Tuesday, Jun 16 2026 | Time 17:34 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


मंत्री नीतीश मिश्रा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया

पटना, 14 मई (वार्ता) सूचना प्रावैधिकी विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने गुरूवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित तकनीकों के प्रयोग से शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाया जा सकता है।
मंत्री श्री मिश्रा ने आज टेक्नोलॉजी भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में एआई के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि एआई आधारित तकनीकों के प्रयोग से शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाया जा सकता है।
मंत्री ने निर्देश दिये कि अन्य विभागों को आधुनिक तकनीकी सहयोग प्रदान कर उन्हें डिजिटल रूप और अधिक से अधिक सशक्त बनाया जाए।
बैठक में सूचना प्रावैधिकी विभाग, अंतर्गत बेलट्रान के विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री ने सभी परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, तकनीकी गुणवत्ता एवं डिजिटल गवर्नेस को मजबूत करने पर बल दिया।
श्री नीतीश मिश्रा ने बैठक में बिहार में आईटी क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने एवं निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण विकसित करने के विषय पर भी विशेष रूप से विचार-विमर्श किया। उन्होंने राज्य में आईटी सेक्टर में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राज्य में तकनीकी नवाचार, डिजिटल अवसंरचना सुदृढ़ीकरण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिये विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।
प्रेम
वार्ता
More News

सभी छह अंचलों में सहयोग शिविर का आयोजन, कुल 279 आवेदन प्राप्त

16 Jun 2026 | 5:23 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) पटना नगर निगम की ओर से मंगलवार को सभी अंचलों में आयोजित सहयोग शिविरों में आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिये व्यापक स्तर पर जनसुनवाई की गई। शिविरों में नागरिकों ने तत्परता से भाग लेते हुए विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 279 आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें से 161 आवेदन पटना नगर निगम से संबंधित थे।पटना नगर निगम की पूरी टीम ने शिविर के दौरान प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई की। अधिकारियों एवं कर्मियों ने आवेदकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझा तथा यथासंभव त्वरित समाधान सुनिश्चित किया। इसी सक्रिय और परिणामोन्.

see more..

माँ मुंडेश्वरी धाम में बनेगा हेलीपैड और रोप-वे, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : सम्राट चौधरी

16 Jun 2026 | 5:11 PM

पटना,16 जून (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को घोषणा की कि देश के प्राचीनतम शक्तिपीठों में शामिल माँ मुंडेश्वरी धाम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां हेलीपैड और रोप-वे का निर्माण कराया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री चौधरी आज कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत पहाड़िया पंचायत स्थित माँ मुंडेश्वरी धाम धर्मशाला के समीप आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर विभिन्न विभागों की 196.06 करोड़ रुपये लागत की 60 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 162.69 करोड़ रुपये की लागत से 20 योजनाओं का शिलान्यास तथा 33.36.

see more..

मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बक्सर से चलेंगी दो विशेष रेलगाड़ियाँ

16 Jun 2026 | 5:00 PM

बक्सर, 17 जून (वार्ता) मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने बुधवार को बक्सर से दो विशेष रेलगाडियों के संचालन की व्यवस्था की है।.

see more..

खान सर के सुरक्षा कर्मियों की जमानत अर्जी पर केस डायरी तलब

16 Jun 2026 | 4:52 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) हत्या के प्रयास एवं शस्त्रों के अवैध इस्तेमाल के मामले में जेल में बंद खान सर(फैजल खान) के दो सुरक्षा कर्मियों की नियमित जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई के बाद अदालत ने पुलिस से मामले की केस डायरी और अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की मांग की।.

see more..

कटाव निरोधी कार्यों के साथ बाढ़ प्रतिरोध सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण कर सरकार पूरी तरह मुस्तैद: विजय कुमार चौधरी

16 Jun 2026 | 4:40 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में बरसात के मौसम से पहले सरकार इस बार पूरी तरह से मुस्तैद है और कटाव निरोधी कार्यों के साथ बाढ़ प्रतिरोध सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण कर लिया गया है। .

see more..