Thursday, Jun 18 2026 | Time 01:44 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड पर सम्राट चौधरी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के दिए निर्देश

पटना, 04 जून (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार लोगों की हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है तथा मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं। श्री चौधरी ने कहा कि मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा घायलों के उपचार के लिए अस्पतालों में समुचित व्यवस्था की गई है।
प्रेम
वार्ता
More News

दो देशी कट्टा और 14 कारतूस बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

17 Jun 2026 | 11:31 PM

पटना, 17 जून (वार्ता)बिहार में पटना जिले की पुलिस ने खुसरूपुर थाना क्षेत्र से एक अभियुक्त को दो देशी कट्टा, 14 कारतूस और दो खोखा के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में विशेष समकालीन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार की रात आसूचना संकलन के आधार पर खुसरूपुर थाना कांड संख्या 340/26 के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई।.

see more..

कैमूर : मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न

17 Jun 2026 | 11:24 PM

भभुआ, 17 जून (वार्ता) बिहार के कैमूर जिले में बुधवार को आयोजित केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से आयोजित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। जिला मुख्यालय भभुआ के कुल 15 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। .

see more..

अररिया :भूमि विवाद में वृद्ध मजदूर की हत्या, 11 लोगों पर प्राथमिकी

17 Jun 2026 | 11:20 PM

अररिया, 17 जून (वार्ता)बिहार के अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर एक वृद्ध मजदूर की हत्या कर दी गयी।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पलासी-सोहंदर मुख्य मार्ग पर डाला गांव के समीप एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान पलासी प्रखंड मुख्यालय स्थित डूमरिया टोला वार्ड संख्या-पांच निवासी जकीर (60) के रूप में की गई है। वह मजदूरी और कुली का काम करता था।.

see more..

अररिया :कार से 158 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

17 Jun 2026 | 11:14 PM

अररिया, 17 जून (वार्ता) बिहार के अररिया जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 158.88 लीटर विदेशी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने बुधवार को बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अवैध शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सूचना मिली थी कि विदेशी शराब की एक बड़ी खेप किशनगंज के रास्ते अररिया होकर गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर सहायक अवर निरीक्षक मुन्ना कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।उन्होंने बताया कि टीम ने मंगलवार की देर रात अररिया-बहादुरगंज फोरलेन स्थित जहान.

see more..

208 प्रशिक्षु आरक्षी बिहार पुलिस में हुए शामिल, दीक्षांत परेड समारोह संपन्न

17 Jun 2026 | 11:01 PM

शिवहर, 17 जून (वार्ता) बिहार पुलिस में शामिल होने जा रहे 208 प्रशिक्षु आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह बुधवार को शिवहर पुलिस लाइन मैदान में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कठिन एवं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के सफल समापन के बाद प्रशिक्षु आरक्षी अब कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तिरहुत क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) चंदन कुशवाहा , जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी तथा पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा उपस्थित थे। अतिथियों ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।.

see more..