Friday, Jun 12 2026 | Time 19:38 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


अगले पांच वर्षों में प्रदेश के एक करोड़ युवाओं को रोजगार से जोड़ना सरकार का लक्ष्य : अरुण शंकर प्रसाद

पटना, 08 मई (वार्ता) बिहार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के नवनियुक्त मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि अगले पांच वर्षों में प्रदेश के एक करोड़ युवाओं को रोजगार से जोड़ना सरकार का लक्ष्य प्रमुख लक्ष्य है।
श्री प्रसाद ने आज नियोजन भवन के अपने कार्यालय कक्ष में विधिवत मंत्रालय का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सचिव डॉ. कौशल किशोर ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मंत्री ने कार्यभार संभालने के बाद विभाग के सभी प्रभागों निदेशालय, नियोजन एवं प्रशिक्षण, बिहार कौशल विकास मिशन, बिहार राज्य समुद्र पार नियोजन ब्यूरो, युवा आयोग के अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की और विभाग के स्तर पर संचालित योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, रोजगार सृजन और कौशल विकास से संबंधित कार्यों की बिंदुवार जानकारी प्राप्त की।
इस बैठक के दौरान मंत्री श्री प्रसाद ने स्पष्ट रूप से कहा कि एक ऐसे समय में जब राज्य सरकार ने एक करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया गया है, उनके विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है।

मंत्री ने कहा कि इस विभाग को पांच महीने पहले बनाया गया है, जिसके कारण प्रारंभिक स्तर पर कुछ चुनौतियाँ स्वाभाविक हैं, लेकिन उनकी कोशिश होगी कि इसे अवसर में बदलते हुए बेहतर परिणाम लाये जाएँ। उन्होनें अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार समीक्षा और संवाद से ही समस्याओं की पहचान होगी और समाधान का रास्ता निकलेगा। उन्होंने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षुओं के रिक्त पदों की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि कई संस्थानों में सीटें और अवसर दोनों खाली रह जाते हैं, जिन्हें भरने के लिए शीघ्र सुधारात्मक कदम उठाने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग की योजनाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और परिणामोन्मुखी बनाने के लिए सभी अधिकारियों को अधिक जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम करना होगा।
शैलेश
वार्ता
More News

सिमुलतला आवासीय विद्यालय के पुराने गौरव की होगी वापसी: मिथिलेश तिवारी

12 Jun 2026 | 7:22 PM

जमुई/बांका,12 जून (वार्ता) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शुक्रवार को सिमुलतला आवासीय विद्यालय की मौजूदा हालात पर चिंता जताई और कहा कि राज्य सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के गौरव को पुनः स्थापित किया जायेगा।.

see more..

बिहार राज्य फसल सहायता योजना (खरीफ 2025) के चयनित पंचायतों के किसानों के लिए दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया प्रारंभ

12 Jun 2026 | 7:16 PM

पटना, 12 जून (वार्ता) बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत "खरीफ 2025 मौसम" में फसल कटनी प्रयोग आधारित उपज दर के आंकड़ों के आधार पर चयनित ग्राम पंचायतों के निबंधित किसानों को सहायता राशि प्राप्त करने के लिये आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।चयनित ग्राम पंचायतों की सूची सहकारिता विभाग की विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। चयनित पंचायतों के आवेदक किसान विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक अथवा ई-सहकारी पोर्टल के किसान कॉर्नर में दिए गए लिंक के माध्यम से अपना किसान निबंधन संख्या दर्ज कर तथा निबंधित मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के सत्यापन के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते.

see more..

पीएमसीएच में बन रही तीसरी बिल्डिंग सितंबर में हो जायेगी शुरू,कैंसर मरीजों के लिए तीसरे तल्ले पर बनाया गया अतिरिक्त डेडिकेटेड वार्ड

12 Jun 2026 | 7:11 PM

पटना, 12 जून (वार्ता) पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में मरीजों के बेहतर उपचार के लिए निर्माणाधीन बिल्डिंग को सितंबर महीने से चालू करने का फैसला लिया गया है,जिससे भर्ती मरीजों को अत्याधिक भीड़- भाड़ एवं सुचारू उपचार करने में डॉक्टरों को बेहद आसानी होगी। पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कहा कि इसी साल सितंबर महीने से ओपीडी को पुराने बिल्डिंग से हटाकर नये बिल्डिंग के तीसरे टावर में शिफ्ट कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में बन रहे तीसरे बिल्डिंग को खासकर मरीजों के सुसज्जित इलाज के लिए नयी तकनीक व्यवस्था के तर्ज पर विकसित की जा रही है। इसके अलावा सर्जरी विभाग को भी .

see more..

कृषि आधारित स्टार्टअप्स से बढ़ेगी बिहार की समृद्धि, युवाओं को मिलेगा रोजगार, घटेगा पलायनः विजय सिन्हा

12 Jun 2026 | 7:09 PM

पटना, 12 जून (वार्ता) कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में बड़ी संख्या में कृषि आधारित स्टार्टअप्स खुलने से प्रदेश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा और साथ में रोजगार के अवसर बढ़ने से युवाओं का दूसरे राज्यों में पलायन भी कम हो जायेगा। .

see more..

सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नए अध्याय और नए पड़ाव की शुरुआत है : प्रो. सिंह

12 Jun 2026 | 7:04 PM

दरभंगा 12 जून (वार्ता)ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से संबद्ध महात्मा गांधी महाविद्यालय, सुंदरपुर में महाविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी सत्यनारायण महतो के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. प्रेम कुमार ने की।.

see more..