Tuesday, Jun 16 2026 | Time 18:16 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील को गंभीरता से लेने की आवश्यकता : डॉ संतोष कुमार सुमन

पटना, 13 मई (वार्ता) हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ.संतोष कुमार सुमन ने देशवासियों से प्रधानमंत्री की अपील को गंभीरता से लेने का आग्रह करते हुए कहा है कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ऊर्जा संरक्षण केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी है।
डॉ.सुमन ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ईंधन बचाने और अनावश्यक रूप से गाड़ियों का उपयोग कम करने की अपील दूरदर्शी सोच का परिचायक है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने से न केवल देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
डॉ सुमन ने कहा कि यदि लोग छोटी दूरी के लिए पैदल चलने, साइकिल के उपयोग, सार्वजनिक परिवहन तथा साझा वाहन व्यवस्था को अपनाएं, तो ईंधन की बड़ी मात्रा बचाई जा सकती है, इससे आम लोगों के खर्च में भी कमी आएगी और प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि देशहित में प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए तथा ऊर्जा संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) प्रधानमंत्री श्री मोदी की इस अपील का समर्थन करती है और आम जनता से सहयोग की अपेक्षा करती है।
प्रेम
वार्ता
More News

झारखंड के हजारीबाग जिले के एनटीपीसी बादाम कोल ब्लॉक के बीजीआर कंपनी के कोटा केबिन तोड़फोड़ मामले में बड़ी कार्रवाई, विकास कुशवाहा गिरफ्तार

16 Jun 2026 | 6:07 PM

हजारीबाग, 16 जून (वार्ता) झारखंड के हजारीबाग जिले के एनटीपीसी बादाम कोल ब्लॉक के एमडीओ बीजीआर कंपनी के अंबाजीत क्षेत्र में संचालित कोटा केबिन में तोड़फोड़ और क्षतिग्रस्त करने के मामले में बड़कागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। .

see more..

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर सरकार पहुंची जनता के द्वार : शीला कुमारी

16 Jun 2026 | 6:02 PM

मधेपुरा, 16 जून (वार्ता) बिहार सरकार में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा मंत्री और जिले की प्रभारी शीला कुमारी ने मंगलवार को कहा कि सरकार आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार तक पहुंचकर कर रही है और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उसकी प्राथमिकता है।बिहार सरकार की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की पहल के तहत मंगलवार को मधेपुरा जिले के गिद्दा और बेहरारी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।.

see more..

विशेष निगरानी इकाई को मिली रिशुश्री की पांच दिनों की पुलिस रिमांड

16 Jun 2026 | 5:44 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) विभिन्न सरकारी विभागों की ठेकेदारी में भ्रष्टाचार के मामले में अभियुक्त बनाए गए जेल में बंद रिशु श्री उर्फ रिशु रंजन सिंहा को पटना की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर विशेष निगरानी इकाई को हिरासती पूछताछ के लिए सौंपे जाने का आदेश दिया है।.

see more..

शिवहर में आयोजित सहयोग शिविरों में 205 मामलों का निपटारा, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार रहे मौजूद

16 Jun 2026 | 5:34 PM

पटना, 16 जून (वार्ता)राज्य के ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के मंत्री सह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक दल के नेता श्रवण कुमार मंगलवार को शिवहर जिले के तीन प्रखंडों में आयोजित जनकल्याण सह सहयोग शिविर में शामिल हुए। इन शिविरों में उर्जा, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, सामान्य प्रशासन, राजस्व एवं भूमि सुधार एवं अन्य विभागों से संबंधित कुल 232 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कुल 205 मामलों का निपटान मौके पर ही कर दिया गया।.

see more..

बिहार में किसानों की सुविधा के लिए बनेंगे 305 अनाज भंडारण गोदाम और 400 पक्के थ्रेसिंग फ्लोर: विजय सिन्हा

16 Jun 2026 | 5:27 PM

पटना,16 जून (वार्ता) बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि पदेश के किसानों के लिए 24 करोड़ की बड़ी सौगात मिलने वाली है, जिसके तहत बिहार में 305 अनाज भंडारण गोदाम और 400 पक्के थ्रेसिंग फ्लोर के निर्माण किये जायेंगे। .

see more..