Saturday, Jul 11 2026 | Time 08:29 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


झारखंड कैबिनेट की बैठक, 39 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, कर्मचारियों का डीए बढ़ा, “अबुआ दवाखाना” योजना शुरू

रांची, 27 मई (वार्ता) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई झारखंड कैबिनेट बैठक में कुल 39 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
बैठक में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी, “अबुआ दवाखाना” योजना की शुरुआत, नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए नई पुरस्कार नीति तथा दिव्यांग और वरिष्ठ कलाकारों को आर्थिक सहायता देने जैसे कई अहम फैसले लिए गए।
कैबिनेट ने सातवें वेतनमान के तहत सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया है। वहीं छठे वेतनमान में डीए 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत और पांचवें वेतनमान में 474 प्रतिशत से बढ़ाकर 483 प्रतिशत किया गया है। इस फैसले से राज्य के हजारों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने “अबुआ दवाखाना” योजना को मंजूरी दी है। इन केंद्रों में एलोपैथी के साथ आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और सिद्धा पद्धति से इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अवधि बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया।
कैबिनेट ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए एनडीपीएस एक्ट के तहत नई पुरस्कार नीति लागू करने का फैसला लिया है। इसके तहत सूचना देने वालों को तीन हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये से अधिक तक का इनाम दिया जा सकेगा।
बैठक में 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग, गंभीर रूप से बीमार और दिव्यांग कलाकारों को हर महीने चार हजार रुपये सहायता राशि देने का भी निर्णय लिया गया। योजना का लाभ उन कलाकारों को मिलेगा जिनकी मासिक आय आठ हजार रुपये से कम है।
राज्य सरकार ने 1.05 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में जैविक खेती को बढ़ावा देने की योजना को भी मंजूरी दी है। यह योजना वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक तीन चरणों में लागू होगी, जिस पर करीब 370 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
इसके अलावा दुमका एयरपोर्ट से नियमित उड़ान सेवा शुरू करने के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के साथ समझौते को मंजूरी दी गई। खूंटी जिले में लोधमा-फिसका रेल लिंक लाइन निर्माण के लिए जमीन हस्तांतरण, मेडिकल कॉलेजों में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों और इंटर्न्स की स्टाइपेंड राशि में संशोधन तथा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत व्यवसायिक बकरी पालन योजना के लिए चार करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दी गई।
कैबिनेट ने पेट्रोल, डीजल और शराब के खुदरा विक्रेताओं को त्रैमासिक रिटर्न और मासिक एब्सट्रैक्ट दाखिल करने की बाध्यता से राहत देने का फैसला भी लिया है। सरकार का कहना है कि इससे कारोबारियों को कागजी प्रक्रियाओं से राहत मिलेगी और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में कई प्रशासनिक और विकास योजनाओं को भी मंजूरी मिली। बगोदर-सरिया और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालयों में नए पद सृजित किए जाएंगे। आईटीआई संस्थानों के अपग्रेडेशन और पंचायतों को वित्तीय मदद देने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News

झारखंड में बोकारो के पेटरवार में 50 हजार रुपये की छिनतई का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

10 Jul 2026 | 11:28 PM

बोकारो, 10 जुलाई (वार्ता) झारखंड मे बोकारो जिले के पेटरवार थाना पुलिस ने 50 हजार रुपये की छिनतई मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

पटना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, सात गिरफ्तार,

10 Jul 2026 | 10:25 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार में पटना जिले की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों के उद्भेदन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुल्हिनबाजार और नौबतपुर थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के उद्भेदन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नौ जुलाई को दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के कुकरी बिगहा गांव में एक व्यक्ति के पास चोरी की मोटरसाइकिल होने की सूचना मिली। सूचना के सत्यापन के बाद नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर.

see more..

पटना पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाई में 5.1 किलो गांजा बरामद, देशी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार

10 Jul 2026 | 10:18 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार में पटना जिले की पुलिस ने धनरुआ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 5.1 किलोग्राम गांजा बरामद किया है तथा एक व्यक्ति को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में धनरुआ थाना पुलिस को सूचना मिली कि सिमाड़ी खुर्द गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखा है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, मसौढ़ी के निर्देशन तथा धनरुआ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर 5.1 कि.

see more..

टेंडर घोटाला: तारणीदास की जमानत अर्जी खारिज,संजीव हंस की अग्रिम जमानत अर्जी पर आदेश सुरक्षित

10 Jul 2026 | 9:26 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार की राजधानी पटना स्थित एक विशेष अदालत ने बिहार के बहुचर्चित टेंडर घोटाला मामले में जेल में बंद भवन निर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता तारिणी दास की नियमित जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।निगरानी के विशेष न्यायाधीश अतुल कुमार सिंह की अदालत ने 09 जुलाई 2026 को श्री दास की ओर से दाखिल की गई नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। आज जमानत याचिका पर आदेश पारित करते हुए अदालत ने श्री दास को जमानत पर जेल से मुक्त करने से इंकार कर दिया।.

see more..

खान सर समेत चार लोगों की अग्रिम जमानत याचिका पर आदेश 13 जुलाई को

10 Jul 2026 | 9:25 PM

पटना 10 जुलाई (वार्ता)हत्या के प्रयास एवं आग्नेयास्त्रों के अवैध इस्तेमाल के मामले में अभियुक्त बनाए गए खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक खान सर उर्फ़ फैजल खान और उनके तीन सहकर्मियों अजीत कुमार, कन्हैया कुमार सिंह और अंकित कुमार पाण्डेय की ओर से पटना के प्रधान जिला जज रुपेश देव की अदालत में दाखिल की गई अग्रिम जमानत याचिका पर अब आदेश 13 जुलाई 2026 को होगा।प्रधान जिला जज की अदालत ने इस मामले में 08 जुलाई को दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने अपना आदेश सुनाये जाने के लिए 10 जुलाई 2026 की तिथि निश्चित की थी,लेकिन आज प्रधान जिला जज के अवकाश पर रहने के कारण प्रभारी प्र.

see more..