Tuesday, Jun 16 2026 | Time 17:36 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


पूर्वी चंपारण : अग्निकांड पीड़ित परिवारों को 18 घंटे में मिला 12 लाख का मुआवजा

मोतिहारी, 09 मई (वार्ता) बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बड़हरवा फतेह मोहम्मद गांव में हुए अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए पीड़ित परिवारों को महज 18 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी है । जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश पर दोनों प्रभावित परिवारों को आपदा राहत कोष से 12 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश ने संवाद एजेंसी "यूनीवार्ता" को बताया कि जिलाधिकारी ने शनिवार सुबह स्वयं गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।
जिलाधिकारी श्री जोरवाल के आदेश के बाद प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए सभी वैधानिक प्रक्रियाएं महज छह घंटों में पूरी कर लीं। इसके बाद सिकरहना अनुमंडलाधिकारी द्वारा दोनों परिवारों को प्रति मृतक चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंप दिया गया।
गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात हुए भीषण अग्निकांड में किराना व्यवसायी राजकुमार साह के दो मासूम बच्चे 12 वर्षीय सृष्टि कुमारी और 8 वर्षीय रुद्र कुमार जिंदा जल गए थे। वहीं झरोखर थाना क्षेत्र के भंगहा निवासी 28 वर्षीय पिंटू कुमार सिंह की भी आग में झुलसकर मौत हो गई। घटना में राजकुमार साह गंभीर रूप से झुलस गये हैं। आग की लपटों में उनका मकान और किराना दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई है।
सं. प्रेम
वार्ता
More News

सभी छह अंचलों में सहयोग शिविर का आयोजन, कुल 279 आवेदन प्राप्त

16 Jun 2026 | 5:23 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) पटना नगर निगम की ओर से मंगलवार को सभी अंचलों में आयोजित सहयोग शिविरों में आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिये व्यापक स्तर पर जनसुनवाई की गई। शिविरों में नागरिकों ने तत्परता से भाग लेते हुए विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 279 आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें से 161 आवेदन पटना नगर निगम से संबंधित थे।पटना नगर निगम की पूरी टीम ने शिविर के दौरान प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई की। अधिकारियों एवं कर्मियों ने आवेदकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझा तथा यथासंभव त्वरित समाधान सुनिश्चित किया। इसी सक्रिय और परिणामोन्.

see more..

माँ मुंडेश्वरी धाम में बनेगा हेलीपैड और रोप-वे, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : सम्राट चौधरी

16 Jun 2026 | 5:11 PM

पटना,16 जून (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को घोषणा की कि देश के प्राचीनतम शक्तिपीठों में शामिल माँ मुंडेश्वरी धाम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां हेलीपैड और रोप-वे का निर्माण कराया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री चौधरी आज कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत पहाड़िया पंचायत स्थित माँ मुंडेश्वरी धाम धर्मशाला के समीप आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर विभिन्न विभागों की 196.06 करोड़ रुपये लागत की 60 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 162.69 करोड़ रुपये की लागत से 20 योजनाओं का शिलान्यास तथा 33.36.

see more..

मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बक्सर से चलेंगी दो विशेष रेलगाड़ियाँ

16 Jun 2026 | 5:00 PM

बक्सर, 17 जून (वार्ता) मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने बुधवार को बक्सर से दो विशेष रेलगाडियों के संचालन की व्यवस्था की है।.

see more..

खान सर के सुरक्षा कर्मियों की जमानत अर्जी पर केस डायरी तलब

16 Jun 2026 | 4:52 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) हत्या के प्रयास एवं शस्त्रों के अवैध इस्तेमाल के मामले में जेल में बंद खान सर(फैजल खान) के दो सुरक्षा कर्मियों की नियमित जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई के बाद अदालत ने पुलिस से मामले की केस डायरी और अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की मांग की।.

see more..

कटाव निरोधी कार्यों के साथ बाढ़ प्रतिरोध सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण कर सरकार पूरी तरह मुस्तैद: विजय कुमार चौधरी

16 Jun 2026 | 4:40 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में बरसात के मौसम से पहले सरकार इस बार पूरी तरह से मुस्तैद है और कटाव निरोधी कार्यों के साथ बाढ़ प्रतिरोध सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण कर लिया गया है। .

see more..