Sunday, Jul 12 2026 | Time 18:02 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


पूर्व मिस इंडिया स्टेफी पटेल ने राज्यपाल से की मुलाकात, पर्यटन विकास एवं झारखंड को अपना योगदान देने पर हुई चर्चा

रांची, 03 जून (वार्ता) झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से हजारीबाग की पूर्व मिस इंडिया रही स्टेफी पटेल राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात झारखंड में पर्यटन को नई ग्लोबल दिशा देने के मुद्दों पर केंद्रित रही। बैठक बेहद सकारात्मक रही। उन्होंने झारखंड पर्यटन की तरक्की में अपना योगदान देने की इच्छा जाहिर की। स्टेफी समय - समय पर राज्य को अपने कौशल और प्रतिभा के माध्यम से योगदान देना चाहती है। स्टेफी ने बताया की मैं हमेशा झारखंड की मिट्टी की प्रशंसा राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय पर करती हूँ। मेरी दिली इच्छा है की राज्य को अपना योगदान दूँ। झारखंड पर्यटन में बहुत सम्भावनाएँ हैं। मुझे अपनी मिट्टी को कुछ वापस देकर प्रसन्नता होगी।
स्टेफी पटेल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और झारखंड का नाम रौशन किया है। हाल ही में इटली के मेयर ने उन्हें आमंत्रित किया है और वे जल्द ही इटली रवाना होने वाली हैं। इस वर्ष 15 अगस्त के कार्यक्रम में उन्हें अमेरिका आमंत्रित किया गया है। इससे पहले उन्होंने रूस, लंदन और पेरिस में भारत का प्रतिनिधित्व किया है तथा कोरियन, हिंदी और साउथ भारतीय फिल्मों में काम किया है।
राज्यपाल से मुलाकात में स्टेफी पटेल के पिता अमरेन्द्र पटेल, माता माधुरी पटेल भी उपस्थित थे। मुलाकात के दौरान स्टेफी पटेल ने राज्यपाल से कहा, “मैं झारखंड को वापस कुछ देना चाहती हूँ। यह मेरी जन्मभूमि है। यहाँ के लिए जो भी दायित्व सौंपा जाएगा, जो भी सहयोग मांगा जाएगा, पूरा करूँगी।” राज्यपाल
श्री गंगवार ने स्टेफी की इस भावना की सराहना की।
सुश्री स्टेफी ने बताया की उनकी इच्छा है की वह अपनी मिट्टी को अपने कार्यों से योगदान दे। ज्ञात हो की स्टेफी पटेल की उपलब्धियों से पूरा राज्य गौरव महसूस कर रहा है। जरूरत इस बात की है इस प्रतिभाशाली बेटी की क्षमता को पहचानें और उसका उपयोग करें।
सुश्री स्टेफी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर न सिर्फ भारत बल्कि झारखंड का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी अनुभव, संपर्क और समर्पण की भावना स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने और राज्य की छवि को ऊँचा उठाने में बहुत बड़ी शक्ति साबित हो सकती है। झारखंड पर्यटन का विकास, परिवर्तन सामूहिक, सकारात्मक और दूरदर्शी प्रयासों से ही संभव है।
विनय/नीतिश
वार्ता
More News

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, शिक्षा में नवाचार पर हुई विस्तृत चर्चा

12 Jul 2026 | 5:40 PM

पटना, 12 जुलाई (वार्ता) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से उनके लखनऊ स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात के साथ शिक्षा में नवाचार, स्वास्थ्य एवं जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा की।.

see more..

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, शिक्षा में नवाचार पर हुई विस्तृत चर्चा

12 Jul 2026 | 5:38 PM

पटना, 12 जुलाई (वार्ता) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से उनके लखनऊ स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात के साथ शिक्षा में नवाचार, स्वास्थ्य एवं जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा की।.

see more..

सारण: सड़क दुघर्टना में महिला की मौत

12 Jul 2026 | 5:30 PM

छपरा ,12 जुलाई(वार्ता) बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क दुघर्टना में एक महिला की मौत हो गई।.

see more..

राज्य के विश्वविद्यालयों में कुलपति एवं प्रति-कुलपति पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, पात्रता संबंधी प्रावधानों में संशोधन

12 Jul 2026 | 5:26 PM

पटना, 12 जुलाई (वार्ता) बिहार के विश्वविद्यालयों में कुलपति एवं प्रति-कुलपति पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढाने के साथ पात्रता संबंधी प्रावधानों में संशोधन किया गया है। .

see more..

स्व. सत्येंद्र नारायण सिन्हा की 110वीं जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

12 Jul 2026 | 5:18 PM

पटना, 12 जुलाई (वार्ता)बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी स्व सत्येंद्र नारायण सिन्हा की 110 वीं जयंती रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ की अध्यक्षता में श्रद्धा के साथ मनाई गई।इस अवसर पर राजेश राठौड़ ने स्व. सत्येंद्र नारायण सिन्हा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में लोकतांत्रिक मूल्यों, स्वच्छ राजनीति और जनसेवा की मिसाल कायम की। उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक था। उनके आदर्श आज भी जनप्रतिनिधियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रो.

see more..