jun 2026 | 6:07 PM

हजारीबाग, 16 जून (वार्ता) झारखंड के हजारीबाग जिले के एनटीपीसी बादाम कोल ब्लॉक के एमडीओ बीजीआर कंपनी के अंबाजीत क्षेत्र में संचालित कोटा केबिन में तोड़फोड़ और क्षतिग्रस्त करने के मामले में बड़कागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। .

see more..

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर सरकार पहुंची जनता के द्वार : शीला कुमारी

16 Jun 2026 | 6:02 PM

मधेपुरा, 16 जून (वार्ता) बिहार सरकार में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा मंत्री और जिले की प्रभारी शीला कुमारी ने मंगलवार को कहा कि सरकार आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार तक पहुंचकर कर रही है और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उसकी प्राथमिकता है।बिहार सरकार की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की पहल के तहत मंगलवार को मधेपुरा जिले के गिद्दा और बेहरारी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।.

see more..

विशेष निगरानी इकाई को मिली रिशुश्री की पांच दिनों की पुलिस रिमांड

16 Jun 2026 | 5:44 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) विभिन्न सरकारी विभागों की ठेकेदारी में भ्रष्टाचार के मामले में अभियुक्त बनाए गए जेल में बंद रिशु श्री उर्फ रिशु रंजन सिंहा को पटना की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर विशेष निगरानी इकाई को हिरासती पूछताछ के लिए सौंपे जाने का आदेश दिया है।.

see more..

शिवहर में आयोजित सहयोग शिविरों में 205 मामलों का निपटारा, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार रहे मौजूद

16 Jun 2026 | 5:34 PM

पटना, 16 जून (वार्ता)राज्य के ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के मंत्री सह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक दल के नेता श्रवण कुमार मंगलवार को शिवहर जिले के तीन प्रखंडों में आयोजित जनकल्याण सह सहयोग शिविर में शामिल हुए। इन शिविरों में उर्जा, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, सामान्य प्रशासन, राजस्व एवं भूमि सुधार एवं अन्य विभागों से संबंधित कुल 232 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कुल 205 मामलों का निपटान मौके पर ही कर दिया गया।.

see more..

बिहार में किसानों की सुविधा के लिए बनेंगे 305 अनाज भंडारण गोदाम और 400 पक्के थ्रेसिंग फ्लोर: विजय सिन्हा

16 Jun 2026 | 5:27 PM

पटना,16 जून (वार्ता) बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि पदेश के किसानों के लिए 24 करोड़ की बड़ी सौगात मिलने वाली है, जिसके तहत बिहार में 305 अनाज भंडारण गोदाम और 400 पक्के थ्रेसिंग फ्लोर के निर्माण किये जायेंगे। .

see more..