Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:48 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


हजारीबाग जिले के मोरांगी के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक-युवती की मौत

हजारीबाग, 04 जून (वार्ता) झारखंड के हजारीबाग जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरांगी के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ट्रक की चपेट में आ गई। मृतकों की पहचान केशुरा घुघलिया निवासी तौफिक अंसारी (पिता- रियासत अंसारी) और रेशमा (पिता- जेनुअल) के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक तेज गति से हजारीबाग की ओर जा रही थी। मोरांगी के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से मोटरसाइकिल ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सवार सड़क पर गिरकर ट्रक के नीचे आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक रेशमा हजारीबाग के केबी महिला महाविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी और अपनी बहन के घर रह रही थी। वहीं तौफिक अंसारी अपने पिता के इलाज के सिलसिले में हजारीबाग आया था। बताया जाता है कि दोनों किसी काम से मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
मुफस्सिल थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
सं./नीतिश/विनय
वार्ता
More News

नए डिग्री कॉलेजों के खुलने से बिहार में शैक्षणिक क्रांति आएगी : मंत्री

15 Jul 2026 | 6:31 PM

पटना, 15 जुलाई (वार्ता) बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने बुधवार को पटना के सम्पतचक (चैनपुर) स्थित नवनिर्मित राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ. प्रसाद ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इनके दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार सरकार उच्च शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में 211 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। .

see more..

राज्यपाल ने नालंदा खुला विश्वविद्यालय में ऑनलाइन क्लास स्टूडियो एवं मास कम्युनिकेशन स्टूडियो का शुभारंभ किया

15 Jul 2026 | 6:26 PM

बिहारशरीफ, 15 जुलाई (वार्ता) बिहार के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बुधवार को नालंदा खुला विश्वविद्यालय में ऑनलाइन क्लास स्टूडियो एवं मास कम्युनिकेशन स्टूडियो का शुभारंभ किया।राज्यपाल ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय को मिली नई सुविधाओं के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह डिजिटल शिक्षा और आधुनिक संचार को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में संचार परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है तथा भारत को इसके माध्यम से अपनी सभ्यतागत विरासत और उपलब्धियों की कहानी विश्व के समक्ष आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करनी चाहिए। .

see more..

बिहार कृषि उपयोग मिट्टी निर्देश तीन अंतिम पटना

15 Jul 2026 | 6:24 PM

सचिव ने कहा कि जो कर्मचारी बिना विधिवत अवकाश स्वीकृत कराए राज्य मुख्यालय में उनसे मिलने आते हैं, उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की जाए। उन्होंने मॉल, स्कूल, अस्पताल और मार्केट कॉम्प्लेक्स जैसे व्यावसायिक निर्माण कार्यों में उपयोग की जाने वाली मिट्टी पर भी निर्धारित रॉयल्टी वसूलने के निर्देश दिए। सचिव ने बताया कि राज्य मुख्यालय की एक टीम विभिन्न जिलों के खनन कार्यालयों का निरीक्षण करेगी तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निगरानी (विजिलेंस) ट्रैप मामलों में पकड़े गए अधिकारी निलंबित अथवा सेवा से पृथक रहें। उन्होंने अधिकारियों के लिए राज्य मुख्यालय स्तर पर नियमित प्रशिक्षण आयोजित करने पर बल द.

see more..

बिहार कृषि उपयोग मिट्टी निर्देश दो पटना

15 Jul 2026 | 6:23 PM

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों तथा जिला परिषद अध्यक्षों के मोबाइल नंबर अपने पास रखें और उनके फोन का सम्मानपूर्वक जवाब दें। यदि किसी कारणवश तत्काल फोन नहीं उठा सकें तो बाद में अवश्य कॉल बैक करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाए रखने से लोगों की अनेक शिकायतों का समाधान खुद-ब-खुद हो सकता है।सहायक निदेशकों एवं खनन विकास पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में विभाग के सचिव अवनीश कुमार सिंह ने बालू घाटों के बंदोबस्त में देरी, राजस्व संग्रह में कमी, समय पर एफआईआर दर्ज नहीं होने तथा वाहनों की जब्ती में ढिलाई पर नाराजगी व्य.

see more..

घरेलू उपयोग के लिए खेत से मिट्टी लेने वाले किसानों पर जुर्माना न लगाएं खनन अधिकारी: मंत्री

15 Jul 2026 | 6:21 PM

पटना, 15 जुलाई (वार्ता) बिहार के खान एवं भू-तत्व मंत्री प्रमोद कुमार ने बुधवार को स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि किसान अपने ही खेत से घरेलू या कृषि उपयोग के लिए मिट्टी निकालते हैं तो उन पर खनन अधिकारी जुर्माना न लगाएं। विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों में आगे की कार्रवाई करने से पहले खनन अधिकारियों को पूरी तरह जांच-पड़ताल करनी चाहिए। .

see more..