Saturday, Jul 11 2026 | Time 08:35 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


दरभंगा :कूरियर कंपनी के गोदाम से 505 लीटर विदेशी शराब बरामद, मुख्य तस्कर समेत तीन गिरफ्तार

दरभंगा, 03 जून (वार्ता) बिहार में दरभंगा जिले में मद्य निषेध विभाग की टीम ने एक कूरियर कंपनी के गोदाम से 505.170 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।
मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त,
प्रदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि नियमित गश्ती एवं वाहन जांच अभियान के दौरान मब्बी थाना क्षेत्र के मधपुर स्थित डीटीडीसी कुरियर कंपनी के गोदाम की सघन तलाशी ली गई। जांच के दौरान हरे रंग के 40 टिन के कंटेनरों में लकड़ी के बुरादे के बीच अत्यंत सुनियोजित तरीके से छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब बरामद की गई।उन्होंने बताया कि बरामद शराब बोतलों और टेट्रा पैक के रूप में कुल 505.170 लीटर है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि शराब की खेप कुरियर पार्सल के माध्यम से बिहार मंगाकर अवैध रूप से खपाने की साजिश रची गई थी।
सहायक आयुक्त ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मद्य निषेध विभाग ने तत्काल अनुसंधान शुरू किया। उन्होंने बताया कि कूरियर कंपनी के सहयोग से पार्सल के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहन जांच की गई। तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर शराब मंगाने वाले मुख्य अभियुक्त की पहचान मधुबनी जिले के पतौना थाना क्षेत्र निवासी के रूप में की गई।इसके बाद दरभंगा मद्य निषेध टीम ने बेनीपट्टी मद्य निषेध थाना, मधुबनी के सहयोग से संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान मुख्य अभियुक्त सहित उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस प्रकार शराब बरामदगी के महज 24 घंटे के अन्दर पूरे मामले का सफल उद्भेदन करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभिक्तों में मधुबनी जिला के पतौना थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी सोहन शाह रधेपुरा गांव निवासी रितेश पासवान एवं गुड्डू पासवान शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही शराब तस्करी, आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े अन्य व्यक्तियों और नेटवर्क की पहचान के लिए जांच जारी है। विभाग यह भी पता लगाने में जुटा है कि शराब की खेप कहां से भेजी गई थी और इस अवैध कारोबार में किन-किन लोगों की संलिप्तता है।
सहायक आयुक्त ने कहा कि राज्य में शराबबंदी कानून के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। शराब की तस्करी, भंडारण और अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
सं. प्रेम
वार्ता
More News

झारखंड में बोकारो के पेटरवार में 50 हजार रुपये की छिनतई का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

10 Jul 2026 | 11:28 PM

बोकारो, 10 जुलाई (वार्ता) झारखंड मे बोकारो जिले के पेटरवार थाना पुलिस ने 50 हजार रुपये की छिनतई मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

पटना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, सात गिरफ्तार,

10 Jul 2026 | 10:25 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार में पटना जिले की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों के उद्भेदन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुल्हिनबाजार और नौबतपुर थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के उद्भेदन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नौ जुलाई को दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के कुकरी बिगहा गांव में एक व्यक्ति के पास चोरी की मोटरसाइकिल होने की सूचना मिली। सूचना के सत्यापन के बाद नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर.

see more..

पटना पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाई में 5.1 किलो गांजा बरामद, देशी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार

10 Jul 2026 | 10:18 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार में पटना जिले की पुलिस ने धनरुआ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 5.1 किलोग्राम गांजा बरामद किया है तथा एक व्यक्ति को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में धनरुआ थाना पुलिस को सूचना मिली कि सिमाड़ी खुर्द गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखा है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, मसौढ़ी के निर्देशन तथा धनरुआ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर 5.1 कि.

see more..

टेंडर घोटाला: तारणीदास की जमानत अर्जी खारिज,संजीव हंस की अग्रिम जमानत अर्जी पर आदेश सुरक्षित

10 Jul 2026 | 9:26 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार की राजधानी पटना स्थित एक विशेष अदालत ने बिहार के बहुचर्चित टेंडर घोटाला मामले में जेल में बंद भवन निर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता तारिणी दास की नियमित जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।निगरानी के विशेष न्यायाधीश अतुल कुमार सिंह की अदालत ने 09 जुलाई 2026 को श्री दास की ओर से दाखिल की गई नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। आज जमानत याचिका पर आदेश पारित करते हुए अदालत ने श्री दास को जमानत पर जेल से मुक्त करने से इंकार कर दिया।.

see more..

खान सर समेत चार लोगों की अग्रिम जमानत याचिका पर आदेश 13 जुलाई को

10 Jul 2026 | 9:25 PM

पटना 10 जुलाई (वार्ता)हत्या के प्रयास एवं आग्नेयास्त्रों के अवैध इस्तेमाल के मामले में अभियुक्त बनाए गए खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक खान सर उर्फ़ फैजल खान और उनके तीन सहकर्मियों अजीत कुमार, कन्हैया कुमार सिंह और अंकित कुमार पाण्डेय की ओर से पटना के प्रधान जिला जज रुपेश देव की अदालत में दाखिल की गई अग्रिम जमानत याचिका पर अब आदेश 13 जुलाई 2026 को होगा।प्रधान जिला जज की अदालत ने इस मामले में 08 जुलाई को दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने अपना आदेश सुनाये जाने के लिए 10 जुलाई 2026 की तिथि निश्चित की थी,लेकिन आज प्रधान जिला जज के अवकाश पर रहने के कारण प्रभारी प्र.

see more..