Monday, Jun 15 2026 | Time 08:10 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


बिहार बच्चन गीतांजली रहस्यवाद दो अंतिम दरभंगा

मैथिली विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार कर्ण ने कहा कि गीतांजलि में प्रकृति और ईश्वर के बीच गहरे संबंध का अत्यंत सुंदर चित्रण मिलता है। टैगोर के गीत अपनी सौंदर्य चेतना, बिम्बों और प्रतीकों के कारण विशिष्ट बन जाते हैं। उनके काव्य में भारतीय पौराणिक परंपरा और प्रकृति का अद्भुत सामंजस्य दिखाई देता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. पुनिता झा ने कहा कि गीतांजलि प्रेम के विविध रूपों की अनुपम अभिव्यक्ति है। इसमें मानवता, प्रकृति, ईश्वर, राष्ट्र, सौंदर्य और सत्य के प्रति प्रेम की व्यापक अनुभूति देखने को मिलती है। टैगोर की कविताएँ जीवन के सत्य, सुख और सौंदर्य को अत्यंत सहजता से अभिव्यक्त करती हैं।
डॉ. शांभवी ने कहा कि गीतांजलि केवल कविताओं का संग्रह नहीं, बल्कि आत्मा की आध्यात्मिक यात्रा है। यह मनुष्य को अहंकार त्यागकर ईश्वर से एकाकार होने की प्रेरणा देती है। इसकी शांत, सौम्य और दार्शनिक शैली आज भी उतनी ही प्रासंगिक है।
डॉ. संकेत कुमार झा ने कहा कि गीतांजलि ईश्वर की आराधना और स्तुति में रचे गए गीतों का अनुपम संकलन है। इसमें भारतीय वैष्णव काव्य परंपरा की गहरी छाप दिखाई देती है तथा इसके गीत रहस्यमय, शाश्वत और उदात्त भावों से परिपूर्ण हैं।
डॉ. तनिमा कुमारी ने कहा कि गीतांजलि में भावों और अभिव्यक्ति की अद्भुत विविधता देखने को मिलती है। टैगोर एक दार्शनिक, राष्ट्रचिंतक, साहित्यकार, संगीतकार और कलाकार थे, जिसकी स्पष्ट झलक इस कृति में दिखाई देती है। इसी रचना के लिए उन्हें वर्ष 1913 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
कार्यक्रम में पूर्व मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. मंजू राय, पूर्व अंग्रेजी प्राध्यापक डॉ. अमरेन्द्र शर्मा, डॉ. आर्यिका पॉल, ज्योति कुमारी, उत्कर्ष उमंग, आर्यन कुमार, शेफाली मालाकार, रवि कुमार एवं साक्षी सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अतिथियों का स्वागत डॉ. शांभवी ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन शेफाली मालाकार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन फाउंडेशन के सचिव मुकेश कुमार झा ने किया।
सं.प्रेम
वार्ता
More News

विश्व रक्तदाता दिवस पर आईएएस भवन में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, 190 यूनिट रक्त संग्रहित

14 Jun 2026 | 9:37 PM

पटना,14 जून (वार्ता) विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को आईएएस एसोसिएशन, अन्य ऑल इंडिया सर्विस एसोसिएशनों तथा उनके ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आईएएस भवन, पटना के सभागार में आयोजित शिविर का शुभारंभ बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता, अभय कुमार, सुरेंद्र सिंह, श्री वी.एस. दुबे (सेवानिवृत्त आईएएस), श्रीमती हरजोत कौर (सचिव, आईएएस वाइव्स एसोसिएशन ) तथा श्रीमती ऋचा गुप्ता (अध्यक्षा, आईएफएस वाइव्स एसोसिएशन ) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।.

see more..

सुपौल : 50 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

14 Jun 2026 | 9:28 PM

सुपौल, 14 जून (वार्ता) बिहार के सुपौल जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 50 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. ने रविवार को बताया कि सूचना मिली थी कि कोचगामा पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित रामकुमार के घर से ब्राउन शुगर की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संबंधित मकान पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान घर से 50 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद तस्कर रामकुमार और मोहम्मद आजाद भागने लगे, लेकिन पुलिस बल ने खदेड़कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।.

see more..

भागलपुर :ड्यूटी में लापरवाही पर थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिसकर्मी निलंबित

14 Jun 2026 | 9:24 PM

भागलपुर, 14 जून (वार्ता)बिहार के भागलपुर जिले में ड्यूटी के दौरान लापरवाही और अनियमितता बरतने के आरोप में एक थानाध्यक्ष सहित नौ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने रविवार को बताया कि बाइपास थाना क्षेत्र में यातायात नियंत्रण की आड़ में वाहन चालकों से अवैध वसूली की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों की जांच नगर पुलिस अधीक्षक से कराई गई।उन्होंने बताया कि जांच प्रतिवेदन में आरोपों की पुष्टि होने के बाद बाइपास थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषी पाए जा.

see more..

सुपौल : युवक की गोली मारकर हत्या

14 Jun 2026 | 9:19 PM

सुपौल, 14 जून (वार्ता) बिहार में सुपौल जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित एक नाश्ते की दुकान पर 32 वर्षीय मिथिलेश कुमार मंडल बैठा हुआ था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन सशस्त्र अपराधी वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से मिथिलेश कुमार मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।.

see more..

बिहार सम्राट सोलर पैनल तीन अंतिम पटना

14 Jun 2026 | 8:39 PM

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का मूल मंत्र गरीबों को सस्ती सुलभ एवं निर्बाध बिजली की आपूर्ति उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को सोलर युक्त करने का निर्णय लिया जिस दिशा में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिन उपभोक्ताओं के घर के छत पर लगे सोलर पैनल से 125 यूनिट से ज्यादा बिजली का उत्पादन होगा उनसे राज्य सरकार बिजली खरीदकर उन्हें आर्थिक रूप से सबल बनायेगी। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग को ऐसी ऑटोमेटिक व्यवस्था खड़ी करनी चाहिए, जिससे जरूरत से ज्यादा बिजली का उत्पादन होने पर उसे लिया जा सके और उसके एवज में उपभोक्ता के खाते में रा.

see more..