Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:23 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता में शामिल: विजय सिन्हा

पटना, 02 जून (वार्ता) बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता में शामिल है और हर हाल में उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जायेगा।
बिहार चीनी मिल संघ (बीएसएमए) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्ह से मिला और उन्हें राज्य के गन्ना उत्पादक किसानों के सामने आ रही गंभीर समस्याओं से अवगत कराया तथा उनके त्वरित समाधान के लिए एक स्मार-पत्र भी सौंपा।
संघ ने मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन के जानकारी दी कि वर्तमान में बिहार राज्य में 10 चीनी मिलें कार्यरत हैं, जिनसे लगभग 2.50 लाख किसान जुड़े हुए हैं और राज्य में अनुमानित 2.60 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने की खेती की जाती है। वर्तमान समय गन्ने की फसल का मुख्य बढ़वार काल है, जिसमें फसल को यूरिया खाद की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। यूरिया की कमी के कारण गन्ने की पत्तियां पीली पड़ने लगी हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। इसके साथ ही जल-जमाव के कारण भी फसल प्रभावित हो रही है।
शैलेश
जारी वार्ता
More News

बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मेसरा, रांची ने मनाया 72वां स्थापना दिवस; एनवीडिया -पावर्ड सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की घोषणा की

15 Jul 2026 | 6:01 PM

रांची, 15 जुलाई (वार्ता) झारखण्ड में बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मेसरा, रांची ने अपना 72वां स्थापना दिवस मनाया। .

see more..

211 प्रखंडों में पहली बार उच्च शिक्षा का दीप जला रही है राजग सरकार :डॉ संतोष कुमार सुमन

15 Jul 2026 | 5:40 PM

जहानाबाद,15 जुलाई (वार्ता)हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार ने राज्य के 211 ऐसे प्रखंडों, जहाँ आज तक एक भी डिग्री महाविद्यालय नहीं था, वहाँ नए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का शुभारंभ कर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक अध्याय की शुरुआत की हैडॉ. सुमन ने आज जहानाबाद जिले के राजकीय डिग्री महाविद्यालय, मखदुमपुर में आयोजित महाविद्यालय शुभारंभ कार्यक्रम में कहा कि यह केवल नए भवनों का निर्माण नहीं, बल्कि बिहार के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने त.

see more..

चल रही सभी पर निर्माण परियोजनाओं का डेटाबेस व जियो-टैगिंग अनिवार्य, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें: हेमन्त सोरेन

15 Jul 2026 | 5:38 PM

रांची, 15 जुलाई (वार्ता) झारखंड मंत्रालय में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में पथ निर्माण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। .

see more..

रिम्स में एमबीबीएस की 250 सीटों को एनएमसी की मंजूरी, स्वास्थ्य क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत : डॉ. इरफान अंसारी

15 Jul 2026 | 5:36 PM

रांची, 15 जुलाई (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची में स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ाकर 250 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। .

see more..

कुख्यात नरेश पांडेय के घर छापेमारी, हथियार, 16.71 लाख नकद और करोड़ों के आभूषण बरामद

15 Jul 2026 | 5:35 PM

मोतिहारी, 15 जुलाई (वार्ता) बिहार में पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस ने छतौनी थाना क्षेत्र में कुख्यात आरोपी नरेश पांडेय के आवास पर देर रात छापेमारी कर हथियार के साथ भारी धनराशि के साथ और करोड़ों के आभूषण बरामद किये हैं। .

see more..