Friday, Jun 12 2026 | Time 20:46 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


संगठन सृजन साथी अभियान के लिए कांग्रेस की अहम बैठक 12 मई को

पटना, 8 मई (वार्ता)बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम की अध्यक्षता में संगठन सृजन साथी अभियान से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 12 मई को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारु भी मौजूद रहेंगे।
बैठक में प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों, पर्यवेक्षकों, कनेक्ट सेंटर से जुड़े पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राम ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पूरे प्रदेश में 'संगठन सृजन साथी' लक्ष्य अभियान को सामूहिक नेतृत्व के माध्यम से धरातल पर उतारना और उसे पूर्ण रूप से सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श करना है।
श्री राम ने कहा कि कांग्रेस इस अभियान के माध्यम से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना चाहती है। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस संगठन इस दिशा में कार्यशील है और भविष्य में पार्टी को इससे मजबूती और जनाधार बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह बैठक संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई ताकत देने का अभियान है। कांग्रेस पार्टी गांव, पंचायत और समाज के सभी वर्गों तक अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है।
शैलेश
वार्ता
More News

राज्य की सभी 13 परंपरागत विश्वविद्यालयों के लिए वेतन और पेंशन की राशि जारी

12 Jun 2026 | 8:36 PM

पटना, 12 जून (वार्ता)उच्च शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को राज्य के सभी 13 परंपरागत विश्वविद्यालयों के लिए तीन माह का वेतन, पेंशन और सेवांत लाभ की राशि 999.84 करोड़ रुपये जारी कर दी। इस राशि से सभी विश्वविद्यालयों में कार्यरत, सेवानिवृत शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मियों के मार्च माह से लेकर मई 2026 तक का वेतन, पेंशन और सेवांत लाभ का भुगतान किया जाएगा।.

see more..

सपने पूरे करने के लिए युवा निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास बनाए रखें : मंत्री

12 Jun 2026 | 8:31 PM

पटना, 12 जून (वार्ता) बिहार के ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के मंत्री सह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने शुक्रवार को नालंदा जिला के चंडी स्थित सनराइज सैनिक ट्रेनिंग सेंटर में "बिहार पुलिस सम्मान समारोह" का उद्घाटन किया। मौके पर इस केंद्र से वर्ष 2025 और 2026 के दौरान शारीरिक तैयारी एवं अनुशासन का प्रशिक्षण लेकर बिहार पुलिस और होमगार्ड में चयनित हुए लगभग 100 प्रतिभाशाली युवाओं को मंत्री ने हार्दिक बधाई दी। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास बनाए रखे और अपने सपनों को साकार कर समाज और राज्य का नाम रौशन करें। .

see more..

बाल श्रम उन्मूलन के लिए सामूहिक संकल्प, शिक्षा विभाग के कर्मियों ने ली शपथ

12 Jun 2026 | 8:23 PM

पटना, 12 जून (वार्ता) विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बाल श्रम उन्मूलन के पक्ष में शपथ ग्रहण किया। .

see more..

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पटना में होगा राज्यस्तरीय आयोजन

12 Jun 2026 | 8:21 PM

पटना, 12 जून (वार्ता)21 जून 2026 को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य आयुष समिति, स्वास्थ्य विभाग की ओर से पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में राज्यस्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त लोक भवन, पटना तथा उच्च न्यायालय परिसर पटना में भी सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।.

see more..

खान सर के सुरक्षा कर्मियों की जमानत अर्जी खारिज

12 Jun 2026 | 8:16 PM

पटना, 22 जून (वार्ता) हत्या के प्रयास एवं शास्त्रों के अवैध इस्तेमाल के मामले में जेल में बंद फैजल खान (खान सर) के दो सुरक्षा कर्मियों की नियमित जमानत याचिका शुक्रवार को यहां की एक अदालत ने खारिज कर दी।.

see more..