Saturday, Jul 11 2026 | Time 07:09 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


लातेहार में मनिका के जंगल में मिली सरकारी दवाओं की खेप, बाबूलाल ने उठाए स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल, हरकत में प्रशासन

लातेहार , 04 जून (वार्ता) झारखंड के लातेहार जिले के मनिका प्रखंड अंतर्गत दो मुहान नदी के बीच स्थित घने जंगल में गुरूवार को भारी मात्रा में सरकारी दवाएं फेंके जाने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार व स्वास्थ्य विभाग पर तीखा हमला बोलते हुए इसे गरीबों के स्वास्थ्य अधिकारों के साथ खिलवाड़ करार दिया है। श्री मरांडी ने कहा कि जंगल में फेंकी गई दवाएं सिर्फ दवाएं नहीं यह मरीजों के इलाज का अधिकार हैं। यह जनता के टैक्स के पैसे से खरीदी गई सरकारी संपत्ति और व्यवस्था की जवाबदेही है, जिसे लापरवाही के कारण जंगलों में बिखेर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर झारखंड के सरकारी अस्पतालों में मरीज जरूरी दवाओं के लिए भटक रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लाखों रुपये की दवाएं या तो एक्सपायर हो रही हैं या फिर इस तरह फेंकी जा रही हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर जांच टीम गठित की गई। बीडीओ संदीप कुमार, अंचल पदाधिकारी अमन कुमार तथा मनिका के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. दिव्या क्षितिज कुजूर के नेतृत्व में चलाए गए जांच अभियान के दौरान जंगल से दवाओं से भरी दो पेटियां बरामद की गईं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिव्या क्षितिज कुजूर ने बताया कि बरामद दवाएं आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियां हैं, जिन्हें स्कूली विद्यार्थियों को वितरित किया जाता है।
हालांकि ये दवाएं जंगल तक कैसे पहुंचीं और इन्हें किसने फेंका, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। इधर लातेहार के सिविल सर्जन डा. राजमोहन खलखो ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही जांच टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल प्रशासन दवाओं के स्रोत, जिम्मेदार व्यक्तियों व संभावित लापरवाही की कड़ियों को जोड़ने में जुटा है।
सं./नीतिश/विनय
वार्ता
More News

झारखंड में बोकारो के पेटरवार में 50 हजार रुपये की छिनतई का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

10 Jul 2026 | 11:28 PM

बोकारो, 10 जुलाई (वार्ता) झारखंड मे बोकारो जिले के पेटरवार थाना पुलिस ने 50 हजार रुपये की छिनतई मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

पटना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, सात गिरफ्तार,

10 Jul 2026 | 10:25 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार में पटना जिले की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों के उद्भेदन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुल्हिनबाजार और नौबतपुर थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के उद्भेदन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नौ जुलाई को दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के कुकरी बिगहा गांव में एक व्यक्ति के पास चोरी की मोटरसाइकिल होने की सूचना मिली। सूचना के सत्यापन के बाद नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर.

see more..

पटना पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाई में 5.1 किलो गांजा बरामद, देशी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार

10 Jul 2026 | 10:18 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार में पटना जिले की पुलिस ने धनरुआ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 5.1 किलोग्राम गांजा बरामद किया है तथा एक व्यक्ति को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में धनरुआ थाना पुलिस को सूचना मिली कि सिमाड़ी खुर्द गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखा है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, मसौढ़ी के निर्देशन तथा धनरुआ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर 5.1 कि.

see more..

टेंडर घोटाला: तारणीदास की जमानत अर्जी खारिज,संजीव हंस की अग्रिम जमानत अर्जी पर आदेश सुरक्षित

10 Jul 2026 | 9:26 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार की राजधानी पटना स्थित एक विशेष अदालत ने बिहार के बहुचर्चित टेंडर घोटाला मामले में जेल में बंद भवन निर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता तारिणी दास की नियमित जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।निगरानी के विशेष न्यायाधीश अतुल कुमार सिंह की अदालत ने 09 जुलाई 2026 को श्री दास की ओर से दाखिल की गई नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। आज जमानत याचिका पर आदेश पारित करते हुए अदालत ने श्री दास को जमानत पर जेल से मुक्त करने से इंकार कर दिया।.

see more..

खान सर समेत चार लोगों की अग्रिम जमानत याचिका पर आदेश 13 जुलाई को

10 Jul 2026 | 9:25 PM

पटना 10 जुलाई (वार्ता)हत्या के प्रयास एवं आग्नेयास्त्रों के अवैध इस्तेमाल के मामले में अभियुक्त बनाए गए खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक खान सर उर्फ़ फैजल खान और उनके तीन सहकर्मियों अजीत कुमार, कन्हैया कुमार सिंह और अंकित कुमार पाण्डेय की ओर से पटना के प्रधान जिला जज रुपेश देव की अदालत में दाखिल की गई अग्रिम जमानत याचिका पर अब आदेश 13 जुलाई 2026 को होगा।प्रधान जिला जज की अदालत ने इस मामले में 08 जुलाई को दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने अपना आदेश सुनाये जाने के लिए 10 जुलाई 2026 की तिथि निश्चित की थी,लेकिन आज प्रधान जिला जज के अवकाश पर रहने के कारण प्रभारी प्र.

see more..