Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:34 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025 की तर्ज पर राज्य में जल्द बनेगी नई नीति : रामकृपाल यादव

पटना, 27 मई (वार्ता) बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025 की तर्ज पर जल्द ही राज्य में नई सहकारिता नीति बनायी जा रही है।
मंत्री श्री यादव ने आज बिहार राज्य सहकारिता नीति 2026 बनाने को लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस नीति के जरिए महिलाओं और कमजोर वर्गों को सहकारिता से जोड़ने के लिए प्रयास किए जाएंगे। यह नीति राज्य के सहकारी क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगी।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि बिहार राज्य सहकारिता नीति 2026 ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, रोजगार सृजन, समावेशी विकास और आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि यह नीति बिहार के छोटे किसानों, ग्रामीण महिलाओं, युवाओं तथा दलित-आदिवासी समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी। साथ ही पर्यटन, डेयरी और हरित ऊर्जा जैसे नए क्षेत्रों में सहकारी इकाइयों की स्थापना से बिहार की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को नई दिशा मिलेगी। यह नीति न केवल बिहार को ‘सहकार से समृद्धि’ की ओर ले जाएगी, बल्कि 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।
प्रेम
जारी वार्ता
More News

208 एकड़ में आकार लेगा नया विक्रमशिला, लौटेगी सदियों पुरानी शैक्षणिक विरासत

15 Jul 2026 | 7:20 PM

पटना, 15 जुलाई (वार्ता)राज्य सरकार ने नालंदा विश्वविद्यालय का पुनर्निमाण करवाने के बाद अब ऐतिहासिक विक्रमशिला विश्वविद्यालय के पुराने गौरव को वापस लाने की कवायद तेज कर दी है। भागलपुर के कहलगांव प्रखंड में करीब 208 एकड़ भूमि में विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इसके लिए बुधवार को भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उस भूमि को शिक्षा विभाग को हस्तानांतरित कर दी। इसके बाद इसके पुनर्निर्माण कार्य में तेजी आएगी। इतिहास के जानकारों के अनुसार.

see more..

विधायक डॉ. नीरा यादव ने कोडरमा के कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय में ही रखने की मांग समेत विभिन्न मामलों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

15 Jul 2026 | 7:18 PM

कोडरमा, 15 जुलाई (वार्ता) झारखंड में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कोडरमा जिले के सभी महाविद्यालयों को पूर्ववत विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से संबद्ध बनाए रखने की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा। .

see more..

कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं

15 Jul 2026 | 6:36 PM

पटना, 15 जुलाई (वार्ता)विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित बिहार कौशल विकास मिशन की ओर से पटना सिटी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), में कोरियन भाषा प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन विभाग के सचिव डॉ. कौशल किशोर ने किया। .

see more..

नए डिग्री कॉलेजों के खुलने से बिहार में शैक्षणिक क्रांति आएगी : मंत्री

15 Jul 2026 | 6:31 PM

पटना, 15 जुलाई (वार्ता) बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने बुधवार को पटना के सम्पतचक (चैनपुर) स्थित नवनिर्मित राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ. प्रसाद ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इनके दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार सरकार उच्च शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में 211 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। .

see more..

राज्यपाल ने नालंदा खुला विश्वविद्यालय में ऑनलाइन क्लास स्टूडियो एवं मास कम्युनिकेशन स्टूडियो का शुभारंभ किया

15 Jul 2026 | 6:26 PM

बिहारशरीफ, 15 जुलाई (वार्ता) बिहार के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बुधवार को नालंदा खुला विश्वविद्यालय में ऑनलाइन क्लास स्टूडियो एवं मास कम्युनिकेशन स्टूडियो का शुभारंभ किया।राज्यपाल ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय को मिली नई सुविधाओं के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह डिजिटल शिक्षा और आधुनिक संचार को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में संचार परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है तथा भारत को इसके माध्यम से अपनी सभ्यतागत विरासत और उपलब्धियों की कहानी विश्व के समक्ष आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करनी चाहिए। .

see more..