Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:41 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


तीन दिन में 10,882 युवाओं को नौकरी, बिहार के रोजगार मेले में विदेश तक खुले मौके

पटना, 27 मई (वार्ता) युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य एवं संबद्ध क्षेत्र रोजगार मेला का बुधवार को समापन पटना के ज्ञान भवन परिसर में किया गया।
रोजगार मेले में युवाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया, इसमें 70 हजार से अधिक युवाओं ने ऑनलाईन आवेदन किया वहीं 16 हजार से अधिक ने भाग लिया। समापन समारोह में विभागीय मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने स्वास्थ्य एवं संबद्ध क्षेत्र रोजगार मेला नामक पुस्तक का विमोचन किया। साथ ही मंच पर नवनियुक्त 15 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौपा।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि पिछले तीन दिनों में प्राप्त परिणाम बिहार के युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और सरकार की रोजगारोन्मुखी सोच का प्रमाण हैं। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि रोजगार प्राप्त करना केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि परिवार और समाज के विश्वास की जीत भी है। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय रोजगार मेले में 10 हजार 882 युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है। इनमें सात हजार से अधिक पुरुष और दो हजार महिलाएं शामिल है। लगभग दो हजार युवाओं को बिहार में एवं लगभग छह हजार युवाओं को राज्य से बाहर विभिन्न जगहों पर रोजगार प्राप्त हुआ है, 1984 प्रतिभागियों ने विदेशों में उपलब्ध नौकरी में रुचि दिखाई है।
प्रेम
जारी वार्ता
More News

बिहार कृषि उपयोग मिट्टी निर्देश तीन अंतिम पटना

15 Jul 2026 | 6:24 PM

सचिव ने कहा कि जो कर्मचारी बिना विधिवत अवकाश स्वीकृत कराए राज्य मुख्यालय में उनसे मिलने आते हैं, उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की जाए। उन्होंने मॉल, स्कूल, अस्पताल और मार्केट कॉम्प्लेक्स जैसे व्यावसायिक निर्माण कार्यों में उपयोग की जाने वाली मिट्टी पर भी निर्धारित रॉयल्टी वसूलने के निर्देश दिए। सचिव ने बताया कि राज्य मुख्यालय की एक टीम विभिन्न जिलों के खनन कार्यालयों का निरीक्षण करेगी तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निगरानी (विजिलेंस) ट्रैप मामलों में पकड़े गए अधिकारी निलंबित अथवा सेवा से पृथक रहें। उन्होंने अधिकारियों के लिए राज्य मुख्यालय स्तर पर नियमित प्रशिक्षण आयोजित करने पर बल द.

see more..

बिहार कृषि उपयोग मिट्टी निर्देश दो पटना

15 Jul 2026 | 6:23 PM

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों तथा जिला परिषद अध्यक्षों के मोबाइल नंबर अपने पास रखें और उनके फोन का सम्मानपूर्वक जवाब दें। यदि किसी कारणवश तत्काल फोन नहीं उठा सकें तो बाद में अवश्य कॉल बैक करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाए रखने से लोगों की अनेक शिकायतों का समाधान खुद-ब-खुद हो सकता है।सहायक निदेशकों एवं खनन विकास पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में विभाग के सचिव अवनीश कुमार सिंह ने बालू घाटों के बंदोबस्त में देरी, राजस्व संग्रह में कमी, समय पर एफआईआर दर्ज नहीं होने तथा वाहनों की जब्ती में ढिलाई पर नाराजगी व्य.

see more..

घरेलू उपयोग के लिए खेत से मिट्टी लेने वाले किसानों पर जुर्माना न लगाएं खनन अधिकारी: मंत्री

15 Jul 2026 | 6:21 PM

पटना, 15 जुलाई (वार्ता) बिहार के खान एवं भू-तत्व मंत्री प्रमोद कुमार ने बुधवार को स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि किसान अपने ही खेत से घरेलू या कृषि उपयोग के लिए मिट्टी निकालते हैं तो उन पर खनन अधिकारी जुर्माना न लगाएं। विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों में आगे की कार्रवाई करने से पहले खनन अधिकारियों को पूरी तरह जांच-पड़ताल करनी चाहिए। .

see more..

बिहार में महिला सशक्तिकरण की नई क्रांति, ’’जीविका’’ बनी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़: मंगल पांडेय

15 Jul 2026 | 6:08 PM

पटना,15 जुलाई (वार्ता) बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने बुधवार को कहा कि राज्य के ग्रामीण इलाकों में आर्थिक आत्मनिर्भरता लाने के उद्देश्य से शुरू की गई ’’जीविका परियोजना’’ आज महज एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि एक राष्ट्रव्यापी सामाजिक-आर्थिक आंदोलन का रूप ले चुकी है।श्री पांडेय ने आज बयान जारी कर कहा यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि आज बिहार की लाखों ग्रामीण महिलाएं खेती, पशुपालन, सिलाई-कढ़ाई और विभिन्न लघु उद्योगों के जरिए न सिर्फ अपने परिवारों की आर्थिक रीढ़ बन चुकी हैं, बल्कि समाज में नेतृत्व की अग्रिम भूमिका में खड़ी हैं। उन्होंने .

see more..

बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मेसरा, रांची ने मनाया 72वां स्थापना दिवस; एनवीडिया -पावर्ड सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की घोषणा की

15 Jul 2026 | 6:01 PM

रांची, 15 जुलाई (वार्ता) झारखण्ड में बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मेसरा, रांची ने अपना 72वां स्थापना दिवस मनाया। .

see more..