Tuesday, Jun 16 2026 | Time 17:15 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


प्रदेश के सभी पुल-पुलियों के बेहतर रखरखाव के लिए 'हेल्थ कार्ड ' बनाया जाएगा : मंत्री

भागलपुर,14 मई (वार्ता) बिहार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र ने गुरूवार को कहा कि प्रदेश के सभी पुल-पुलियों के बेहतर रखरखाव के लिए 'हेल्थ कार्ड ' बनाया जाएगा।
मंत्री श्री शैलेन्द्र ने आज विक्रमशिला गंगा पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि पुल - पुलियों के लिए बनने वाले हेल्थ कार्ड में उसके निर्माण से लेकर निर्धारित आयु अवधि तक की सारी विवरणी रहेगी, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी।वहीं सड़क के मामले में भागलपुर सहित समूचे प्रदेश में तेजी से गुणवत्तापूर्ण काम होंगे। उन्होंने बताया कि भागलपुर के विक्रमशिला गंगा पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से पर बेली ब्रिज का निर्माण करते हुए इस माह के अंत तक आवागमन चालू कर दिया जाएगा।
इंजीनियर शैलेन्द्र ने बताया कि विक्रमशिला गंगा पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से पर बेली ब्रिज के निर्माण के लिए सीमा सड़क संगठन (बीरओ)के अधीक्षण अभियंता विपिन कुमार चांद के नेतृत्व में 100 से ज्यादा कर्मियों की टीम ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली है और 16 मई से काम आरंभ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पुल के जिस हिस्से का 34 मीटर स्लैब गिरा है, उसके उत्तर की दिशा में 12 मीटर के एक कमजोर स्लैब और दक्षिण की दिशा में जहां 24 मीटर का एक स्लैब कमजोर है, दोनों कमजोर स्लैब तक अर्थात तीन स्पैन में बेली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।
सं.प्रेम
जारी वार्ता
More News

खान सर के सुरक्षा कर्मियों की जमानत अर्जी पर केस डायरी तलब

16 Jun 2026 | 4:52 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) हत्या के प्रयास एवं शस्त्रों के अवैध इस्तेमाल के मामले में जेल में बंद खान सर(फैजल खान) के दो सुरक्षा कर्मियों की नियमित जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई के बाद अदालत ने पुलिस से मामले की केस डायरी और अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की मांग की।.

see more..

कटाव निरोधी कार्यों के साथ बाढ़ प्रतिरोध सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण कर सरकार पूरी तरह मुस्तैद: विजय कुमार चौधरी

16 Jun 2026 | 4:40 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में बरसात के मौसम से पहले सरकार इस बार पूरी तरह से मुस्तैद है और कटाव निरोधी कार्यों के साथ बाढ़ प्रतिरोध सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण कर लिया गया है। .

see more..

राम सुमिरन सिंह ने संभाला भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

16 Jun 2026 | 4:36 PM

पटना, 16 ,जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय मे वरिष्ठ नेता राम सुमिरन सिंह ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का विधिवत पदभार ग्रहण किया। श्री सिंह ने अपने कक्ष में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।.

see more..

बांकीपुर विधानसभा के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर डोर-टू-डोर जनसंपर्क

16 Jun 2026 | 4:31 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 'सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष' पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत मंगलवार को बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता (भाजपा) युवा मोर्चा, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए।भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने मीठापुर के विभिन्न शक्ति केंद्र में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्ष नीरज भारती, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित गुप्ता तथा भाजयुमो के ऊर्जावान कार्यकर्ता साथियों के साथ .

see more..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के स्वर्णिम काल के उपलक्ष में मंडल स्तर तक भाजपा मनाएगी योग दिवस : संजय सरावगी

16 Jun 2026 | 4:26 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के स्वर्णिम काल के उपलक्ष में पार्टी मंडल स्तर तक योग दिवस मनाएगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून तक आयोजित विभिन्न जनसंपर्क एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा तथा आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की आज एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। .

see more..