Monday, Jun 15 2026 | Time 06:35 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


धनबाद के वासेपुर में गैंगस्टर प्रिंस खान के घर कुर्की-जप्ती, बैंक मोड़ थाना और भूली ओपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

रांची, 08 मई (वार्ता) झारखंड के धनबाद जिले में गैंगस्टर प्रिंस खान के वासेपुर स्थित आवास पर शुक्रवार को बैंक मोड़ थाना और भूली ओपी पुलिस ने संयुक्त रूप से कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की।
यह कार्रवाई धनबाद न्यायालय द्वारा जारी समन के आलोक में की गई। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रिंस खान लंबे समय से फरार चल रहा है और उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, धमकी, फायरिंग सहित कई गंभीर मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। न्यायालय में लगातार उपस्थित नहीं होने के कारण कोर्ट द्वारा कुर्की-जप्ती का आदेश जारी किया गया, जिसके बाद पुलिस टीम उसके आवास पहुंची।
इससे पहले भी पुलिस कई बार प्रिंस खान के ठिकानों पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन अब तक वह पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का दावा है कि वर्तमान में प्रिंस खान पाकिस्तान में छिपकर रह रहा है और वहीं से अपने नेटवर्क का संचालन कर रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रिंस खान के गिरोह के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उसके गुर्गों और सहयोगियों पर भी कार्रवाई तेज कर दी गई है। हाल के दिनों में उसके नेटवर्क से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई संदिग्धों से पूछताछ भी जारी है।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News

विश्व रक्तदाता दिवस पर आईएएस भवन में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, 190 यूनिट रक्त संग्रहित

14 Jun 2026 | 9:37 PM

पटना,14 जून (वार्ता) विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को आईएएस एसोसिएशन, अन्य ऑल इंडिया सर्विस एसोसिएशनों तथा उनके ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आईएएस भवन, पटना के सभागार में आयोजित शिविर का शुभारंभ बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता, अभय कुमार, सुरेंद्र सिंह, श्री वी.एस. दुबे (सेवानिवृत्त आईएएस), श्रीमती हरजोत कौर (सचिव, आईएएस वाइव्स एसोसिएशन ) तथा श्रीमती ऋचा गुप्ता (अध्यक्षा, आईएफएस वाइव्स एसोसिएशन ) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।.

see more..

सुपौल : 50 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

14 Jun 2026 | 9:28 PM

सुपौल, 14 जून (वार्ता) बिहार के सुपौल जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 50 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. ने रविवार को बताया कि सूचना मिली थी कि कोचगामा पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित रामकुमार के घर से ब्राउन शुगर की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संबंधित मकान पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान घर से 50 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद तस्कर रामकुमार और मोहम्मद आजाद भागने लगे, लेकिन पुलिस बल ने खदेड़कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।.

see more..

भागलपुर :ड्यूटी में लापरवाही पर थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिसकर्मी निलंबित

14 Jun 2026 | 9:24 PM

भागलपुर, 14 जून (वार्ता)बिहार के भागलपुर जिले में ड्यूटी के दौरान लापरवाही और अनियमितता बरतने के आरोप में एक थानाध्यक्ष सहित नौ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने रविवार को बताया कि बाइपास थाना क्षेत्र में यातायात नियंत्रण की आड़ में वाहन चालकों से अवैध वसूली की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों की जांच नगर पुलिस अधीक्षक से कराई गई।उन्होंने बताया कि जांच प्रतिवेदन में आरोपों की पुष्टि होने के बाद बाइपास थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषी पाए जा.

see more..

सुपौल : युवक की गोली मारकर हत्या

14 Jun 2026 | 9:19 PM

सुपौल, 14 जून (वार्ता) बिहार में सुपौल जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित एक नाश्ते की दुकान पर 32 वर्षीय मिथिलेश कुमार मंडल बैठा हुआ था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन सशस्त्र अपराधी वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से मिथिलेश कुमार मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।.

see more..

बिहार सम्राट सोलर पैनल तीन अंतिम पटना

14 Jun 2026 | 8:39 PM

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का मूल मंत्र गरीबों को सस्ती सुलभ एवं निर्बाध बिजली की आपूर्ति उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को सोलर युक्त करने का निर्णय लिया जिस दिशा में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिन उपभोक्ताओं के घर के छत पर लगे सोलर पैनल से 125 यूनिट से ज्यादा बिजली का उत्पादन होगा उनसे राज्य सरकार बिजली खरीदकर उन्हें आर्थिक रूप से सबल बनायेगी। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग को ऐसी ऑटोमेटिक व्यवस्था खड़ी करनी चाहिए, जिससे जरूरत से ज्यादा बिजली का उत्पादन होने पर उसे लिया जा सके और उसके एवज में उपभोक्ता के खाते में रा.

see more..