Sunday, Jul 12 2026 | Time 17:44 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


पटना के खान ग्लोबल संस्थान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

पटना, 03 जून (वार्ता) बिहार में राजधानी पटना स्थित खान ग्लोबल संस्थान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर पुलिस उपाधीक्षक(डीएसपी) राजेश रंजन ने आज यहां बताया कि दो जून की रात्रि में करीब 10:10 बजे कदमकुआँ थाना को सूचना मिली थी कि मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर कुछ लोग ईट-पथराव, तोड़फोड़ एवं फायरिंग कर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस त्वरित करवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में पत्थर से किसी को चोट लगने की सूचना नही है, लेकिन वहां उपस्थित सुरक्षा कर्मी के साथ मारपीट की गई थी, जिसका सर फट गया है। उन्होंने कहा कि घायल सुरक्षाकर्मी को पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीएसपी ने कहा कि इस घटना के पीछे दो कोचिंग संस्थानों की आपसी रंजिश सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सिपाही भर्ती के परिणामों के बाद खान ग्लोबल संस्थान ने दावा किया था कि उसके सबसे ज्यादा अभ्यर्थी पास हुए है और उन्होंने इसके लिए पिछले रविवार को एक पार्टी भी रखी थी, जो उनके एक प्रतिद्वंद्वी संस्थान को पसंद नही आई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल पर आसपास के लोगो से पूछताछ की और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के अवलोकन से मिली जानकारी के अनुसार कोचिंग संस्थान ज्ञान बिन्दु के निदेशक रौशन आनंद, अभिषेक एवं गौरव को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से घटना के दौरान किसी फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
डीएसपी ने कहा कि खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान के मैनेजर कन्हैया कुमार सिंह के लिखित के आवेदन के आधार पर 02 जून को कदमकुआँ थाना कांड सं0-410/26, दर्ज किया गया था, जिसमे ज्ञान बिन्दु के निदेशक एवं प्रिंस, अभिषेक, गौरव के साथ 15-20 लोगो के विरूद्ध शिकायत की गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
शैलेश/ प्रेम
वार्ता
More News

राज्य के विश्वविद्यालयों में कुलपति एवं प्रति-कुलपति पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, पात्रता संबंधी प्रावधानों में संशोधन

12 Jul 2026 | 5:26 PM

पटना, 12 जुलाई (वार्ता) बिहार के विश्वविद्यालयों में कुलपति एवं प्रति-कुलपति पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढाने के साथ पात्रता संबंधी प्रावधानों में संशोधन किया गया है। .

see more..

स्व. सत्येंद्र नारायण सिन्हा की 110वीं जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

12 Jul 2026 | 5:18 PM

पटना, 12 जुलाई (वार्ता)बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी स्व सत्येंद्र नारायण सिन्हा की 110 वीं जयंती रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ की अध्यक्षता में श्रद्धा के साथ मनाई गई।इस अवसर पर राजेश राठौड़ ने स्व. सत्येंद्र नारायण सिन्हा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में लोकतांत्रिक मूल्यों, स्वच्छ राजनीति और जनसेवा की मिसाल कायम की। उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक था। उनके आदर्श आज भी जनप्रतिनिधियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रो.

see more..

बिपार्ड में विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय 'प्रबोधन कार्यक्रम' सफलतापूर्वक संपन्न

12 Jul 2026 | 5:15 PM

गयाजी, 12 जुलाई (वार्ता) बिहार विधान सभा की ओर से विधायकों के लिए प्राईड, लोक सभा तथा बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) के संयुक्त तत्वावधान में 11 एवं 12 जुलाई को आयोजित 'प्रबोधन कार्यक्रम' रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। .

see more..

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयंती के अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

12 Jul 2026 | 5:03 PM

पटना, 12 जुलाई 2026 (वार्ता) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयंती के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।श्री हसनैन और श्री चौधरी ने स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा पार्क, श्रीकृष्णापुरी में आयोजित राजकीय समारोह में स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।.

see more..

पटना से शुरू हो रहा जिलों की समीक्षा का दूसरा चरण, 13 जुलाई को होगी पहली बैठक

12 Jul 2026 | 4:39 PM

पटना, 12 जुलाई (वार्ता) बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जिलों की समीक्षा के दूसरे चरण की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। दूसरे चरण की पहली समीक्षा बैठक 13 जुलाई को पटना जिले से होगी। इस बैठक में पटना जिले के सभी अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में राजस्व संबंधी महत्वपूर्ण मामलों तथा जन शिकायतों में प्राप्त आवेदनों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की जाएगी।.

see more..