Saturday, Jul 11 2026 | Time 07:20 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


एटीएम कार्ड फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

पटना, 05 जून (वार्ता)एटीएम मशीन में कार्ड फंसाकर ग्राहकों से ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पटना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, तथा उनके पास से ठगी में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण और वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ समय से ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ अपराधी एटीएम मशीन में पैसे निकालने आए लोगों का कार्ड फंसा देते थे। इसके बाद एटीएम के पास लिखे मोबाइल नंबर पर कॉल करने के लिए कहकर ग्राहकों की गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल कर उनके खातों से रुपये निकाल लेते थे।
इसी क्रम में 16 नवंबर 2025 को गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में एक एटीएम में कार्ड फंस जाने के बाद एक व्यक्ति के खाते से अनधिकृत रूप से 1.10 लाख रुपये निकाले जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
सूत्रों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) की निगरानी में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक एटीएम स्वाइप मशीन, एक पेचकस, एक चाकू, सात एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, दो मोबाइल बैटरियां, पांच स्मार्टफोन, एक आईफोन, दो कीपैड मोबाइल, एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, जमीन से संबंधित दस्तावेज, एक चारपहिया वाहन तथा एक दोपहिया वाहन बरामद किया गया है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।
प्रेम
वार्ता
More News

झारखंड में बोकारो के पेटरवार में 50 हजार रुपये की छिनतई का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

10 Jul 2026 | 11:28 PM

बोकारो, 10 जुलाई (वार्ता) झारखंड मे बोकारो जिले के पेटरवार थाना पुलिस ने 50 हजार रुपये की छिनतई मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

पटना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, सात गिरफ्तार,

10 Jul 2026 | 10:25 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार में पटना जिले की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों के उद्भेदन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुल्हिनबाजार और नौबतपुर थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के उद्भेदन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नौ जुलाई को दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के कुकरी बिगहा गांव में एक व्यक्ति के पास चोरी की मोटरसाइकिल होने की सूचना मिली। सूचना के सत्यापन के बाद नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर.

see more..

पटना पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाई में 5.1 किलो गांजा बरामद, देशी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार

10 Jul 2026 | 10:18 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार में पटना जिले की पुलिस ने धनरुआ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 5.1 किलोग्राम गांजा बरामद किया है तथा एक व्यक्ति को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में धनरुआ थाना पुलिस को सूचना मिली कि सिमाड़ी खुर्द गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखा है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, मसौढ़ी के निर्देशन तथा धनरुआ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर 5.1 कि.

see more..

टेंडर घोटाला: तारणीदास की जमानत अर्जी खारिज,संजीव हंस की अग्रिम जमानत अर्जी पर आदेश सुरक्षित

10 Jul 2026 | 9:26 PM

पटना, 10 जुलाई (वार्ता) बिहार की राजधानी पटना स्थित एक विशेष अदालत ने बिहार के बहुचर्चित टेंडर घोटाला मामले में जेल में बंद भवन निर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता तारिणी दास की नियमित जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।निगरानी के विशेष न्यायाधीश अतुल कुमार सिंह की अदालत ने 09 जुलाई 2026 को श्री दास की ओर से दाखिल की गई नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। आज जमानत याचिका पर आदेश पारित करते हुए अदालत ने श्री दास को जमानत पर जेल से मुक्त करने से इंकार कर दिया।.

see more..

खान सर समेत चार लोगों की अग्रिम जमानत याचिका पर आदेश 13 जुलाई को

10 Jul 2026 | 9:25 PM

पटना 10 जुलाई (वार्ता)हत्या के प्रयास एवं आग्नेयास्त्रों के अवैध इस्तेमाल के मामले में अभियुक्त बनाए गए खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक खान सर उर्फ़ फैजल खान और उनके तीन सहकर्मियों अजीत कुमार, कन्हैया कुमार सिंह और अंकित कुमार पाण्डेय की ओर से पटना के प्रधान जिला जज रुपेश देव की अदालत में दाखिल की गई अग्रिम जमानत याचिका पर अब आदेश 13 जुलाई 2026 को होगा।प्रधान जिला जज की अदालत ने इस मामले में 08 जुलाई को दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने अपना आदेश सुनाये जाने के लिए 10 जुलाई 2026 की तिथि निश्चित की थी,लेकिन आज प्रधान जिला जज के अवकाश पर रहने के कारण प्रभारी प्र.

see more..