Saturday, Jul 11 2026 | Time 07:38 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


बिहार रोजगार मेला समापन दो अंतिम पटना

इस मेला में प्रतिष्ठित उद्योगों ने भाग लिया, जिसमें मेदांता हॉस्पीटल, अपोलो मेडिकल, पारस हॉस्पीटल, रूबन हॉस्पीटल, 2050 हेस्थ केयर, मेडिमिक्स, हाईकेम, एर्बड फार्मसिटिकल, अखण्ड ज्योति नेत्र हॉस्पीटल, फोर्ड हॉस्पीटल, इत्यादि नियोक्ता सम्मिलित है। विदेशों में रोजगार के लिए जर्मनी, जापान, यूरोप, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, ओमान, बहरीन आदि देशों में अवसर मिले। ये नौकरियां हेल्थ केयर सपोर्ट, लॉजिस्टिक्स, नर्सिंग, इंडस्ट्रियल मैकेनिक्स, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों में थीं। इस रोजगार मेले में सबसे अधिक वेतन 18 लाख रुपये प्रति वर्ष और सबसे कम वेतन एक लाख 80 हजार रुपये प्रति वर्ष दिये गये।
रोजगार मेले में सबसे आकर्षक नियुक्ति जयप्रभा मेदांता सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से की गई। संस्थान ने डॉ. कृष्णा को मेडिसिन स्पेशलिस्ट तथा डॉ. शताक्षी को क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ के पद पर 18-18 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर चयनित किया। वहीं हेकम इंडिया प्रा. लि. ने अपर्णा कुमारी का एच आर पद पर लगभग 88 हजार रुपये मासिक वेतन पर चयन किया, जबकि महेश कुमार और प्रिंस कुमार को दिल्ली-एनसीआर में जीडीए/नर्सिंग पद के लिए 45 हजार रुपये मासिक वेतन का अवसर मिला। इसके अलावा 2025 हेल्थ केयर प्रा. लि. ने रिंकी कुमारी और रोहित का बेड साइड अटेंडेंट पद पर चयन किया।
इस मौके पर विभाग के सचिव कौशल किशोर ने कहा कि यह रोजगार मेला समापन नही यह शुरुआत है। उन्होंने बताया कि विभाग मंत्री जी के मार्गदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों के लिए वर्ष में छह से सात बार ऐसे रोजगार शिविर आयोजित करेगा, जिससे युवाओं को नियमित रूप से रोजगार के अवसर मिल सकें। इससे राज्य के युवाओं को रोजगार के साथ-साथ सिखने, समझने और विचार करने का मौका मिलेगा। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि शुरुआती दौर में वेतन को लेकर निराश न हों, क्योंकि निजी क्षेत्र में अनुभव और कार्यकुशलता के आधार पर वेतन एवं पदोन्नति की संभावनाएं तेजी से बढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश अभ्यर्थी नए हैं और व्यावहारिक अनुभव की कमी स्वाभाविक है, इसलिए करियर की शुरुआत धैर्य और सीखने की भावना के साथ करनी चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बिहार के युवाओं से देश और दुनिया में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने का आह्वान किया।
प्रेम
वार्ता
More News

झारखंड में बोकारो के पेटरवार में 50 हजार रुपये की छिनतई का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

10 Jul 2026 | 11:28 PM

बोकारो, 10 जुलाई (वार्ता) झारखंड मे बोकारो जिले के पेटरवार थाना पुलिस ने 50 हजार रुपये की छिनतई मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

पटना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, सात गिरफ्तार,

10 Jul 2026 | 10:25 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार में पटना जिले की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों के उद्भेदन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुल्हिनबाजार और नौबतपुर थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के उद्भेदन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नौ जुलाई को दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के कुकरी बिगहा गांव में एक व्यक्ति के पास चोरी की मोटरसाइकिल होने की सूचना मिली। सूचना के सत्यापन के बाद नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर.

see more..

पटना पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाई में 5.1 किलो गांजा बरामद, देशी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार

10 Jul 2026 | 10:18 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार में पटना जिले की पुलिस ने धनरुआ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 5.1 किलोग्राम गांजा बरामद किया है तथा एक व्यक्ति को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में धनरुआ थाना पुलिस को सूचना मिली कि सिमाड़ी खुर्द गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखा है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, मसौढ़ी के निर्देशन तथा धनरुआ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर 5.1 कि.

see more..

टेंडर घोटाला: तारणीदास की जमानत अर्जी खारिज,संजीव हंस की अग्रिम जमानत अर्जी पर आदेश सुरक्षित

10 Jul 2026 | 9:26 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार की राजधानी पटना स्थित एक विशेष अदालत ने बिहार के बहुचर्चित टेंडर घोटाला मामले में जेल में बंद भवन निर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता तारिणी दास की नियमित जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।निगरानी के विशेष न्यायाधीश अतुल कुमार सिंह की अदालत ने 09 जुलाई 2026 को श्री दास की ओर से दाखिल की गई नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। आज जमानत याचिका पर आदेश पारित करते हुए अदालत ने श्री दास को जमानत पर जेल से मुक्त करने से इंकार कर दिया।.

see more..

खान सर समेत चार लोगों की अग्रिम जमानत याचिका पर आदेश 13 जुलाई को

10 Jul 2026 | 9:25 PM

पटना 10 जुलाई (वार्ता)हत्या के प्रयास एवं आग्नेयास्त्रों के अवैध इस्तेमाल के मामले में अभियुक्त बनाए गए खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक खान सर उर्फ़ फैजल खान और उनके तीन सहकर्मियों अजीत कुमार, कन्हैया कुमार सिंह और अंकित कुमार पाण्डेय की ओर से पटना के प्रधान जिला जज रुपेश देव की अदालत में दाखिल की गई अग्रिम जमानत याचिका पर अब आदेश 13 जुलाई 2026 को होगा।प्रधान जिला जज की अदालत ने इस मामले में 08 जुलाई को दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने अपना आदेश सुनाये जाने के लिए 10 जुलाई 2026 की तिथि निश्चित की थी,लेकिन आज प्रधान जिला जज के अवकाश पर रहने के कारण प्रभारी प्र.

see more..