Tuesday, Jun 16 2026 | Time 17:37 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


कौशल विकास मिशन के अंतर्गत राजधानी पटना में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं रोजगार मेला का होगा आयोजन

पटना, 13 मई (वार्ता) बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत कौशल विकास मिशन के अंतर्गत तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं रोजगार मेला का आयोजन करने जा रहा है।
मई महीने की 25, 26 और 27 तारीख को पटना के गांधी मैदान के पास मौजूद ज्ञान भवन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मामले में विभागीय सचिव डॉ. कौशल किशोर ने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से लगभग 20 हजार युवाओं को ऑन स्पॉट रोजगार मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया है।
सचिव ने बताया कि मेले की तैयारी विभागीय स्तर पर तेजी से चल रही है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड से लेकर मुख्यालय स्तर तक के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह मेला युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
श्री किशोर ने बताया कि इस रोजगार मेले में देश की कई बड़ी और प्रतिष्ठित संस्थाएं भाग लेंगी। इनमें अपोलो हॉस्पिटल, फोर्ड हॉस्पिटल, एमजीएम कॉलेज, मेडीमिक्स हेल्थकेयर और केयर फर्स्ट समेत सौ से भी अधिक नामचीन संस्थान शामिल हैं।
विभाग के अनुसार युवाओं को देश के साथ-साथ विदेशों में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। मेले में एएनएम, जीएनएम, नर्सिंग, मैन्युफैक्चरिंग, प्रोडक्शन, होम अटेंडेंट और जनरल ड्यूटी असिस्टेंट जैसे विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसमें 10वीं, 12वीं, बीएससी, बीकॉम, नर्सिंग, बी. फार्मा, एम. फार्मा, आईटीआई, डिप्लोमा, मास्टर्स, पीएचडी, नेट क्वालीफाई और जीडीए योग्यता वाले युवा भाग ले सकेंगे। विभाग ने युवाओं से अधिक संख्या में रोजगार मेले में शामिल होने की अपील की है। इस मामले में अधिक जानकारी के लिए टॉल फ्री नंबर 18002965656 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
प्रेम
वार्ता
More News

सभी छह अंचलों में सहयोग शिविर का आयोजन, कुल 279 आवेदन प्राप्त

16 Jun 2026 | 5:23 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) पटना नगर निगम की ओर से मंगलवार को सभी अंचलों में आयोजित सहयोग शिविरों में आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिये व्यापक स्तर पर जनसुनवाई की गई। शिविरों में नागरिकों ने तत्परता से भाग लेते हुए विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 279 आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें से 161 आवेदन पटना नगर निगम से संबंधित थे।पटना नगर निगम की पूरी टीम ने शिविर के दौरान प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई की। अधिकारियों एवं कर्मियों ने आवेदकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझा तथा यथासंभव त्वरित समाधान सुनिश्चित किया। इसी सक्रिय और परिणामोन्.

see more..

माँ मुंडेश्वरी धाम में बनेगा हेलीपैड और रोप-वे, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : सम्राट चौधरी

16 Jun 2026 | 5:11 PM

पटना,16 जून (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को घोषणा की कि देश के प्राचीनतम शक्तिपीठों में शामिल माँ मुंडेश्वरी धाम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां हेलीपैड और रोप-वे का निर्माण कराया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री चौधरी आज कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत पहाड़िया पंचायत स्थित माँ मुंडेश्वरी धाम धर्मशाला के समीप आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर विभिन्न विभागों की 196.06 करोड़ रुपये लागत की 60 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 162.69 करोड़ रुपये की लागत से 20 योजनाओं का शिलान्यास तथा 33.36.

see more..

मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बक्सर से चलेंगी दो विशेष रेलगाड़ियाँ

16 Jun 2026 | 5:00 PM

बक्सर, 17 जून (वार्ता) मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने बुधवार को बक्सर से दो विशेष रेलगाडियों के संचालन की व्यवस्था की है।.

see more..

खान सर के सुरक्षा कर्मियों की जमानत अर्जी पर केस डायरी तलब

16 Jun 2026 | 4:52 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) हत्या के प्रयास एवं शस्त्रों के अवैध इस्तेमाल के मामले में जेल में बंद खान सर(फैजल खान) के दो सुरक्षा कर्मियों की नियमित जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई के बाद अदालत ने पुलिस से मामले की केस डायरी और अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की मांग की।.

see more..

कटाव निरोधी कार्यों के साथ बाढ़ प्रतिरोध सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण कर सरकार पूरी तरह मुस्तैद: विजय कुमार चौधरी

16 Jun 2026 | 4:40 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में बरसात के मौसम से पहले सरकार इस बार पूरी तरह से मुस्तैद है और कटाव निरोधी कार्यों के साथ बाढ़ प्रतिरोध सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण कर लिया गया है। .

see more..