Tuesday, Jun 16 2026 | Time 18:14 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


झारखंड सरकार ने किसानों के साथ की वादाखिलाफी, किसान विरोधी है हेमंत सरकार: आदित्य साहू

रांची, 13 मई (वार्ता) झारखंड के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार द्वारा किसानों से किए गए वादाखिलाफी सहित उनसे जुड़े अन्य सभी मुद्दे को लेकर 15 मई से लेकर 20 मई तक राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम का ऐलान किया है।
श्री साहू ने कहा कि महागठबंधन सरकार ने चुनाव पूर्व किसानों को लेकर कई बड़े बड़े वादे किए थे, उन वादों को पूरा करने में हेमंत सरकार नाकाम साबित हुई है। झामुमो और कांग्रेस ने अलग अलग जारी अपने घोषणा पत्र में किसानों को 3200 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य देने, वन उत्पादों के एमएसपी में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने, कृषि कार्य के लिए फ्री बिजली देने, किफायती दर पर खाद बीज, कृषि उपकरण देने सहित कई वादे किए परन्तु सरकार बनते ही यह सरकार उन्हें भूल गई।
श्री साहू ने कहा कि किफायती दर पर खाद देने की बात तो दूर उल्टे उसकी कालाबाजारी की जा रही है। 266 वाली यूरिया की बोरी 550 से लेकर 800 रुपए तक बेची गई है। और तो और झारखंड में पीडीएस के नमक तक की कालाबाजारी हो रही है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को हेमंत सरकार ने बंद करने का काम किया। फिर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भी अवरोध पैदा किया गया।
वर्तमान हेमंत सरकार पूरी तरह किसान और गरीब विरोधी है। इस सरकार का चेहरा पूरी तरह बेनकाब किया जाएगा। बेमौसम बारिश और इसके साथ भारी ओला वृष्टि से किसानों को हुई क्षति को लेकर राज्य सरकार से किसानों को उचित मुआवजे देने की भी मांग की है।
श्री साहू ने कहा कि बेमौसम बारिश और भारी ओला वृष्टि रांची सहित राज्य के कई जिलों के किसानों के लिए अभिशाप बन रही है। इससे किसानों के फसलों को काफी नुकसान हुआ है। खासकर तरबूज, खीरा, ककड़ी और सब्जियों को भारी नुकसान होने की सूचना प्राप्त हो रही है। किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। कुछ किसानों ने तो कई कई एकड़ खेतों में फसल लगाया था, इसके नष्ट होने से उनकी कमर ही टूट गई है। राज्य सरकार को तत्काल अपने स्तर से इसका सर्वेक्षण कराकर किसानों को हुए इस नुकसान का सही सही आकलन कर उन्हें उचित मुआवजा भुगतान करने की दिशा में तत्काल पहल करनी चाहिए।
श्री साहू ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में कई किसान कर्ज लेकर, गहने वगैरह उधार रखकर भी फसल लगाते हैं। उन्हें उम्मीद होती है कि उन्होंने इतनी मेहनत की है तो उनके खेतों में अच्छी पैदावार होगी ही। वे इस फसल को बेचकर लिए हुए कर्ज भी वापस कर देंगे और उन्हें कुछ मुनाफा भी हो जाएगा। लेकिन ओला वृष्टि ने केवल उनकी फसलों को ही नहीं बल्कि उनकी उम्मीदों को रौंद डाला है। इसलिए राज्य सरकार को इस मामले की गंभीरता से संज्ञान लेनी चाहिए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
श्री साहू ने कहा कि कई जगहों पर गरीबों के घर भी क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आ रही है। अभी तो बेमौसम बरसात हो रही है, जल्द ही मानसून भी दस्तक देगी, इसलिए बेघर हुए लोगों की सुध लेनी चाहिए। नहीं तो पीड़ित परिवार को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। इन्हें भी सरकार अपने स्तर से राहत मुहैया कराए।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News

झारखंड के हजारीबाग जिले के एनटीपीसी बादाम कोल ब्लॉक के बीजीआर कंपनी के कोटा केबिन तोड़फोड़ मामले में बड़ी कार्रवाई, विकास कुशवाहा गिरफ्तार

16 Jun 2026 | 6:07 PM

हजारीबाग, 16 जून (वार्ता) झारखंड के हजारीबाग जिले के एनटीपीसी बादाम कोल ब्लॉक के एमडीओ बीजीआर कंपनी के अंबाजीत क्षेत्र में संचालित कोटा केबिन में तोड़फोड़ और क्षतिग्रस्त करने के मामले में बड़कागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। .

see more..

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर सरकार पहुंची जनता के द्वार : शीला कुमारी

16 Jun 2026 | 6:02 PM

मधेपुरा, 16 जून (वार्ता) बिहार सरकार में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा मंत्री और जिले की प्रभारी शीला कुमारी ने मंगलवार को कहा कि सरकार आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार तक पहुंचकर कर रही है और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उसकी प्राथमिकता है।बिहार सरकार की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की पहल के तहत मंगलवार को मधेपुरा जिले के गिद्दा और बेहरारी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।.

see more..

विशेष निगरानी इकाई को मिली रिशुश्री की पांच दिनों की पुलिस रिमांड

16 Jun 2026 | 5:44 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) विभिन्न सरकारी विभागों की ठेकेदारी में भ्रष्टाचार के मामले में अभियुक्त बनाए गए जेल में बंद रिशु श्री उर्फ रिशु रंजन सिंहा को पटना की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर विशेष निगरानी इकाई को हिरासती पूछताछ के लिए सौंपे जाने का आदेश दिया है।.

see more..

शिवहर में आयोजित सहयोग शिविरों में 205 मामलों का निपटारा, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार रहे मौजूद

16 Jun 2026 | 5:34 PM

पटना, 16 जून (वार्ता)राज्य के ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के मंत्री सह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक दल के नेता श्रवण कुमार मंगलवार को शिवहर जिले के तीन प्रखंडों में आयोजित जनकल्याण सह सहयोग शिविर में शामिल हुए। इन शिविरों में उर्जा, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, सामान्य प्रशासन, राजस्व एवं भूमि सुधार एवं अन्य विभागों से संबंधित कुल 232 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कुल 205 मामलों का निपटान मौके पर ही कर दिया गया।.

see more..

बिहार में किसानों की सुविधा के लिए बनेंगे 305 अनाज भंडारण गोदाम और 400 पक्के थ्रेसिंग फ्लोर: विजय सिन्हा

16 Jun 2026 | 5:27 PM

पटना,16 जून (वार्ता) बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि पदेश के किसानों के लिए 24 करोड़ की बड़ी सौगात मिलने वाली है, जिसके तहत बिहार में 305 अनाज भंडारण गोदाम और 400 पक्के थ्रेसिंग फ्लोर के निर्माण किये जायेंगे। .

see more..