Tuesday, Jun 16 2026 | Time 17:58 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


पूर्वी चंपारण में 'सहयोग शिविर' बना जन-आकांक्षाओं का महाकुंभ : 54 पंचायतों में पहुंचे अधिकारी, 5,430 में से 5,210 शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा

मोतिहारी 19 मई (वार्ता)बिहार सरकार की अनूठी पहल पर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत पूर्वी चंपारण के कुल 27 प्रखंडों के 54 पंचायतों में 'सहयोग शिविरों" का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़े पैमाने पर जन भागेदारी हुई। शिविरों के सफल संचालन के लिए बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। हजारों की संख्या में प्राप्त आवेदनों में से अधिकांश का त्वरित निदान कर निष्पादन किया गया।
यह पहला अवसर है जब इतने बड़े पैमाने पर एक साथ बिहार के सभी प्रखंडों में दो-दो शिविरों का आयोजन कर खुद "सरकार जनता के दरबार" में पहुंची है। शिविरों में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना और आपूर्ति योजना से सम्बद्ध रहीं। बड़े पैमाने पर जन भागेदारी के कारण आयोजित सहयोग शिविर, महज सरकारी कार्यक्रम न रहकर जन-आकांक्षाओं का महाकुंभ बन गया।
शिविरों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए शासन और प्रशासन ने पूरी सक्रियता दिखाई थी। सम्पूर्ण कार्यावधि जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात प्रखंडों के दौरा में व्यस्त रहे। सभी विधानसभा क्षेत्र के विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र के प्रखंडों में जनसमस्याओं के निराकरण में सक्रिय भूमिका का निर्वाह किया।
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने संवाद एजेंसी "यूनीवार्ता" को बताया कि सभी शिविरों में कुल 5430 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5210 का त्वरिक निष्पादन किया गया। शेष 220 आवेदनों को निर्धारित 30 दिनों की अवधि में निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।" उन्होंने बताया कि "सहयोग शिविर" को उपयोगी और कल्याणकारी बनाने में जिला के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामान्य से अधिक समर्पित भाव से कार्य किया है।
सं. प्रेम
वार्ता
More News

शिवहर में आयोजित सहयोग शिविरों में 205 मामलों का निपटारा, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार रहे मौजूद

16 Jun 2026 | 5:34 PM

पटना, 16 जून (वार्ता)राज्य के ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के मंत्री सह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक दल के नेता श्रवण कुमार मंगलवार को शिवहर जिले के तीन प्रखंडों में आयोजित जनकल्याण सह सहयोग शिविर में शामिल हुए। इन शिविरों में उर्जा, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, सामान्य प्रशासन, राजस्व एवं भूमि सुधार एवं अन्य विभागों से संबंधित कुल 232 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कुल 205 मामलों का निपटान मौके पर ही कर दिया गया।.

see more..

बिहार में किसानों की सुविधा के लिए बनेंगे 305 अनाज भंडारण गोदाम और 400 पक्के थ्रेसिंग फ्लोर: विजय सिन्हा

16 Jun 2026 | 5:27 PM

पटना,16 जून (वार्ता) बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि पदेश के किसानों के लिए 24 करोड़ की बड़ी सौगात मिलने वाली है, जिसके तहत बिहार में 305 अनाज भंडारण गोदाम और 400 पक्के थ्रेसिंग फ्लोर के निर्माण किये जायेंगे। .

see more..

सभी छह अंचलों में सहयोग शिविर का आयोजन, कुल 279 आवेदन प्राप्त

16 Jun 2026 | 5:23 PM

पटना, 16 जून (वार्ता) पटना नगर निगम की ओर से मंगलवार को सभी अंचलों में आयोजित सहयोग शिविरों में आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिये व्यापक स्तर पर जनसुनवाई की गई। शिविरों में नागरिकों ने तत्परता से भाग लेते हुए विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 279 आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें से 161 आवेदन पटना नगर निगम से संबंधित थे।पटना नगर निगम की पूरी टीम ने शिविर के दौरान प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई की। अधिकारियों एवं कर्मियों ने आवेदकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझा तथा यथासंभव त्वरित समाधान सुनिश्चित किया। इसी सक्रिय और परिणामोन्.

see more..

माँ मुंडेश्वरी धाम में बनेगा हेलीपैड और रोप-वे, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : सम्राट चौधरी

16 Jun 2026 | 5:11 PM

पटना,16 जून (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को घोषणा की कि देश के प्राचीनतम शक्तिपीठों में शामिल माँ मुंडेश्वरी धाम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां हेलीपैड और रोप-वे का निर्माण कराया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री चौधरी आज कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत पहाड़िया पंचायत स्थित माँ मुंडेश्वरी धाम धर्मशाला के समीप आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर विभिन्न विभागों की 196.06 करोड़ रुपये लागत की 60 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 162.69 करोड़ रुपये की लागत से 20 योजनाओं का शिलान्यास तथा 33.36.

see more..

मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बक्सर से चलेंगी दो विशेष रेलगाड़ियाँ

16 Jun 2026 | 5:00 PM

बक्सर, 17 जून (वार्ता) मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने बुधवार को बक्सर से दो विशेष रेलगाडियों के संचालन की व्यवस्था की है।.

see more..