Friday, Jun 12 2026 | Time 19:35 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


मधेपुरा :राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते से मामलों का त्वरित निष्पादन

मधेपुरा, 09 मई (वार्ता)राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय, मधेपुरा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम दुबे तथा जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, विभिन्न विभागों के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में वादकारी उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय व्यवस्था को अधिक मानवीय, सुलभ एवं प्रभावी बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से पक्षकार आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपने विवादों का त्वरित समाधान प्राप्त करते हैं, जिससे न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम होता है तथा समय एवं धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने आमजन से लोक अदालत की उपयोगिता को समझते हुए अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।
जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत सामाजिक समरसता, न्याय तक समान पहुंच एवं वैकल्पिक विवाद निपटारा प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से आम नागरिकों को सरल, सस्ता एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे न्याय व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लोक अदालत में आए मामलों के निष्पादन में पूर्ण संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ सहयोग सुनिश्चित करें।
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान बैंक ऋण वसूली, विद्युत विभाग से संबंधित मामले, मोटर दुर्घटना दावा वाद, पारिवारिक विवाद, भूमि एवं राजस्व विवाद, श्रम विवाद सहित विभिन्न सुलह योग्य मामलों का निष्पादन आपसी समझौते के आधार पर किया गया। मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन के लिये विभिन्न बेंचों का गठन किया गया था, जहां न्यायिक पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं द्वारा पक्षकारों को समझाइश देकर सहमति आधारित समाधान कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान यह संदेश भी दिया गया कि लोक अदालत न केवल न्याय प्राप्ति की प्रक्रिया को सरल बनाती है, बल्कि सामाजिक सौहार्द एवं आपसी विश्वास को भी सुदृढ़ करती है। न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे छोटे-छोटे विवादों को लंबित रखने के बजाय लोक अदालत जैसे प्रभावी मंच का लाभ उठाकर आपसी सहमति से समाधान सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिये न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मियों एवं संबंधित विभागों के योगदान की सराहना की गई।
सं. प्रेम
वार्ता
More News

सिमुलतला आवासीय विद्यालय के पुराने गौरव की होगी वापसी: मिथिलेश तिवारी

12 Jun 2026 | 7:22 PM

जमुई/बांका,12 जून (वार्ता) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शुक्रवार को सिमुलतला आवासीय विद्यालय की मौजूदा हालात पर चिंता जताई और कहा कि राज्य सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के गौरव को पुनः स्थापित किया जायेगा।.

see more..

बिहार राज्य फसल सहायता योजना (खरीफ 2025) के चयनित पंचायतों के किसानों के लिए दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया प्रारंभ

12 Jun 2026 | 7:16 PM

पटना, 12 जून (वार्ता) बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत "खरीफ 2025 मौसम" में फसल कटनी प्रयोग आधारित उपज दर के आंकड़ों के आधार पर चयनित ग्राम पंचायतों के निबंधित किसानों को सहायता राशि प्राप्त करने के लिये आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।चयनित ग्राम पंचायतों की सूची सहकारिता विभाग की विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। चयनित पंचायतों के आवेदक किसान विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक अथवा ई-सहकारी पोर्टल के किसान कॉर्नर में दिए गए लिंक के माध्यम से अपना किसान निबंधन संख्या दर्ज कर तथा निबंधित मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के सत्यापन के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते.

see more..

पीएमसीएच में बन रही तीसरी बिल्डिंग सितंबर में हो जायेगी शुरू,कैंसर मरीजों के लिए तीसरे तल्ले पर बनाया गया अतिरिक्त डेडिकेटेड वार्ड

12 Jun 2026 | 7:11 PM

पटना, 12 जून (वार्ता) पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में मरीजों के बेहतर उपचार के लिए निर्माणाधीन बिल्डिंग को सितंबर महीने से चालू करने का फैसला लिया गया है,जिससे भर्ती मरीजों को अत्याधिक भीड़- भाड़ एवं सुचारू उपचार करने में डॉक्टरों को बेहद आसानी होगी। पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कहा कि इसी साल सितंबर महीने से ओपीडी को पुराने बिल्डिंग से हटाकर नये बिल्डिंग के तीसरे टावर में शिफ्ट कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में बन रहे तीसरे बिल्डिंग को खासकर मरीजों के सुसज्जित इलाज के लिए नयी तकनीक व्यवस्था के तर्ज पर विकसित की जा रही है। इसके अलावा सर्जरी विभाग को भी .

see more..

कृषि आधारित स्टार्टअप्स से बढ़ेगी बिहार की समृद्धि, युवाओं को मिलेगा रोजगार, घटेगा पलायनः विजय सिन्हा

12 Jun 2026 | 7:09 PM

पटना, 12 जून (वार्ता) कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में बड़ी संख्या में कृषि आधारित स्टार्टअप्स खुलने से प्रदेश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा और साथ में रोजगार के अवसर बढ़ने से युवाओं का दूसरे राज्यों में पलायन भी कम हो जायेगा। .

see more..

सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नए अध्याय और नए पड़ाव की शुरुआत है : प्रो. सिंह

12 Jun 2026 | 7:04 PM

दरभंगा 12 जून (वार्ता)ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से संबद्ध महात्मा गांधी महाविद्यालय, सुंदरपुर में महाविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी सत्यनारायण महतो के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. प्रेम कुमार ने की।.

see more..