Saturday, Jul 11 2026 | Time 08:32 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


दरभंगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के आधुनिकीकरण का रास्ता साफ, मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने दी सैरात विमुक्ति की स्वीकृति

पटना, 03 जून (वार्ता )उत्तर बिहार के सबसे महत्वपूर्ण परिवहन केंद्रों में शामिल दरभंगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ी प्रशासनिक बाधा दूर हो गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दरभंगा बस पड़ाव की सैरात की भूमि को सैरात सूची से विमुक्त करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही बस टर्मिनल के व्यापक विकास, सौंदर्यीकरण तथा आधुनिक सुविधाओं के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार आम नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दरभंगा का अंतरराज्यीय बस टर्मिनल उत्तर बिहार के लाखों यात्रियों की आवाजाही का प्रमुख केंद्र है। इसके आधुनिकीकरण से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्रीय विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।
विभागीय स्तर पर सैरात विमुक्ति से संबंधित सभी निर्धारित बिंदुओं की गहन जांच एवं सत्यापन के बाद यह स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रस्ताव में सैरात भूमि का संपूर्ण विवरण, मौजा, थाना संख्या, खाता एवं खेसरा संख्या, कुल रकबा, विमुक्ति के कारण, नजरी नक्शा, स्थल जांच प्रतिवेदन, चेकस्लिप तथा अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्त्ता का संयुक्त जांच प्रतिवेदन संलग्न किया गया था। इसके अतिरिक्त समाहर्त्ता एवं प्रमंडलीय आयुक्त की स्पष्ट अनुशंसा भी प्राप्त हुई थी।
मंत्री ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग को बस पड़ाव के सौंदर्यीकरण, आधुनिक विकास, विशिष्ट अत्याधुनिक विश्रामालय सहित अन्य आवश्यक संरचनाओं के निर्माण के लिये विभाग द्वारा पूर्व में सशर्त सैद्धांतिक सहमति प्रदान की जा चुकी है। अब सैरात विमुक्ति की स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने में प्रशासनिक स्तर पर किसी प्रकार की बाधा नहीं रहेगी।
लगभग 8.67 एकड़ भूमि पर निर्माणाधीन इस अंतरराज्यीय बस टर्मिनल को आधुनिक सुविधाओं से युक्त विकसित किया जाएगा। परियोजना के तहत यात्रियों के लिए बेहतर प्रतीक्षालय, विश्रामालय, सुगम यातायात व्यवस्था, स्वच्छ परिसर तथा आधुनिक शहरी मानकों के अनुरूप बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
डॉ. जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों में अनावश्यक प्रशासनिक बाधाओं को दूर करते हुए जनहित की परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। दरभंगा बस टर्मिनल के आधुनिकीकरण से न केवल यात्रियों को लाभ मिलेगा बल्कि शहर के समग्र शहरी विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
प्रेम
वार्ता
More News

झारखंड में बोकारो के पेटरवार में 50 हजार रुपये की छिनतई का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

10 Jul 2026 | 11:28 PM

बोकारो, 10 जुलाई (वार्ता) झारखंड मे बोकारो जिले के पेटरवार थाना पुलिस ने 50 हजार रुपये की छिनतई मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

पटना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, सात गिरफ्तार,

10 Jul 2026 | 10:25 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार में पटना जिले की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों के उद्भेदन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुल्हिनबाजार और नौबतपुर थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के उद्भेदन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नौ जुलाई को दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के कुकरी बिगहा गांव में एक व्यक्ति के पास चोरी की मोटरसाइकिल होने की सूचना मिली। सूचना के सत्यापन के बाद नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर.

see more..

पटना पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाई में 5.1 किलो गांजा बरामद, देशी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार

10 Jul 2026 | 10:18 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार में पटना जिले की पुलिस ने धनरुआ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 5.1 किलोग्राम गांजा बरामद किया है तथा एक व्यक्ति को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में धनरुआ थाना पुलिस को सूचना मिली कि सिमाड़ी खुर्द गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखा है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, मसौढ़ी के निर्देशन तथा धनरुआ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर 5.1 कि.

see more..

टेंडर घोटाला: तारणीदास की जमानत अर्जी खारिज,संजीव हंस की अग्रिम जमानत अर्जी पर आदेश सुरक्षित

10 Jul 2026 | 9:26 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार की राजधानी पटना स्थित एक विशेष अदालत ने बिहार के बहुचर्चित टेंडर घोटाला मामले में जेल में बंद भवन निर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता तारिणी दास की नियमित जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।निगरानी के विशेष न्यायाधीश अतुल कुमार सिंह की अदालत ने 09 जुलाई 2026 को श्री दास की ओर से दाखिल की गई नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। आज जमानत याचिका पर आदेश पारित करते हुए अदालत ने श्री दास को जमानत पर जेल से मुक्त करने से इंकार कर दिया।.

see more..

खान सर समेत चार लोगों की अग्रिम जमानत याचिका पर आदेश 13 जुलाई को

10 Jul 2026 | 9:25 PM

पटना 10 जुलाई (वार्ता)हत्या के प्रयास एवं आग्नेयास्त्रों के अवैध इस्तेमाल के मामले में अभियुक्त बनाए गए खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक खान सर उर्फ़ फैजल खान और उनके तीन सहकर्मियों अजीत कुमार, कन्हैया कुमार सिंह और अंकित कुमार पाण्डेय की ओर से पटना के प्रधान जिला जज रुपेश देव की अदालत में दाखिल की गई अग्रिम जमानत याचिका पर अब आदेश 13 जुलाई 2026 को होगा।प्रधान जिला जज की अदालत ने इस मामले में 08 जुलाई को दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने अपना आदेश सुनाये जाने के लिए 10 जुलाई 2026 की तिथि निश्चित की थी,लेकिन आज प्रधान जिला जज के अवकाश पर रहने के कारण प्रभारी प्र.

see more..